Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- अंकिता भंडारी की हत्या , पूर्व राज्यमंत्री का बेटा समेत तीन गिरफ्तार , पढ़ें सनसनीखेज खुलासा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून
  • पौड़ी

उत्तराखंड- अंकिता भंडारी की हत्या , पूर्व राज्यमंत्री का बेटा समेत तीन गिरफ्तार , पढ़ें सनसनीखेज खुलासा

Mohan Chandra Joshi September 23, 2022
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना को बहुत दुखद बताते हुए कहा कि जिस किसी ने ये जघन्य अपराध किया है उसे हर हाल में कङी सजा दिलाई जाएगी। पुलिस अपना कार्य कर रही है। पीङित को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।

देहरादून। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद अंतर्गत यमकेश्वर के कौड़िया गांव स्थित वनन्तरा रिसोर्ट में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करने वाली 19 साल की अंकिता
भंडारी के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों पुलकित आर्य, अंकित और सौरभ भाष्कर ने जुर्म कबूल लिया और पूरे मामले का सच बताया।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि बीजेपी के पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य का बेटा रिसॉर्ट ऑनर पुलकित आर्य और अन्‍य आरोपी अंकिता पर कस्टमर से संबंध बनाने का दबाव बनाते थे। यह बात अंकिता ने अपने कुछ साथियों को बता दी थी। इसी को लेकर अंकिता और आरोपियों के बीच विगत 18 सितंबर को विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी उसे अपने साथ दुपहिया वाहन में घुमाने के लिए ले गए।

रास्‍ते में तीनों आरोपियों के बीच दोबारा कहासुनी हुई। इस दौरान उनके बीच हाथापाई भी हुई। जिससे अंकिता को धक्‍का लगा और वो नहर में गिर गई। आरोपी अंकिता को ऐसे ही छोड़ वापस रिसॉर्ट आ गए और सबको नई कहानी सुनाई। लेकिन पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

देह व्यापार के धंधे में उतारना चाहता था रिसोर्ट का मालिक

यमकेश्वर के कौड़िया गांव स्थित वनन्तरा रिसोर्ट में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करने वाली 19 साल की अंकिता भंडारी विगत 18 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उक्त रिसोर्ट के राजस्व क्षेत्र में होने के कारण पहले अंकिता के लापता होने की रिपोर्ट राजस्व पुलिस द्वारा दर्ज की गई तथा उसके बाद नागरिक पुलिस के सुपुर्द की गई। जिसके बाद डीजीपी अशोक कुमार ने मामले की जांच एसएसपी पौड़ी गढ़वाल यशवंत सिंह चौहान को सौंपी थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश

शुक्रवार को लक्ष्मण झूला थाने में एडीशनल एसपी शेखर सुयाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वनन्तरा रिसोर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर तथा अंकित गुप्ता ने मिलकर अंकिता भंडारी की हत्या कर उसके शव को चीला शक्ति नहर में फेंक दिया है। आरोपियों की निशानदेही के आधार पर एसडीआरएफ टीम की मदद से नहर में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अंकिता भण्डारी के शव की तलाश की जा रही है।

एएसपी ने बताया कि रिसोर्ट से मिले सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि अंकिता रिसोर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता के साथ गई थी। रिसोर्ट में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को अंकिता काफी परेशान थी। रात्रि लगभग आठ बजे वह पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता के साथ गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी थी। उसी रात को रिसोर्ट लौटने के बाद तीनों आरोपियों ने स्टाफ के हाथ अंकिता के कमरे में खाना देने नहीं भेजा, बल्कि उसका खाना खुद अंकित लेकर गया था।

इसके बाद पुलिस ने 1. रिसोर्ट के मालिक पुलकित आर्य (35 वर्ष) पुत्र डॉ. विनोद आर्य निवासी स्वदेशी भवन, आर्यनगर, थाना ज्वालापुर, हरिद्वार 2. अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता (19 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र कुमार गुप्ता निवासी 42 ए, दयानंद नगरी, थाना ज्वालापुर, हरिद्वार तथा 3. सौरभ भास्कर (35 वर्ष) पुत्र शक्ति भास्कर निवासी 18 ए, सूरजनगर, थाना ज्वालापुर, हरिद्वार को हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार

पूछताछ के दौरान आरोपी सौरभ भास्कर ने बताया कि 18 सितंबर की शाम को पुलकित की अंकिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद पुलकित ने कहा कि अंकिता गुस्से में है, इसे ऋषिकेश ले चलते हैं। चारों लोग एक बाइक और एक स्कूटी द्वारा रिसोर्ट से निकले और बेटाज होते हुए एम्स के पास पहुंचे। बेटाज चौकी से लगभग1.5 किमी दूर पुलकित अंधेरे में रुका तो हम भी रुक गए। उसके बाद उन्होंने शराब पी और मोमो खाए। अंकित व पुलकित चीला रोड पर नहर के किनारे बैठे हुए थे। तभी अंकिता व पुलकित की फिर लड़ाई हो गई। पुलकित ने कहा कि अंकिता हमें अपने साथियों के बीच बदनाम करती है । हमारी बातें अपने साथियों को बताती थी कि हम उसे ग्राहकों से शारीरिक संबंध बनाने के लिये कहते हैं।

