Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- संकल्प में विकल्प आने से भटकाव आने लगता है: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून- संकल्प में विकल्प आने से भटकाव आने लगता है: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi December 21, 2021
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन भेंट कक्ष में आयोजित यूथ केन लीड कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं में अपने कार्य के प्रति जुनून होना चाहिए, अपने जीवन में उन्होंने जो भी संकल्प लिया है उसमें विकल्प न आने दें। संकल्प में विकल्प आने से भटकाव आने लगता है। लगातार चलने से निश्चित ही सफलता मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को अपने कार्य क्षेत्र में दक्षता के साथ कार्य करना होगा, किसी की भी प्रतिभा को छिपाया नहीं जा सकता, मनुष्य नहीं उसका कार्य एवं व्यवहार बोलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को समाज की बेहतरी तथा समाज को दिशा देने का कार्य करना होगा। समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के लिये आप जो भी सेवा चुनें उसमें बेहतर कार्य करने का प्रयास करें तथा अपने कार्य एवं व्यवहार से नेतृत्व प्रदान करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि जवानी और जिंदगानी बार बार मिलने वाली चीज नहीं इसलिये संकल्प के साथ अपना ध्येय बनाकर समाज को अपनी ऊर्जा से आलोकित करने का प्रयास करें। दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर युवा जो बनना चाहता है बन सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने कहा है कि उठो जागो और तब तक नहीं रूको जब तक कि लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। मनुष्य ऊर्जा शक्ति का भण्डार है। वह जो करना चाहे, लक्ष्य तय कर प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे युवा 21वीं सदी में भारत के सपनों को पूरा करने का कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित

मुख्यमंत्री ने राज्य के समग्र विकास हेतु किये जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के समग्र विकास में हम सब सहभागी एवं सहयोगी है। प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप 2025 में उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो इसके लिये हम निरंतर प्रयासरत है। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये होम स्टे योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है। पर्यटन स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत सब्सिडी बढ़ाई गई है। हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए एविएशन टर्वो फ्यूल पर 18 प्रतिशत वेट में छूट दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य में ऐसे बहुत से काम हुए हैं, जो पहले नामुमकिन लग रहे थे। मोदी जी ने पहाड़ पर रेल पहुचाने के सपने को साकार किया है। आज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना तथा सामरिक दृष्टि एवं भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। इसी प्रकार चार धाम ऑल वेदर रोड, भारत माला प्रोजेक्ट पर भी तीव्र गति से काम किया जा रहा है। चार धाम यात्रा उत्तराखण्ड के लिए लाइफ लाईन है और ये परियोजनाएं जहां चारधाम यात्रा को सुगम बनाएंगी, पर्यटन को बढ़ावा देगी वहीं हमारी अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन भी लाएगी। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे देहरादून से दिल्ली की दूरी को और कम करने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की विरासत को मिला AI का साथ: राज्यपाल ने पुस्तक और हेरिटेज-टूरिज्म ऐप का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम का कायाकल्प किया गया है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, केदारनाथ पुनर्निर्माण का कार्य अंतिम चरण मे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा यहां 400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया है। बद्रीनाथ धाम के सौन्दर्यकरण के लिये 250 करोड़ की योजना बनायी गई है। इस प्रकार देश में पुरातन संस्कृति के उत्थान का कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि उत्तराखण्ड देव भूमि है। आदि शंकराचार्य ने कर्नाटक में श्रृंगेरी मठ तथा बद्रीनाथ व केदारनाथ में धर्म पुनरोत्थान का कार्य कर कर्नाटक और उत्तराखण्ड को जोड़ने का भी कार्य किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड वीर भूमि भी है। इंडियन मिलिट्री एकेडमी से पास आउट होने वाले सैन्य अफसरों में 10 प्रतिशत उत्तराखण्ड के होते हैं, जबकि राष्ट्रीय जनसंख्या में उत्तराखण्ड का औसत 1 प्रतिशत ही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की भूमि ने देश का पहला सीडीएस दिया है, इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत का भी स्मरण कर नमन किया।

श्री सूर्या ने युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने 5 माह में 5 वर्ष के बराबर कार्य किया है। वे युवा राजनीति के प्रेरणास्त्रोत बन गये हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि उन्हें राजनीति का हिस्सा बनना होगा, अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा। यह जन सेवा का आधार भी है। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, उन्हें देश के विकास में भागीदार बनना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आधी रात महिला के घर में घुसकर कपड़े चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो बना सुराग

सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि पिछले सात साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में बदलाव आया है। हमारे धार्मिक आस्था के केन्द्रों के पुनरूद्धार के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, हवाई सेवा, रेल, खेल हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है।

