Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Rudraprayag: केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ली समीक्षा बैठक
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag: केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ली समीक्षा बैठक

Mohan Chandra Joshi March 10, 2025
ख़बर शेयर करें -

सड़क मार्गों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने, मार्गों पर शौचालय निर्माण, साफ सफाई की व्यवस्था, घोड़े खच्चर व्यवस्था को सुगम बनाने के दिए निर्देश

स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार, यात्रा मार्ग पर लगाए जाएंगे पहाड़ी उत्पादों के स्टॉल

केदारनाथ रोपवे परियोजना से मिलेगी राहत, यात्रा को सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम

रुद्रप्रयाग: 2025 की केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के दुग्ध विकास एवं पशुपालन मंत्री तथा जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सोमवार को विकासखंड ऊखीमठ में अधिकारियों, होटल संचालकों, विभिन्न व्यापारी संगठनों एवं आम जनता के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर गहन मंथन किया गया और सभी संबंधित विभागों को जल्द से जल्द तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर आवश्यक सभी व्यवस्थाएं समय से पहले सुनिश्चित की जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम भारत के 11 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और यहाँ हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए यात्रा प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं, साफ-सफाई और परिवहन से जुड़ी सभी तैयारियां उच्च स्तर पर होनी चाहिए। बैठक के दौरान मंत्री सौरभ बहुगुणा ने यह भी कहा कि केदारनाथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में घोड़े-खच्चर यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को पहुँचाने का कार्य करते हैं। ऐसे में घोड़े-खच्चरों के लिए भी रहने, खाने-पीने और स्वास्थ्य की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि घोड़ों-खच्चरों के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच की जाए और किसी भी बीमारी के लक्षण पाए जाने पर तुरंत उपचार किया जाए। प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि केदारनाथ यात्रा से स्थानीय लोगों की आजीविका भी जुड़ी हुई है, इसलिए सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को यात्रा व्यवस्थाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर स्थानीय उत्पादों के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे पर्यटकों को पहाड़ी संस्कृति और स्वाद का अनुभव हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: समाधान दिवस में DM आशीष चौहान का एक्शन, लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज

बैठक में रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने यात्रा प्रबंधन को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केदारनाथ यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी विभागों को समय से पूर्व अपनी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष यात्रा मार्ग को अधिक सुगम बनाने के लिए कई नई व्यवस्थाएँ लागू की जा रही हैं। इसके लिए यात्रा मार्ग पर स्थानीय व्यापारियों को दुकानें आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल, शौचालय और चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था की जा रही है, यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तुरंत सहायता मिल सके,पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग पर कचरा प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: मुख्य सचिव के बड़े निर्देश, नाबार्ड परियोजनाएं तीन दिन में पोर्टल पर अपलोड करें

स्थानीय व्यापारियों सहित क्षेत्रीय निवासियों ने बैठक में मांग की कि सड़कों में जहां-जहां गड्ढे हैं, उन्हें शीघ्र मरम्मत किया जाए। साथ ही, होटल पंजीकरण की प्रक्रिया को सुगम बनाया जाए।घोड़े-खच्चरों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पशु चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए। कूड़ा निस्तारण और शौचालय सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए। इसके अलावा, यात्रा पड़ावों पर विभिन्न स्थानों पर फायर ब्रिगेड की तैनाती सुनिश्चित की जाए। समय पर डेंजर ज़ोन की पहचान कर वहां आवश्यक उपचारात्मक कार्य किए जाएं। सभी उपस्थित लोगों ने एकमत होकर केदारनाथ में निर्माणाधीन रोपवे परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, प्रशासक जिला पंचायत अमरदेई शाह, नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठ क़ुब्जा धर्मवाण, नगर पंचायत अध्यक्ष गुप्तकाशी विशेश्वरी देवी, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग डॉ सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कौन्डे, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी. एस. खाती, उप वन संरक्षक कल्याणी, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला, खंड विकास अधिकारी उखीमठ अनुष्का एवं जनपद के अन्य समस्त अधिकारी, व्यापार मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: पूरे सप्ताह सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश के आसार; प्रदेशभर में येलो अलर्ट
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Latest News Rudraprayag Rudraprayag News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड रुद्रप्रयाग न्यूज Featured