इस बात पर अंकिता गुस्सा हो गयी और उसने कहा कि रिसोर्ट की हकीकत सबको बता दूंगी। इतना कहकर उसने पुलकित का मोबाइल छीनकर नहर में फेंक दिया। जिस पर इन लोगों को आ गया और उन्होंने उसे धक्का दे दिया जिससे वह नहर में गिर गई। जिसके बाद ये लोग रिसोर्ट में आ गये। और अगले दिन अंकिता के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

जानकारी के अनुसार रिसोर्ट मालिक पुलकित आर्य अंकिता को रिसोर्ट में चलने वाले देह व्यापार के धंधे में उतारना चाहता था। जिसका अंकिता विरोध कर रही थी और रिसोर्ट की पोल खोलने की धमकी दे रही थी। जिस कारण उसने इन लोगों के साथ मिलकर अंकिता को ठिकाने लगा दिया।
वहीं, डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि अंकिता भण्डारी गुमशुदगी प्रकरण में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध हत्या एवं साक्ष्य छिपाने (धारा 302/201 आईपीसी) की धाराएं बढ़ा दी गयी हैं। अभियुक्तों द्वारा पीड़िता को चीला रोड के निकट नहर में धक्का दिये जाने के बयान पर उत्तराखंड पुलिस की एसडीआरएफ टीम शव तलाशने का प्रयास कर रही है। विवेचना की प्रगति के संबंध में एसएसपी पौड़ी गढ़वाल द्वारा अवगत कराया जाएगा।

चीला शक्ति नहर में फेंका शव SDRF द्वारा चलाया जा रहा है सर्च ऑपरेशन

आज दिनाँक 23 सितम्बर को पुलिस द्वारा घटना के खुलासे के उपरांत DGP उत्तराखण्ड के दिशा निर्देशन में मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF द्वारा ढालवाला में व्यवस्थापित SDRF टीम को शक्ति नहर, चीला पावर हाउस में युवती की सर्चिंग हेतु निर्देशित किया गया, जिस पर SDRF डीप डाइविंग टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर गहन सर्चिंग की जा रही है साथ ही SDRF डीप डाइवर्स द्वारा भी शक्ति नहर के तल में भी सर्चिंग की जा रही है।

अंकिता भंडारी हत्या से लोगों में भारी आक्रोश

#WATCH | Rishikesh, Uttarakhand: Women gherao the Police vehicle that was carrying the accused in Ankita Bhandari murder case

The 19-yr-old receptionist went missing a few days ago & her body was found today. 3 accused, incl Pulkit -owner of the resort where she worked- arrested pic.twitter.com/v3IK8zE1xI

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 23, 2022

अंकिता भंडारी हत्या मामले में लोगों में आक्रोश है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आक्रोशित ग्रामीणों ने रिजॉर्ट तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने की कोशिश की ऐसे में मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने बमुश्किल ग्रामीणों को रोका है खबर आ रही है कि ग्रामीणों ने पुलकित आर्य को कोर्ट ले जा रही पुलिस की गाड़ी को रोककर उसमें तोड़फोड़ की, इसके साथ ही आरोपियों की भी पिटाई की गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा हुआ है।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Crime News Uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड खबर उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड- अंकिता भंडारी की हत्या देवभूमि उत्तराखंड पढ़ें सनसनीखेज खुलासा पूर्व राज्य मंत्री के बेटे समेत तीन गिरफ्तार पूर्व राज्यमंत्री का बेटा समेत तीन गिरफ्तार मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड

Related Stories

IMG_20260808_131631 Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
कपकोट में खीरगंगा नदी से BDC सदस्य तारा सिंह का शव बरामद करती SDRF टीम Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पेंशन भुगतान कार्यक्रम के दौरान Uttarakhand: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT से जारी की धनराशि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT से जारी की धनराशि

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
उत्तराखंड में मानसून के दौरान बादलों से घिरा आसमान Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
देहरादून में PWD के तीन इंजीनियरों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
देहरादून सचिवालय में कौशल विकास एवं रोजगार योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • IMG_20260808_131631 Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज

  • कपकोट में खीरगंगा नदी से BDC सदस्य तारा सिंह का शव बरामद करती SDRF टीम Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • बागेश्वर

    Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पेंशन भुगतान कार्यक्रम के दौरान Uttarakhand: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT से जारी की धनराशि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT से जारी की धनराशि

  • उत्तराखंड में मानसून के दौरान बादलों से घिरा आसमान Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार

  • देहरादून में PWD के तीन इंजीनियरों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (622)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,050)
  • उधमसिंह नगर (1,315)
  • क्राइम (3,462)
  • खेल (357)
  • चंपावत (972)
  • चमोली (440)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (299)
  • दुर्घटना (688)
  • देहरादून (11,024)
  • नैनीताल (6,433)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (975)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,131)
  • यात्रा (412)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,148)
  • रुद्रप्रयाग (716)
  • रोजगार (512)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (631)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (912)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव Uttarakhand: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT से जारी की धनराशि Uttarakhand: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT से जारी की धनराशि Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला