Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मां पूर्णागिरि मेला: जनता व श्रद्धालुओं को पानी पीने के लिए पैसा ना देना पड़े- जिलाधिकारी
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

मां पूर्णागिरि मेला: जनता व श्रद्धालुओं को पानी पीने के लिए पैसा ना देना पड़े- जिलाधिकारी

Mohan Chandra Joshi April 1, 2025
ख़बर शेयर करें -

मेला व्यवस्थाओं को निरंतर दुरुस्त रखने हेतु जिला प्रशासन है प्रयासरत: जिलाधिकारी

Champawat News- मंगलवार को जिलाधिकारी नवनीत पांडे की अध्यक्षता में टनकपुर तहसील सभागार में मां पूर्णागिरि मेले की विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों से फीडबैक भी लिया।

बैठक में सम्पूर्ण मेले क्षेत्र की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने मेले में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु 5,000 लीटर और 10,000 लीटर के रिज़र्व टैंकों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही, बिजली आपूर्ति सुचारू रखने और शटडाउन न होने को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुलिस एवं सुरक्षा कर्मियों के लिए भी सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा रेलिंग, कचरे की सफाई और यातायात प्रबंधन पर चर्चा की गई। यात्रा मार्ग पर वाहनों की गति नियंत्रण के लिए रंबल स्ट्रिप्स लगाने के निर्देश दिए गए, साथ ही जो अराजक तत्व इन स्ट्रिप्स को नुकसान पहुँचाते हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।

श्री पांडे ने स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं के तहत उचित वार्ड बॉय, वार्ड आया और स्वच्छता कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सुलभ द्वारा बताया गया कि नवरात्रि के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए मेले क्षेत्र में सफाई कर्मियों की संख्या 70 से बढ़ाकर 90 कर दी गई है, जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि मेले परिसर में कहीं भी कचरा इकट्ठा न हो, साथ ही, कचरे का पूर्ण रूप से निस्तारण कराया जाए और आवश्यकता अनुसार मोबाइल टॉयलेट की भी व्यवस्था की जाए।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का तत्परता से निर्वहन करें ताकि श्रद्धालुओं को माँ पूर्णागिरि मेले में सुखद और सुरक्षित अनुभव मिल सके।

इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि 15 मार्च से शुरू व 15 जून 2025 तक संचालित होने वाले मां पूर्णागिरि मेले में अब तक लगभग 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा सकुशल मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लिए गए हैं। वर्तमान तक कोई भी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। मेला व्यवस्थाओं को निरंतर दुरुस्त रखने हेतु जिला प्रशासन प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल में बढ़ते संभावित पेयजल संकट के दृष्टिगत पेयजल विभाग को निर्देशित किया गया है साथ ही वनाग्नि के बढ़ते खतरे के मध्यनजर वन विभाग को भी निर्देशित किया गया है। यूपी सिंचाई विभाग जो मेला क्षेत्र, बनबसा में व्यवस्था निर्धारित करता है उनसे भी चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा इस वर्ष विशेष स्वास्थ्य कैंप लगाया गया है। जनपद की स्वास्थ्य विभाग की टीम मेले में निरंतर कार्य कर रही है तथा 108 एंबुलेंस की तैनाती भी मेला क्षेत्र में है। पुलिस विभाग द्वारा निरंतर मेला क्षेत्र में गस्त की जा रही है साथ ही एसडीआरएफ मुख्य मंदिर में तैनात है। उन्होंने कहा कि मेला इस वर्ष सफल व कुशल संपन्न होगा।

बैठक में मां पूर्णागिरि मेला समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी, विधायक प्रतिनिधि टनकपुर दीपक रजवार, अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत तेज सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर देवेश चौहान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एमसी पलड़िया, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड विजय सकारिया, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम वीके पाल, वन विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित मंदिर समिति के सदस्य व मेला क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat khabar Champawat News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में अधिकारियों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
Dehradun में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
पंतनगर सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मानसून का बदला मौसम Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
SSC CPO भर्ती के लिए पुलिसकर्मियों की सामूहिक तस्वीर रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में अधिकारियों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

  • देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

  • Dehradun में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

  • पंतनगर सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी

  • उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मानसून का बदला मौसम Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (468)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,547)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,275)
  • नैनीताल (6,544)
  • पर्यटन (219)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,202)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (526)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’ Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’ Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून