Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • कुमाऊँ आयुक्त का बागेश्वर दौरा: विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा, समयबद्धता और पारदर्शिता पर जोर
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

कुमाऊँ आयुक्त का बागेश्वर दौरा: विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा, समयबद्धता और पारदर्शिता पर जोर

Mohan Chandra Joshi February 24, 2026
ख़बर शेयर करें -

जनपद बागेश्वर में विकास योजनाओं का व्यापक मंथन, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, स्वच्छता और राजस्व पर गहन मंथन

Bageshwar News- कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत के जनपद बागेश्वर में दो दिवसीय दौरे के प्रथम दिन कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की व्यापक एवं विस्तृत समीक्षा की गई। सर्वप्रथम जनपद आगमन पर जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे द्वारा उनका औपचारिक स्वागत किया गया तथा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

आयुक्त को बैठक में समस्त विभागों द्वारा जनपद में संचालित जिला योजना, राज्य पोषित एवं केंद्र पोषित योजनाओं, अवशेष धनराशि की स्थिति तथा मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति के संबंध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।

मत्स्य विभाग द्वारा ट्राउट मछली उत्पादन की उपलब्धियों से आयुक्त को अवगत कराया गया, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। उद्यान विभाग द्वारा कीवी उत्पादन की वर्तमान स्थिति, विपणन संभावनाओं तथा आगामी 10 वर्षों की कार्ययोजना के रोडमैप की विस्तृत प्रस्तुति दी गई। “अभिनव पहल” के अंतर्गत जनपद में पहली बार प्रारंभ की गई काला धान की खेती के बारे में भी विस्तार से जानकारी साझा की गई। जिला मिशन इकाई द्वारा कुटकी उत्पादन की प्रगति से भी आयुक्त को अवगत कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

पशुपालन विभाग द्वारा ब्रायलर फार्म नीति एवं “गोट वैली योजना” के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी दी गई। औषधि विभाग द्वारा नशा रोकथाम अभियान, स्प्यूरियस दवाओं की रोकथाम हेतु की जा रही कार्यवाही तथा जागरूकता कार्यक्रमों के संबंध में आयुक्त को विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। “नशामुक्त उत्तराखंड” अभियान के अंतर्गत बच्चों को नशे से दूर रखने, पुनर्वास की व्यवस्था तथा प्रवर्तन संबंधी कार्यों की भी समीक्षा की गई।

जिला पंचायत द्वारा स्वच्छता कार्यों, नगर निकायों द्वारा लिगेसी वेस्ट के पूर्ण निस्तारण, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, शौचालय एवं पिंक टॉयलेट की वर्तमान स्थिति के संबंध में भी उन्हें विस्तार से जानकारी दी गई। कौसानी क्षेत्र में आवश्यकता होने पर शौचालयों का पुनः सर्वे कराए जाने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय में प्रारंभ किए गए टोकन सिस्टम एवं सेंट्रल बिलिंग सिस्टम की जानकारी दी गई। “हैलो हेल्थ बागेश्वर” सेवा की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए इसे 24 घंटे सुचारू रूप से संचालित रखने हेतु निर्देश प्राप्त हुए। आयुक्त द्वारा जिला अस्पताल में दूरभाष के माध्यम से चिकित्सकों एवं स्टाफ की उपलब्धता की पुष्टि भी की गई। शिक्षा विभाग द्वारा पीएम श्री योजना अंतर्गत संचालित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: संस्कृत ग्रामों में सालभर होंगी गतिविधियां, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन एवं अनुरक्षणाधीन परियोजनाओं, राष्ट्रीय राजमार्ग, पीएमजीएसवाई सड़कों तथा विभिन्न पार्किंग स्थलों की स्थिति से आयुक्त को अवगत कराया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सड़कों पर स्पष्ट नाम पट्ट अंकित किए जाएं तथा 60 दिनों के भीतर यह कार्य पूर्ण किया जाए।

पेयजल निगम द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत कांडा ग्राम समूह पंपिंग परियोजना एवं अमृत 2.0 के तहत कपकोट पंपिंग योजना की अद्यतन प्रगति की जानकारी दी गई। दूरसंचार विभाग/बीएसएनएल द्वारा जनपद में स्थापित टावरों की वास्तविक स्थिति, नेटवर्क की उपलब्धता एवं मानव संसाधन की स्थिति से भी अवगत कराया गया।

राजस्व प्राप्तियों की स्थिति, साइबर क्राइम सेल में प्राप्त प्रार्थना पत्रों, साइबर अपराध की रोकथाम हेतु अपनाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की कॉलिंग प्रतिशतता से आयुक्त को अवगत कराया गया, जिस पर उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए इसे बढ़ाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

वन विभाग द्वारा कम्पा के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यों, पौधों की जीवितता, मानव-वन्यजीव संघर्ष, मुआवजा वितरण, वन हस्तांतरण प्रस्तावों की प्रगति तथा नए ईको-ट्रेल विकास की स्थिति से अवगत कराया गया। खेल विभाग द्वारा खेल अवसंरचना, निर्माणाधीन भवनों के हस्तांतरण तथा खेल छात्रावास की स्थापना के संबंध में जानकारी दी गई, जिस पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश प्राप्त हुए।

बैठक में कुन्ती नाले, अल्मोड़ा मैग्नेसाइट, मास्टर ड्रेनेज निर्माण, चिकित्सकों की कमी, कांडा नर्सिंग कॉलेज, कौसानी पार्किंग योजना, ग्राम खोली स्टेडियम, सेना एवं सीपीएमएफ से संबंधित लंबित प्रकरण, बीआरओ सड़क चौड़ीकरण हेतु भूमि अधिग्रहण, रीप (REAP), सारा प्राधिकरण एवं अन्य विकास कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी द्वारा “वन डिस्ट्रिक्ट वन रिवर” के अंतर्गत गरुड़ गंगा पुनर्जीवन योजना की प्रगति से आयुक्त को अवगत कराया गया।

बैठक में आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा, अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, समस्त उप जिलाधिकारी एवं सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest news Bageshwar Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर रहने के आरोप में पुलिस जांच Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
काशीपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
लालकुआं स्मैक मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मल्ला चौफुला क्षेत्रवासी आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपते हुए Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान और घर-घर सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर रहने के आरोप में पुलिस जांच Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा

  • काशीपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

  • लालकुआं स्मैक मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

  • मल्ला चौफुला क्षेत्रवासी आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपते हुए Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

  • मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान और घर-घर सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,695)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,538)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (743)
  • देहरादून (11,343)
  • नैनीताल (6,584)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,219)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,164)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (948)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन