उत्तराखंड के सभी 13 जिलों को मिले प्रभारी मंत्री, सीएम धामी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
प्रभारी मंत्री करेंगे जिला योजनाओं की निगरानी, विकास कार्यों में आएगी तेजी
देहरादून, 27 मार्च 2026: राज्य सरकार ने विकास कार्यों में तेजी लाने और उनकी प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक अहम निर्णय लेते हुए प्रदेश के सभी 13 जिलों में प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति कर दी है। इन प्रभारी मंत्रियों को जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति के साथ-साथ विभिन्न विकास कार्यों के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो सके।
जारी आदेश के अनुसार कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। गणेश जोशी को टिहरी और रुद्रप्रयाग, डॉ. धन सिंह रावत को अल्मोड़ा, सुबोध उनियाल को देहरादून, रेखा आर्य को पिथौरागढ़, सौरभ बहुगुणा को उत्तरकाशी और खजान दास को नैनीताल जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अतिरिक्त भरत चौधरी को चमोली और चंपावत, मदन कौशिक को पौड़ी, प्रदीप बत्रा को ऊधमसिंह नगर तथा रामसिंह कैड़ा को बागेश्वर जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे जिलों में विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा, बेहतर समन्वय और जमीनी स्तर पर कार्यों की निगरानी मजबूत होगी, जिससे आम जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


