Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • प्रदेश में 24 हजार से अधिक किसान जुड़ेंगे एरोमेटिक फार्मिंग से: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

प्रदेश में 24 हजार से अधिक किसान जुड़ेंगे एरोमेटिक फार्मिंग से: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi June 28, 2023
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने एरोमा पार्क काशीपुर का भूमि पूजन कर प्लाटों का किया आवंटन।

देश के प्रथम एरोमा पार्क की स्थापना, उत्तराखण्ड के लिये गौरव की बात-मुख्यमंत्री

एरोमा पार्क में एरोमा तथा परफ्यूमरी उद्योग लगने से लगभग 300 करोड़ का निवेश होगा तथा हजारों रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे-मुख्यमंत्री

Udham Singh Nagar News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को काशीपुर में एरामा पार्क का भमिपूजन कर प्लाटों का अवंटन किया। उन्होंने कहा कि आज कैप, सेलाकुई, सुगन्ध व्यापार संघ, दिल्ली तथा एशेंसियल ऑयल एसोसिएशन ऑफ इण्डिया नोएडा एवं सिडकुल द्वारा देश के प्रथम एरोमा पार्क की स्थापना उत्तराखण्ड में की जा रही है यह हमारे लिये गौरव की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है, जिसमें एरोमैटिक सेक्टर के विकास हेतु प्रदेश स्तर पर हमारी सरकार द्वारा एक विशिष्ट एवं समर्पित संस्थान सगन्ध पौधा केन्द्र (कैप) की स्थापना की गयी है, जिसे सगन्ध फार्मिंग द्वारा राज्य की आर्थिकी बढ़ाने का दायित्व सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत दो दशकों में राज्य सरकार द्वारा कैंप के माध्यम से प्रदेश में एरोमैटिक सेक्टर का काफी विकास किया गया है, जिसके माध्यम से प्रदेश में चौबीस हजार से भी अधिक किसान एरोमैटिक फार्मिंग से जुड़े है। प्रदेश में सरकार द्वारा एरोमैटिक सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सगन्ध फॉर्मिग के कलस्टर विकसित किये गये हैं। वर्तमान में प्रदेश में 109 एरोमा कलस्टरों में सगन्ध फॉर्मिंग की जा रही है, जिसके अन्तर्गत 192 आसवन सयंत्र स्थापित किए गए हैं। सगन्ध फॉर्मिंग के बढ़ते क्षेत्रफल से वर्तमान में एरोमा सेक्टर का टर्नओवर 86 करोड़ से अधिक हो गया है, जबकि वर्ष 2002 में एरोमा सेक्टर का टर्नओवर लगभग 2 करोड़ था।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में एरोमैटिक सेक्टर के विकास तथा यहां उत्पादित सगन्ध तेलों की अच्छी गुणवत्ता को देखते हुए सगन्ध व्यापार संघ एवं इशेंस्यल ऑयल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ई०ओ०ए०आई०), दिल्ली द्वारा प्रदेश में एरोमा पार्क बनाने का प्रस्ताव उत्तराखण्ड सरकार को दिया गया था। जिसे हमारी सरकार द्वारा सहर्ष स्वीकार करते हुए एरोमा पार्क पॉलिसी 2018 लागू की गयी, जिसके अन्तर्गत एरोमा तथा परफ्यूमरी से सम्बन्धित 46 उद्योग सिडकुल काशीपुर में स्थापित किए जा रहे है, जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 30 दिसम्बर 2021 को किया गया था। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य में एरोमा पार्क में स्थापित होने वाले उद्योगों को पर्याप्त मात्रा में कच्चा माल उपलब्ध कराने के दृष्टिगत सगन्ध फसलों की 6 एरोमा वैली विकसित करने का निर्णय लिया गया है। जिसमे डेमस्क रोज वैली जनपद चमोली एवं अल्मोड़ा, तिमूर वैली- पिथौरागढ़ सिनामॉन वैली चम्पावत एवं नैनीताल, लेमनग्रास एवं मिन्ट वैली- हरिद्वार, मिन्ट वैली – ऊधमसिंह नगर तथा लैमनग्रास लैमनग्रास एवं मिन्ट वैली हरिद्वार, मिन्ट वैली ऊधमसिंह नगर तथा लैमनग्रास वैली- पौड़ी 14000 है० क्षेत्रफल में विकसित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: 6 नवंबर को देहरादून आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने लिया जायजा

