Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित हल्द्वानी दौरे को लेकर नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर वीआईपी सुरक्षा, संदिग्धों की चेकिंग, मार्ग व्यवस्था और सुचारु यातायात के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था में जुटी नैनीताल पुलिस।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित हल्द्वानी दौरे को लेकर पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम।

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग, वीआईपी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

हल्द्वानी, 9 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित हल्द्वानी दौरे को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। वीआईपी सुरक्षा, कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश नियंत्रण, संदिग्धों की चेकिंग और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन, हल्द्वानी में ड्यूटी में तैनात होने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई। पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए और सभी कार्मिकों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी मुस्तैदी से निर्वहन करने को कहा।
वीआईपी सुरक्षा के लिए सख्त इंतजाम
ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सुरक्षा घेरा मजबूत रखने तथा प्रवेश नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के साथ ही प्रभावी चेकिंग और फ्रिस्किंग करने को कहा गया, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक न हो।
यातायात व्यवस्था पर भी विशेष फोकस
मुख्यमंत्री के आवागमन के दौरान वीआईपी मार्ग पर यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी करने के निर्देश दिए गए। मार्गों पर मौजूद अवरोधों को समय रहते हटाने तथा यातायात पुलिस और सीपीयू को सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान के अनुसार काम करने को कहा गया। पुलिस को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
पुलिसकर्मियों को सतर्कता और शालीन व्यवहार के निर्देश
ब्रीफिंग में सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क एवं मुस्तैद रहने के साथ आमजन के प्रति शालीन और विनम्र व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने ड्यूटी प्वाइंट, संचार व्यवस्था और मार्ग प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था में बेहतर समन्वय बना रहे।
इस दौरान एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह और एसपी संचार नैनीताल रेवाधर मठपाल ने भी पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी, संचार व्यवस्था और मार्ग प्रबंधन के संबंध में निर्देशित किया।
ब्रीफिंग में सीओ हल्द्वानी लव शर्मा, सीओ रामनगर रविकांत सेमवाल, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण सैनी, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता, निरीक्षक यातायात भूपेश पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह सहित वीआईपी ड्यूटी में तैनात होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे का कार्यक्रम
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 09 अक्टूबर की दोपहर 1:05 बजे हल्द्वानी स्थित एफटीआई हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 1:20 बजे वह राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार पहुंचकर प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन के बाद दोपहर 2:20 बजे से 3 बजे तक मुख्यमंत्री का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:20 बजे एफटीआई हेलीपैड, हल्द्वानी से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: 39,815 परिवारों को अपने ही गांव में मिली पक्की छत

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CMDhami #HaldwaniNews #NainitalPolice #UttarakhandNews #VIPSecurity

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
उत्तराखंड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण के लिए लगाए गए सायरन की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में हाथी के हमले की खबर के लिए जंगली हाथी की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
देहरादून के कालसी क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में घटनास्थल की प्रतीकात्मक तस्वीर। Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
स्कूटी चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी का 9 अक्टूबर को बागेश्वर और हल्द्वानी दौरा, देखें कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी का 9 अक्टूबर को बागेश्वर और हल्द्वानी दौरा, देखें कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था में जुटी नैनीताल पुलिस। मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!

  • उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल

  • उत्तराखंड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण के लिए लगाए गए सायरन की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह

  • हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में हाथी के हमले की खबर के लिए जंगली हाथी की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम

  • देहरादून के कालसी क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में घटनास्थल की प्रतीकात्मक तस्वीर। Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,711)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,541)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (744)
  • देहरादून (11,352)
  • नैनीताल (6,588)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,221)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (951)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम! मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम! Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार