Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून में शिकायतों पर सख्त हुए डीएम: जीआईएस मैपिंग से तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून में शिकायतों पर सख्त हुए डीएम: जीआईएस मैपिंग से तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही

देहरादून में आयोजित समाधान दिवस में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर सख्त रुख अपनाया। शिकायत-बहुल क्षेत्रों की जीआईएस मैपिंग कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए।
Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
देहरादून में आयोजित समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान।

समाधान दिवस में जन शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान।

ख़बर शेयर करें -

समाधान दिवस में 146 जन शिकायतों पर हुई सुनवाई, शिकायत-बहुल क्षेत्रों की पहचान कर जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

देहरादून, 22 जून 2026। जन शिकायतों के त्वरित और स्थायी समाधान को लेकर शासन अब बेहद कड़े रुख में है। सोमवार को आयोजित ‘समाधान दिवस’ में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों से लगातार अधिक शिकायतें आ रही हैं, वहाँ जीआईएस आधारित विश्लेषण कर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इसके लिए उन्होंने एनआईसी को पिछले 10 समाधान दिवसों के डेटा का विभागवार विश्लेषण कर जीआईएस मैप तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायत-बहुल क्षेत्रों (हॉटस्पॉट्स) की पहचान कर सीधे जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी ताकि समस्याओं का स्थायी निस्तारण हो सके।

सोमवार को आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने 146 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर शिकायतों को लंबित रखना स्वीकार्य नहीं होगा। समाधान दिवस में भूमि पर अवैध कब्जा, अतिक्रमण, सीमांकन, बैंक ऋण माफी, विद्युत, पेयजल, विधिक एवं आर्थिक सहायता से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों तथा निर्माणदायी विभागों के अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश दिए कि यदि किसी कारणवश वे समाधान दिवस में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सकते हैं, तो वर्चुअल माध्यम से अनिवार्य रूप से जुड़ें, ताकि शिकायतों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने विशेष रूप से चकराता और कालसी जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों के प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए।

बैंकों से जुड़ी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने लीड बैंक प्रबंधक को समीक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने सवाल उठाया कि ऋण स्वीकृत करते समय सिविल जांच क्यों नहीं की जाती, जो बाद में लोन चुकाने में दिक्कतें आती हैं।

पारिवारिक विवादों से पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में संचालित ‘वन स्टॉप सेंटर’ के माध्यम से महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा केंद्र का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए। वहीं बढ़ते मारपीट और विवाद संबंधी मामलों पर उन्होंने पुलिस विभाग को सख्ती के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज: 5.63 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

समाधान दिवस में विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए। विकासखंड चकराता के ग्राम नाड़ा में पीएमजीएसवाई द्वारा सड़क कटिंग के बाद सुरक्षा दीवार और पेंटिंग न किए जाने से सेब के बागानों को हो रहे खतरे पर अधिशासी अभियंता को सात दिन के भीतर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया। ऋषिकेश स्थित त्रिवेणी घाट की ऐतिहासिक खुर्जा वाली धर्मशाला की भूमि पर अवैध कब्जे और अनधिकृत निर्माण की शिकायत पर एसडीएम ऋषिकेश और नगर निगम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसी प्रकार पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, सालावाला के बाहर अतिक्रमण, तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं अवैध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक और सहायक नगर आयुक्त को सात दिनों के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: संत समाज भारतीय संस्कृति और राष्ट्र चेतना का सशक्त संवाहक, बोले मुख्यमंत्री धामी

सहसपुर क्षेत्र में भूमाफियाओं द्वारा मारपीट और एफआईआर के बावजूद कार्रवाई न होने की शिकायत पर पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश दिए गए। ग्राम छरबा में तालाबों, बंजर भूमि और सरकारी कुओं पर अतिक्रमण की शिकायत पर तहसीलदार विकासनगर को जांच कर अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए। मोहिनी रोड पर बिना अनुमति सड़क खुदाई और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में एसडीएम सदर को जांच कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस में डोईवाला निवासी सुदामी देवी ने पारिवारिक संपत्ति विवाद तथा अंबेडकर मार्ग निवासी राजेन्द्र कुमार ने बिजली बिल माफी से संबंधित शिकायत दर्ज कराई।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) स्मृता परमार, एसडीएम रविन्द्र ज्वांठा, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा वर्चुअल माध्यम से सभी उप जिलाधिकारी मौजूद थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Dehradun #DehradunNews #DMAshishChauhan #DMDehradun #GISMapping #PublicGrievances #SamadhanDiwas #Uttarakhand #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

