नैनीताल: घर के आंगन से मासूम को उठा ले गया गुलदार
नैनीताल। जनपद मुख्यालय के निकटवर्ती ज्योलीकोट क्षेत्र में एक दो वर्षीय बच्चे को गुलदार उठा ले गया। पुलिस व वन विभाग ग्रामीणों की टीमें बच्चे की तलाश कर रही हैं। घटना ज्योलीकोट के नजदीक चोपड़ा गांव में शुक्रवार शाम 6 बजे की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां नेपाली मूल के एक श्रमिक भानु राणा अपनी पत्नी मीना राणा के साथ मटियाल बैंड के पास झोपड़ी बनाकर रहता है। उनके दो बेटे हें। बड़े का नाम पीयूष है। उसकी उम्र लगभग 4 वर्ष होगी। भानु का छोटा बेटा राघव दो साल का है।
शुक्रवार देर शाम करीब 6 बजे भानु का पुत्र राघव कमरे से निकलकर घर के आंगन में आ गया। तभी आसपास घूम रहा गुलदार उसे लेकर जंगल में भाग गया। मीना राणा जब बाहर आई तो राघव लापता था। बाद में ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने एक गुलदार को यहां देखा था।
मामले की जानकारी पुलिस वन विभाग को दी गई, पुलिस व वन विभाग की टीमें गांव में पहुंचीं और ग्रामीणों के साथ मिलकर बच्चे की तलाश में अभियान चलाया समाचार लिखे जाने तक सर्च अभियान जारी था। इधर घटना से बालक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Bank Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 5000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन