Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Kumbh Mela 2027: आपदा से निपटने को सेक्टरवार इवेक्यूएशन प्लान, मॉक ड्रिल और रिस्पांस सिस्टम होगा मजबूत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Kumbh Mela 2027: आपदा से निपटने को सेक्टरवार इवेक्यूएशन प्लान, मॉक ड्रिल और रिस्पांस सिस्टम होगा मजबूत

कुंभ मेला-2027 में संभावित आपदाओं और आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियों को समयबद्ध रूप से मजबूत करने पर जोर दिया है। सेक्टरवार निकासी योजना, नियमित मॉक ड्रिल, आधुनिक तकनीक, सीबीआरएन आपातकाल के लिए एसओपी और बेहतर कम्युनिकेशन सिस्टम को आपदा प्रबंधन रणनीति का प्रमुख हिस्सा बनाया जाएगा।
Mohan Chandra Joshi August 20, 2026
कुंभ मेला 2027 की आपदा प्रबंधन तैयारियों को लेकर बैठक करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

कुंभ मेला 2027 की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्य सचिव।

ख़बर शेयर करें -

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए निर्देश, क्राउड मैनेजमेंट, ट्रैफिक, फायर कंट्रोल और सीबीआरएन आपातकाल के लिए समेकित योजना होगी तैयार

देहरादून, 20 अगस्त 2026: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित विभागों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि संभावित आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूर्व से पूरी कर ली जाएं, ताकि मेला अवधि में किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

मुख्य सचिव ने कहा कि कुंभ मेला-2027 के लिए आपातकालीन कार्ययोजना एवं क्षेत्र-विशिष्ट प्लान तैयार किए जाएं। उन्होंने पूरे कुम्भ क्षेत्र की सेक्टरवार निकासी योजना तैयार किए जाने के निर्देष दिए। कहा कि क्राउड मैनेजमेंट, ट्रैफिक प्लान, इवेक्यूएशन प्लान और फायर कंट्रोल मैकेनिज्म को लेकर एक समेकित आपदा प्रबंधन योजना तैयार की जाए, जिसमें भूकंप, बाढ़ तथा केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर (सीबीआरएन) आपातकाल जैसी संभावित परिस्थितियों के लिए स्पष्ट एसओपी तैयार की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ा प्लान, भर्ती से वेतन वृद्धि और नियमितीकरण तक पर मंथन

मुख्य सचिव ने बाढ़, भूकम्प एवं सीबीआरएन आपदा प्रबंधन के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल उपकरणों की खरीद पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका ऑपरेशनल होना, नियमित रखरखाव और सम्बन्धित कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाना भी आवश्यक है। उन्होंने उपकरणों से सम्बन्धित गैप का आंकलन कर एसडीआरएफ के माध्यम से कुंभ मेला-2027 के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने एटीएस को और मजबूत करने के निर्देश देते हुए कहा कि पर्वों एवं मेले के पीक टाइम को ध्यान में रखते हुए नियमित मॉक ड्रिल आयोजित की जाएं। आपातकालीन परिस्थितियों को वास्तविक रूप से सिम्युलेट कर उनके दौरान अपनाए जाने वाले वैकल्पिक मार्गों एवं रिस्पांस मैकेनिज्म का परीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाओं का उद्देश्य आपात स्थिति में रिस्पांस टाइम को न्यूनतम करना होना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Crime: पत्नी ने प्रेमी संग कराई पति की हत्या, हादसा दिखाने की साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश

मुख्य सचिव ने एआई एवं आधुनिक तकनीक के उपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के दौरान विभिन्न विभागों से प्राप्त सूचनाओं एवं अनुभवों का व्यवस्थित डेटाबेस तैयार किया जाए, ताकि भविष्य के आयोजनों में इसका उपयोग किया जा सके। उन्होंने आवश्यक तकनीकी एवं विशेषज्ञ सहयोग के लिए आईटीडीए, आपदा प्रबंधन विभाग सहित संबंधित संस्थाओं की सहायता लेने तथा आवश्यकता के अनुसार विशेषज्ञों को हायर करने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कम्युनिकेशन मैनेजमेंट मजबूत किए जाने के निर्देष दिए हैं। उन्होंने कहा कि अफवाहों की रोकथाम के लिए भी प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाए। साथ ही मेले के दौरान अतिरिक्त भीड़ एवं पीक टाइम को ध्यान में रखते हुए मोबाइल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त मोबाइल टावर एवं संचार सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त, मुख्य सचिव ने दिए ये बड़े निर्देश

मुख्य सचिव ने कंट्रोल रूम को मजबूत करने तथा सभी संबंधित विभागों के साथ आवश्यक समन्वय बैठकें कर व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला-2027 एक बड़े स्तर का आयोजन है और इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा।

इस अवसर पर सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, विनय शंकर पाण्डेय, आयुक्त गढ़वाल आनन्द स्वरूप एवं मेलाधिकारी सोनिका, सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #ChiefSecretary #CrowdManagement #DisasterManagement #KumbhMela2027 #Uttarakhand

