देहरादून- राज्य के अधिक से अधिक छात्रों को स्काउट गाइड से जोड़ा जाए: सीएम धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारत स्काउट एवं गाइड की स्थापना दिवस के अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधि दल ने भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधि दल ने मुख्यमंत्री को स्टीकर एवं ध्वज लगाया। मुख्यमंत्री ने अंशदान देते हुए कहा कि अधिक से अधिक छात्रों को स्काउट एवं गाइड से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, सेवा भाव और परोपकार के कार्यों में भारत स्काउट एवं गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड से मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड श्रीमती सीमा जौनसारी, भारत स्काउट एवं गाइड से रविन्द्र मोहन काला, बी.एस. रावत, अरूण राय, राहुल रतूड़ी एवं सुश्री विमला पंत उपस्थित थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