नैनीताल में बैठक के दौरान अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करते संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय। उत्तराखंड में जल्द लागू होगी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी, नैनीताल में मीडिया सेंटर स्थापना की तैयारी तेज
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

उत्तराखंड में जल्द लागू होगी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी, नैनीताल में मीडिया सेंटर स्थापना की तैयारी तेज

Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण बैठक की अध्यक्षता करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज: 5.63 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज: 5.63 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
रेल हादसे को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत

Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
संत सम्मेलन में उपस्थित संत-महात्माओं को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। हरिद्वार: संत समाज भारतीय संस्कृति और राष्ट्र चेतना का सशक्त संवाहक, बोले मुख्यमंत्री धामी
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

हरिद्वार: संत समाज भारतीय संस्कृति और राष्ट्र चेतना का सशक्त संवाहक, बोले मुख्यमंत्री धामी

Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
उत्तराखंड में बदलते मौसम के बीच बादलों से घिरा आसमान। Uttarakhand Weather: 22 से 28 जून का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, बारिश, येलो अलर्ट, गर्मी और मानसून पर बड़ा अपडेट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: 22 से 28 जून का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, बारिश, येलो अलर्ट, गर्मी और मानसून पर बड़ा अपडेट

Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
यूकेएसएसएससी भर्ती से संबंधित फोटो। उत्तराखंड जॉब अपडेट: 398 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा अवसर।
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

उत्तराखंड जॉब अपडेट: 398 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा अवसर।

Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल में बैठक के दौरान अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करते संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय। उत्तराखंड में जल्द लागू होगी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी, नैनीताल में मीडिया सेंटर स्थापना की तैयारी तेज
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    उत्तराखंड में जल्द लागू होगी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी, नैनीताल में मीडिया सेंटर स्थापना की तैयारी तेज

  • देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण बैठक की अध्यक्षता करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज: 5.63 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज: 5.63 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

  • देहरादून में आयोजित समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। देहरादून में शिकायतों पर सख्त हुए डीएम: जीआईएस मैपिंग से तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून में शिकायतों पर सख्त हुए डीएम: जीआईएस मैपिंग से तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही

  • रेल हादसे को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत

  • संत सम्मेलन में उपस्थित संत-महात्माओं को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। हरिद्वार: संत समाज भारतीय संस्कृति और राष्ट्र चेतना का सशक्त संवाहक, बोले मुख्यमंत्री धामी
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    हरिद्वार: संत समाज भारतीय संस्कृति और राष्ट्र चेतना का सशक्त संवाहक, बोले मुख्यमंत्री धामी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (444)
  • अल्मोड़ा (610)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (115)
  • उत्तराखंड (24,523)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,401)
  • खेल (355)
  • चंपावत (955)
  • चमोली (433)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (635)
  • देहरादून (10,743)
  • नैनीताल (6,323)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,036)
  • यात्रा (396)
  • राजनीति (402)
  • राष्ट्रीय (1,125)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (494)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,353)
  • हरिद्वार (882)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड में जल्द लागू होगी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी, नैनीताल में मीडिया सेंटर स्थापना की तैयारी तेज उत्तराखंड में जल्द लागू होगी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी, नैनीताल में मीडिया सेंटर स्थापना की तैयारी तेज देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज: 5.63 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज: 5.63 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा देहरादून में शिकायतों पर सख्त हुए डीएम: जीआईएस मैपिंग से तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही देहरादून में शिकायतों पर सख्त हुए डीएम: जीआईएस मैपिंग से तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हरिद्वार: संत समाज भारतीय संस्कृति और राष्ट्र चेतना का सशक्त संवाहक, बोले मुख्यमंत्री धामी हरिद्वार: संत समाज भारतीय संस्कृति और राष्ट्र चेतना का सशक्त संवाहक, बोले मुख्यमंत्री धामी