Nainital Accident: ओखलकांडा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा कृषि विभाग का कैंटर; चालक की मौत, 3 घायल
ओखलकांडा कैंटर हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के दौरान एंबुलेंस के साथ मौजूद मंत्री राम सिंह कैड़ा।
ओखलकांडा में हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया; मंत्री राम सिंह कैड़ा मौके पर पहुंचे और घायलों का जाना हाल

नैनीताल,10 अगस्त 2026। ओखलकांडा मल्ला में सोमवार को कृषि विभाग की कैंटर गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
जानकारी के अनुसार कृषि विभाग की कैंटर गाड़ी संख्या UK04CB-1819 ओखलकांडा मल्ला क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक कमल जोशी (25) पुत्र हरीश जोशी, निवासी मानाघेर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सहायक कृषि अधिकारी दीवान सिंह मेहता (59) पुत्र हरक सिंह, पंकज सिंह (27) पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी धानाचुली और रोहित कुमार पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी पस्या घायल हो गए।
घटना के बाद घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। सूचना मिलने पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर किया गया।
मंत्री कैड़ा ने अस्पताल के चिकित्सकों से फोन पर वार्ता कर घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल से भी वार्ता कर मृतक के पोस्टमार्टम की व्यवस्था मौके पर कराने को कहा, जिसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा में पोस्टमार्टम कराया गया।
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जिला प्रशासन से हादसे में मृत चालक के परिजनों और घायलों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह मृतक के परिजनों और घायलों के साथ खड़े हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