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत पक्के मकानों को लेकर जानकारी देते हुए CM धामी का बड़ा लक्ष्य: दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत, PMAY-Urban के 84% मकान तैयार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

CM धामी का बड़ा लक्ष्य: दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत, PMAY-Urban के 84% मकान तैयार

Mohan Chandra Joshi August 20, 2026
cm-dhami-champawat-blood-unit-virtual-inauguration.jpg CM धामी ने चंपावत को दी बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 50 लाख की लागत से ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • स्वास्थ्य

CM धामी ने चंपावत को दी बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 50 लाख की लागत से ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi August 20, 2026
देहरादून में भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक India-Nepal Border: देहरादून में भारत-नेपाल JWG की 14वीं बैठक शुरू, सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर मंथन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

India-Nepal Border: देहरादून में भारत-नेपाल JWG की 14वीं बैठक शुरू, सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर मंथन

Mohan Chandra Joshi August 20, 2026
हल्द्वानी में SOG बनकर लूट की वारदात का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani Crime: SOG बनकर ऑफिस में घुसे हथियारबंद बदमाश, 8 लाख नकदी और जेवर लूटे
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: SOG बनकर ऑफिस में घुसे हथियारबंद बदमाश, 8 लाख नकदी और जेवर लूटे

Mohan Chandra Joshi August 20, 2026
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का दृश्य Uttarakhand Weather: आज 6 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज 6 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट

Mohan Chandra Joshi August 20, 2026
काशीपुर हत्याकांड के लिए प्रतीकात्मक CRIME SCENE तस्वीर Uttarakhand Crime: पत्नी ने प्रेमी संग कराई पति की हत्या, हादसा दिखाने की साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Uttarakhand Crime: पत्नी ने प्रेमी संग कराई पति की हत्या, हादसा दिखाने की साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश

Mohan Chandra Joshi August 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • कुंभ मेला 2027 की आपदा प्रबंधन तैयारियों को लेकर बैठक करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन Kumbh Mela 2027: आपदा से निपटने को सेक्टरवार इवेक्यूएशन प्लान, मॉक ड्रिल और रिस्पांस सिस्टम होगा मजबूत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Kumbh Mela 2027: आपदा से निपटने को सेक्टरवार इवेक्यूएशन प्लान, मॉक ड्रिल और रिस्पांस सिस्टम होगा मजबूत

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत पक्के मकानों को लेकर जानकारी देते हुए CM धामी का बड़ा लक्ष्य: दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत, PMAY-Urban के 84% मकान तैयार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    CM धामी का बड़ा लक्ष्य: दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत, PMAY-Urban के 84% मकान तैयार

  • cm-dhami-champawat-blood-unit-virtual-inauguration.jpg CM धामी ने चंपावत को दी बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 50 लाख की लागत से ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • स्वास्थ्य

    CM धामी ने चंपावत को दी बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 50 लाख की लागत से ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

  • देहरादून में भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक India-Nepal Border: देहरादून में भारत-नेपाल JWG की 14वीं बैठक शुरू, सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर मंथन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    India-Nepal Border: देहरादून में भारत-नेपाल JWG की 14वीं बैठक शुरू, सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर मंथन

  • हल्द्वानी में SOG बनकर लूट की वारदात का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani Crime: SOG बनकर ऑफिस में घुसे हथियारबंद बदमाश, 8 लाख नकदी और जेवर लूटे
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: SOG बनकर ऑफिस में घुसे हथियारबंद बदमाश, 8 लाख नकदी और जेवर लूटे

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (462)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,192)
  • उधमसिंह नगर (1,321)
  • क्राइम (3,477)
  • खेल (361)
  • चंपावत (975)
  • चमोली (449)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (708)
  • देहरादून (11,096)
  • नैनीताल (6,468)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,152)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,153)
  • रुद्रप्रयाग (718)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,370)
  • हरिद्वार (919)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Kumbh Mela 2027: आपदा से निपटने को सेक्टरवार इवेक्यूएशन प्लान, मॉक ड्रिल और रिस्पांस सिस्टम होगा मजबूत Kumbh Mela 2027: आपदा से निपटने को सेक्टरवार इवेक्यूएशन प्लान, मॉक ड्रिल और रिस्पांस सिस्टम होगा मजबूत CM धामी का बड़ा लक्ष्य: दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत, PMAY-Urban के 84% मकान तैयार CM धामी का बड़ा लक्ष्य: दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत, PMAY-Urban के 84% मकान तैयार CM धामी ने चंपावत को दी बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 50 लाख की लागत से ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण CM धामी ने चंपावत को दी बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 50 लाख की लागत से ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण India-Nepal Border: देहरादून में भारत-नेपाल JWG की 14वीं बैठक शुरू, सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर मंथन India-Nepal Border: देहरादून में भारत-नेपाल JWG की 14वीं बैठक शुरू, सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर मंथन Haldwani Crime: SOG बनकर ऑफिस में घुसे हथियारबंद बदमाश, 8 लाख नकदी और जेवर लूटे Haldwani Crime: SOG बनकर ऑफिस में घुसे हथियारबंद बदमाश, 8 लाख नकदी और जेवर लूटे