Nainital News: विशालकाय पेड़ गिरने से दो राहगीर घायल, SDRF के त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा
नैनीताल हाईकोर्ट के पास विशालकाय पेड़ गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीआरएफ की टीम।
हाईकोर्ट के समीप न्यू पैवेलियन होटल के पास हुआ हादसा, पुलिस व फायर सर्विस के साथ संयुक्त अभियान में दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
Nainital News: नैनीताल में गुरुवार देर रात हाईकोर्ट के समीप न्यू पैवेलियन होटल के पास अचानक एक विशालकाय पेड़ गिरने से दो राहगीर उसकी चपेट में आकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन के माध्यम से एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद उपनिरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची।
एसडीआरएफ ने पुलिस और फायर सर्विस के साथ संयुक्त रूप से त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए पेड़ को हटाकर प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित किया और दोनों घायलों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए बीडी पांडे चिकित्सालय, नैनीताल पहुंचाया। हादसे में अब्दुल वाशिद्ध (58 वर्ष), पुत्र अब्दुल वाहिद तथा दीवान चंद्र आर्या (32 वर्ष), पुत्र मोहन राम घायल हुए हैं। चिकित्सकों के अनुसार दोनों को सामान्य चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई से समय रहते राहत एवं बचाव कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