उन्होंने कहा कि इन उद्योगों द्वारा उत्तराखण्ड के सगन्ध काश्तकारों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ- साथ हमारी सरकार द्वारा विकसित हो रही एरोमा वैलियों के विकास में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जायेगा। स्थापित सगन्ध उद्योगों की मांग के अनुसार नई फसलों की खेती द्वारा भी राज्य के किसानों को खेती के नये विकल्प मिलेगें, जिससे निश्चित ही उनकी आजीविका में और अधिक सुधार होगा। वर्तमान में एरोमा पार्क में एरोमा तथा परफ्यूमरी उद्योग लगाये जायेंगे, जिसमें लगभग 300 करोड़ का निवेश होगा तथा हजारों रोजगार के अवसर उपलब्ध होगें। बताया गया है कि अभी तक 24 प्लॉटों का आवंटन किया जा चुका है, जिनको आज पजेशन पत्र दिया जा रहा है। एरोमा पार्क में स्थापित होने वाले सगन्ध उद्योगों को राज्य सरकार द्वारा जो प्रोत्साहन दिये जा रहे है, इससे इस सेक्टर से जुड़े अन्य उद्योगपति भी एरोमा पार्क की ओर आकर्षित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशन में आर्थिकी और पर्यावरण के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए राज्य की परिस्थितियों के अनुरूप विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिए जहां एक ओर हम ऐसे उद्योगों और फसलों को बढ़ावा दे रहे हैं जिनको पहाड़ी क्षेत्रों में आसानी से लगाया जा सकता है वहीं दूसरी ओर हम ऐसी तकनीकें विकसित करने पर ध्यान दे रहे हैं जिससे हमारे किसानों की आय दुगनी हो सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह एरोमा पार्क बंजर पड़ी तीन लाख से अधिक कृषि भूमि में सगन्ध फसलों जैसे दालचीनी, तिमूर व सुरई आदि के बगीचे स्थापित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा जिससे जहां एक ओर सगन्ध पौध उत्पादन में वृद्धि होगी वहीं दूसरी ओर किसानों को आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सीएम धामी ने खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को हर क्षेत्र में देश का एक श्रेष्ठ राज्य बनाने के हमारे ‘विकल्प रहित संकल्प’ के अनुरूप 2030 तक लगभग 21 हजार हैक्टेयर भूमि को सगन्ध फसलों से आच्छादित करने की योजना को साकार करने में यह उत्कृष्टता केन्द्र महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। इसके साथ ही यह केंद्र हमारी 1 डिस्ट्रिक 2 प्रोडक्ट की पॉलिसी को भी विस्तार देने में भी कारगर सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एरोमा पार्क की स्थापना से सगन्ध फसलों के उत्पादन में तेजी से वृद्धि होगी तथा इन फसलों का राज्य में तीव्र विस्तार होगा। प्रदेश में पर्यटन एवं हार्टिकल्चर के साथ हार्टी टूरिज्म को बढावा देने के प्रयासों को भी इससे मदद मिलेगी।

इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भटट, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी, सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी, एम.डी. सिडकुल रोहित मीणा के साथ ही विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड प्रदेश में 24 हजार से अधिक किसान जुड़ेंगे एरोमेटिक फार्मिंग से: सीएम धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

चम्पावत में शीतलहर और बर्फबारी से बचाव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी मनीष कुमार। Champawat News: शीतलहर और बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • मौसम