देश की ज्वलंत समस्याओं का समाधान किया गया है चाहे वह धारा 370 हो या राम मंदिर का मसला हो या वन रैंक वन पेंशन का मसला हो। युवाओं का रोजगार व स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के प्रयास किये गये हैं। नये उद्योग एवं निवेश के लिये अनुकूल वातावरण बनाया गया है। उन्होंने उत्तराखण्ड के युवाओं से प्रदेश के विकास में भागीदार बनने की अपेक्षा करते हुए कहा कि स्वरोजगार की दिशा में अपना योगदान दें, इसके लिये राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनायें लागू की हैं। उत्तराखण्ड में पर्यटन, साहसिक पर्यटन एवं धार्मिक पर्यटन की सम्भावनायें हैं। राज्य में अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर तेजी से कार्य हो रहा है, इसका लाभ निश्चित रूप से युवाओं को मिलेगा।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून- संकल्प में विकल्प आने से भटकाव आने लगता है: सीएम धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में बारिश और बादलों से घिरा मौसम दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। उत्तराखंड Weather Update: आज आठ जिलों में येलो अलर्ट, 30 जून से प्रदेशभर में झमाझम बारिश के संकेत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड Weather Update: आज आठ जिलों में येलो अलर्ट, 30 जून से प्रदेशभर में झमाझम बारिश के संकेत

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
लैपटॉप पर SSC CGL 2026 भर्ती से संबंधित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का प्रतीकात्मक दृश्य। SSC CGL 2026: 12,256 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 11 बजे तक भरें फॉर्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

SSC CGL 2026: 12,256 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 11 बजे तक भरें फॉर्म

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
महिला के घर में घुसकर कपड़े चोरी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस टीम। हल्द्वानी: आधी रात महिला के घर में घुसकर कपड़े चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो बना सुराग
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी: आधी रात महिला के घर में घुसकर कपड़े चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो बना सुराग

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
जांच से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित

Mohan Chandra Joshi June 24, 2026
छात्र की मौत को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। सपनों की उड़ान भरने घर से निकली थी बेटी, बीच रास्ते में थम गया सफर; डायरी की एक लाइन ने बढ़ाई गुत्थी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

सपनों की उड़ान भरने घर से निकली थी बेटी, बीच रास्ते में थम गया सफर; डायरी की एक लाइन ने बढ़ाई गुत्थी

Mohan Chandra Joshi June 24, 2026
नैनीताल में पुस्तक विमोचन और AI ऐप लॉन्च करते राज्यपाल गुरमीत सिंह। नैनीताल की विरासत को मिला AI का साथ: राज्यपाल ने पुस्तक और हेरिटेज-टूरिज्म ऐप का किया लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल की विरासत को मिला AI का साथ: राज्यपाल ने पुस्तक और हेरिटेज-टूरिज्म ऐप का किया लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi June 24, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में बारिश और बादलों से घिरा मौसम दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। उत्तराखंड Weather Update: आज आठ जिलों में येलो अलर्ट, 30 जून से प्रदेशभर में झमाझम बारिश के संकेत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड Weather Update: आज आठ जिलों में येलो अलर्ट, 30 जून से प्रदेशभर में झमाझम बारिश के संकेत

  • लैपटॉप पर SSC CGL 2026 भर्ती से संबंधित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का प्रतीकात्मक दृश्य। SSC CGL 2026: 12,256 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 11 बजे तक भरें फॉर्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • रोजगार

    SSC CGL 2026: 12,256 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 11 बजे तक भरें फॉर्म

  • महिला के घर में घुसकर कपड़े चोरी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस टीम। हल्द्वानी: आधी रात महिला के घर में घुसकर कपड़े चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो बना सुराग
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    हल्द्वानी: आधी रात महिला के घर में घुसकर कपड़े चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो बना सुराग

  • जांच से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित

  • छात्र की मौत को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। सपनों की उड़ान भरने घर से निकली थी बेटी, बीच रास्ते में थम गया सफर; डायरी की एक लाइन ने बढ़ाई गुत्थी
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    सपनों की उड़ान भरने घर से निकली थी बेटी, बीच रास्ते में थम गया सफर; डायरी की एक लाइन ने बढ़ाई गुत्थी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (444)
  • अल्मोड़ा (614)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,549)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,406)
  • खेल (355)
  • चंपावत (957)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (642)
  • देहरादून (10,752)
  • नैनीताल (6,331)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,039)
  • यात्रा (398)
  • राजनीति (403)
  • राष्ट्रीय (1,126)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (496)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,353)
  • हरिद्वार (883)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड Weather Update: आज आठ जिलों में येलो अलर्ट, 30 जून से प्रदेशभर में झमाझम बारिश के संकेत उत्तराखंड Weather Update: आज आठ जिलों में येलो अलर्ट, 30 जून से प्रदेशभर में झमाझम बारिश के संकेत SSC CGL 2026: 12,256 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 11 बजे तक भरें फॉर्म SSC CGL 2026: 12,256 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 11 बजे तक भरें फॉर्म हल्द्वानी: आधी रात महिला के घर में घुसकर कपड़े चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो बना सुराग हल्द्वानी: आधी रात महिला के घर में घुसकर कपड़े चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो बना सुराग पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित सपनों की उड़ान भरने घर से निकली थी बेटी, बीच रास्ते में थम गया सफर; डायरी की एक लाइन ने बढ़ाई गुत्थी सपनों की उड़ान भरने घर से निकली थी बेटी, बीच रास्ते में थम गया सफर; डायरी की एक लाइन ने बढ़ाई गुत्थी