Related Stories

उत्तराखंड में मानसून के दौरान बारिश का दृश्य। (प्रतीकात्मक फोटो) Uttarakhand Weather: पूरे सप्ताह सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश के आसार; प्रदेशभर में येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: पूरे सप्ताह सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश के आसार; प्रदेशभर में येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi July 6, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक करते हुए। Uttarakhand News: कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

Uttarakhand News: कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 6, 2026
उत्तराखंड में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत आयोजित जन सेवा शिविर। Uttarakhand News: जन जन की सरकार-जन जन के द्वार कार्यकम में हर समस्या का समाधान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: जन जन की सरकार-जन जन के द्वार कार्यकम में हर समस्या का समाधान

Mohan Chandra Joshi July 6, 2026
नई रेल सेवाओं के शुभारंभ का दृश्य टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस को हरी झंडी, शाहजहाँपुर तक ट्रेन विस्तार; उत्तराखंड सहित 5 राज्यों की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • राष्ट्रीय

टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस को हरी झंडी, शाहजहाँपुर तक ट्रेन विस्तार; उत्तराखंड सहित 5 राज्यों की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 6, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में आयोजित समाधान दिवस में जन शिकायतें सुनते डीएम डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: समाधान दिवस में DM आशीष चौहान का एक्शन, लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: समाधान दिवस में DM आशीष चौहान का एक्शन, लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज

Mohan Chandra Joshi July 6, 2026
गौला नदी में सर्च अभियान चलाती एसडीआरएफ की टीम। Haldwani News: 17 वर्षीय प्रियांशु की दर्दनाक मौत, गौला नदी से दूसरे दिन मिला शव; परिवार में मचा कोहराम
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: 17 वर्षीय प्रियांशु की दर्दनाक मौत, गौला नदी से दूसरे दिन मिला शव; परिवार में मचा कोहराम

Mohan Chandra Joshi July 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में मानसून के दौरान बारिश का दृश्य। (प्रतीकात्मक फोटो) Uttarakhand Weather: पूरे सप्ताह सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश के आसार; प्रदेशभर में येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: पूरे सप्ताह सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश के आसार; प्रदेशभर में येलो अलर्ट

  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक करते हुए। Uttarakhand News: कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • यात्रा

    Uttarakhand News: कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

  • उत्तराखंड में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत आयोजित जन सेवा शिविर। Uttarakhand News: जन जन की सरकार-जन जन के द्वार कार्यकम में हर समस्या का समाधान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: जन जन की सरकार-जन जन के द्वार कार्यकम में हर समस्या का समाधान

  • नई रेल सेवाओं के शुभारंभ का दृश्य टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस को हरी झंडी, शाहजहाँपुर तक ट्रेन विस्तार; उत्तराखंड सहित 5 राज्यों की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • राष्ट्रीय

    टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस को हरी झंडी, शाहजहाँपुर तक ट्रेन विस्तार; उत्तराखंड सहित 5 राज्यों की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार

  • देहरादून कलेक्ट्रेट में आयोजित समाधान दिवस में जन शिकायतें सुनते डीएम डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: समाधान दिवस में DM आशीष चौहान का एक्शन, लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: समाधान दिवस में DM आशीष चौहान का एक्शन, लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (447)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,683)
  • उधमसिंह नगर (1,294)
  • क्राइम (3,421)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (656)
  • देहरादून (10,814)
  • नैनीताल (6,367)
  • पर्यटन (210)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,059)
  • यात्रा (401)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,133)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (503)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (612)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (888)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: पूरे सप्ताह सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश के आसार; प्रदेशभर में येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: पूरे सप्ताह सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश के आसार; प्रदेशभर में येलो अलर्ट Uttarakhand News: कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश Uttarakhand News: कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश Uttarakhand News: जन जन की सरकार-जन जन के द्वार कार्यकम में हर समस्या का समाधान Uttarakhand News: जन जन की सरकार-जन जन के द्वार कार्यकम में हर समस्या का समाधान टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस को हरी झंडी, शाहजहाँपुर तक ट्रेन विस्तार; उत्तराखंड सहित 5 राज्यों की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस को हरी झंडी, शाहजहाँपुर तक ट्रेन विस्तार; उत्तराखंड सहित 5 राज्यों की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार Dehradun News: समाधान दिवस में DM आशीष चौहान का एक्शन, लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज Dehradun News: समाधान दिवस में DM आशीष चौहान का एक्शन, लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज