Haridwar News: तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, SDRF ने बरामद किया शव
खानपुर के मिर्जापुर तालाब में डूबे किशोर का शव सर्च अभियान के बाद बरामद करती SDRF टीम।
खानपुर के मिर्जापुर स्थित तालाब में हुआ हादसा, गहन सर्च अभियान के बाद शव बरामद; SDRF ने वर्षा ऋतु में जलाशयों से दूर रहने की अपील की।
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के खानपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव स्थित एक तालाब में नहाने के दौरान 16 वर्षीय किशोर की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम विशेष डीप डाइविंग एवं रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और कई घंटों तक चले सघन खोज अभियान के बाद किशोर का शव तालाब से बरामद कर लिया। बाद में शव को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम लालचंदवाला निवासी समद (16), पुत्र नूर अली, शुक्रवार को मिर्जापुर स्थित तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना कंट्रोल रूम, रुड़की के माध्यम से SDRF को दी गई, जिसके बाद टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस और परिजनों से जानकारी जुटाई तथा डीप डाइविंग और अन्य आधुनिक सर्चिंग तकनीकों की मदद से खोज अभियान शुरू किया।
SDRF के प्रशिक्षित गोताखोरों ने लगातार प्रयास करते हुए आखिरकार किशोर के शव को तालाब से बाहर निकाल लिया। इसके बाद शव को पंचनामा एवं अन्य कानूनी प्रक्रिया के लिए सिविल पुलिस के हवाले कर दिया गया।
इस बीच SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने नागरिकों से वर्षा ऋतु के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में नदी, तालाब और अन्य जलाशयों का जलस्तर तथा गहराई अचानक बढ़ सकती है, इसलिए इनमें नहाने या गहरे पानी में जाने से बचना चाहिए। साथ ही बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की भी सलाह दी, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