Champawat News: शीतलहर और बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
अल्मोड़ा में विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर उपजिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी अंशुल सिंह। Almora News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान के दौरान तीन शव बरामद होने के बाद SDRF की टीम खोज अभियान में जुटी। Uttarkashi News: केदारताल ट्रेक हादसे में तीन शव मिले, हेलीकॉप्टर से मातली पहुंचाए गए
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Uttarkashi News: केदारताल ट्रेक हादसे में तीन शव मिले, हेलीकॉप्टर से मातली पहुंचाए गए

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
बागेश्वर के लापता अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार की फाइल फोटो। Bageshwar News: 17 दिन से लापता अधिवक्ता का शव खाई में मिला, हत्या की आशंका से सनसनी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Bageshwar News: 17 दिन से लापता अधिवक्ता का शव खाई में मिला, हत्या की आशंका से सनसनी

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
उत्तराखंड में 11 नवंबर तक शुष्क मौसम का पूर्वानुमान, पहाड़ों में धुंध और ठंड का असर Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 11 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पहाड़-मैदान का तापमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 11 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पहाड़-मैदान का तापमान

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा के संभावित विधायक और टिकट दावेदारों को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। Haldwani News: भाजपा में टिकट के दावेदारों की लंबी कतार, हल्द्वानी-कालाढूंगी-लालकुआं से कौन-कौन मैदान में?
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राजनीति

Haldwani News: भाजपा में टिकट के दावेदारों की लंबी कतार, हल्द्वानी-कालाढूंगी-लालकुआं से कौन-कौन मैदान में?

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चम्पावत में शीतलहर और बर्फबारी से बचाव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी मनीष कुमार। Champawat News: शीतलहर और बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • मौसम

    Champawat News: शीतलहर और बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

  • अल्मोड़ा में विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर उपजिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी अंशुल सिंह। Almora News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

  • उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान के दौरान तीन शव बरामद होने के बाद SDRF की टीम खोज अभियान में जुटी। Uttarkashi News: केदारताल ट्रेक हादसे में तीन शव मिले, हेलीकॉप्टर से मातली पहुंचाए गए
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    Uttarkashi News: केदारताल ट्रेक हादसे में तीन शव मिले, हेलीकॉप्टर से मातली पहुंचाए गए

  • बागेश्वर के लापता अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार की फाइल फोटो। Bageshwar News: 17 दिन से लापता अधिवक्ता का शव खाई में मिला, हत्या की आशंका से सनसनी
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • बागेश्वर

    Bageshwar News: 17 दिन से लापता अधिवक्ता का शव खाई में मिला, हत्या की आशंका से सनसनी

  • उत्तराखंड में 11 नवंबर तक शुष्क मौसम का पूर्वानुमान, पहाड़ों में धुंध और ठंड का असर Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 11 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पहाड़-मैदान का तापमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 11 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पहाड़-मैदान का तापमान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (481)
  • अल्मोड़ा (650)
  • उत्तरकाशी (296)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (26,011)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,583)
  • खेल (368)
  • चंपावत (1,022)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (771)
  • देहरादून (11,489)
  • नैनीताल (6,649)
  • पर्यटन (229)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (320)
  • बागेश्वर (993)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,247)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,178)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (538)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (668)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (960)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat News: शीतलहर और बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश Champawat News: शीतलहर और बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश Almora News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश Almora News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश Uttarkashi News: केदारताल ट्रेक हादसे में तीन शव मिले, हेलीकॉप्टर से मातली पहुंचाए गए Uttarkashi News: केदारताल ट्रेक हादसे में तीन शव मिले, हेलीकॉप्टर से मातली पहुंचाए गए Bageshwar News: 17 दिन से लापता अधिवक्ता का शव खाई में मिला, हत्या की आशंका से सनसनी Bageshwar News: 17 दिन से लापता अधिवक्ता का शव खाई में मिला, हत्या की आशंका से सनसनी Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 11 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पहाड़-मैदान का तापमान Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 11 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पहाड़-मैदान का तापमान