Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार

हल्द्वानी में करीब 1.50 करोड़ रुपये की लागत से बने उपनल के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों समेत पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम चल रहा है। लगभग 50 प्रतिशत अग्निवीरों को उपनल के माध्यम से विदेश रोजगार से जोड़ने की तैयारी है।
Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी हल्द्वानी में नवनिर्मित उपनल कार्यालय भवन का उद्घाटन करते हुए

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने हल्द्वानी में नवनिर्मित उपनल कार्यालय भवन का उद्घाटन किया।

ख़बर शेयर करें -

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी बोले—50 प्रतिशत अग्निवीरों को उपनल के माध्यम से विदेशों में रोजगार से जोड़ने की तैयारी

हल्द्वानी, 16 अगस्त 2026। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज हल्द्वानी में कुमाऊँ मंडल के नवनिर्मित उपनल कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। लगभग ₹1.50 करोड़ की लागत से निर्मित इस भवन से पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों तथा उपनल से जुड़े कार्मिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हल्द्वानी कुमाऊँ मंडल का प्रवेश द्वार है और यहां बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं उनके परिजन निवास करते हैं। ऐसे में उपनल का सुसज्जित और सुविधायुक्त कार्यालय होना आवश्यक था। उन्होंने कहा कि पूर्व में उपनल कार्यालय छोटे से कमरे में संचालित होने के कारण पूर्व सैनिकों और अन्य लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नए भवन के निर्माण से इन समस्याओं का समाधान होगा।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उपनल के माध्यम से प्रदेशभर में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। अब विदेशों में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में मैनपावर की काफी मांग है और इस संबंध में बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि आगामी एक माह के भीतर विदेश सेवा से संबंधित प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसका लाभ पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों के साथ-साथ अन्य योग्य युवाओं को भी मिलेगा।
सैनिक कल्याण मंत्री ने घोषणा की कि अग्निवीरों को भी विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए लगभग 50 प्रतिशत अग्निवीरों को उपनल के माध्यम से विदेशों में रोजगार से जोड़ने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल से सैनिक परिवारों के साथ-साथ प्रदेश के युवाओं को भी बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। उपनल में कार्यरत कर्मचारियों के लिए दुर्घटना बीमा सुविधा को मजबूत करते हुए बीमा कवर ₹15 हजार से बढ़ाकर ₹50 लाख किया गया है। इसके लिए पंजाब नेशनल बैंक के साथ समझौता किया गया है। उन्होंने कहा कि सीमा पर तैनात सेना एवं पैरामिलिट्री के जवानों के बलिदान की स्थिति में मिलने वाली सहायता राशि को भी ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख किया गया है। शहीदों के परिजनों की इच्छा के अनुरूप उनके नाम पर सड़क, विद्यालय अथवा अन्य संस्थान का नामकरण करने की दिशा में भी सरकार कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: CM धामी पहुंचे चोरगलिया, सुनीं जनता की समस्याएं; शेर नाला में 9.93 करोड़ के सेतु का लोकार्पण

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि शहीदों के सम्मान और उनकी स्मृति को संजोने के लिए सैन्य धाम का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। प्रदेश के 1734 शहीद परिवारों के आंगन की पवित्र मिट्टी तथा 28 नदियों का जल सैन्य धाम में लाया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सैन्य धाम को वीर माताओं, वीर नारियों और प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। पूर्व सैनिकों को सचिवालय में अपने कार्यों के लिए अलग से पास की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि उनके लिए पूर्व सैनिक पहचान-पत्र ही पर्याप्त होगा।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य सैनिकों, पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों और युवाओं को अधिक से अधिक सुविधाएं एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में नवनिर्मित उपनल कार्यालय भवन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर मंडी अध्यक्ष अनिल डब्बू, दर्जा मंत्री गंभीर धामी, एमडी उपनल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) जे.एन.एस. बिष्ट, कर्नल गोविंद सिंह, कर्नल आलोक पांडे, कर्नल रमेश अधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Rudrapur News: गश्त के दौरान सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Agniveer #Employment #HaldwaniNews #UPNL #UttarakhandNews

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लापता हवलदार पंकज के परिजनों और अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
IMG-20260816-WA0018 Haldwani News: CM धामी पहुंचे चोरगलिया, सुनीं जनता की समस्याएं; शेर नाला में 9.93 करोड़ के सेतु का लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: CM धामी पहुंचे चोरगलिया, सुनीं जनता की समस्याएं; शेर नाला में 9.93 करोड़ के सेतु का लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट के बीच पहाड़ी क्षेत्र का मौसम Uttarakhand Weather: आज 5 और कल 2 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, IMD ने किया सतर्क
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज 5 और कल 2 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, IMD ने किया सतर्क

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
नैनीताल पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ की प्रतीकात्मक तस्वीर Nainital News: नैनीताल पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 15 मुकदमों का आरोपी घायल, गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: नैनीताल पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 15 मुकदमों का आरोपी घायल, गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराते निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी Haldwani News: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी ने फहराया तिरंगा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी ने फहराया तिरंगा

Mohan Chandra Joshi August 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी हल्द्वानी में नवनिर्मित उपनल कार्यालय भवन का उद्घाटन करते हुए Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लापता हवलदार पंकज के परिजनों और अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

  • IMG-20260816-WA0018 Haldwani News: CM धामी पहुंचे चोरगलिया, सुनीं जनता की समस्याएं; शेर नाला में 9.93 करोड़ के सेतु का लोकार्पण
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: CM धामी पहुंचे चोरगलिया, सुनीं जनता की समस्याएं; शेर नाला में 9.93 करोड़ के सेतु का लोकार्पण

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट के बीच पहाड़ी क्षेत्र का मौसम Uttarakhand Weather: आज 5 और कल 2 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, IMD ने किया सतर्क
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज 5 और कल 2 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, IMD ने किया सतर्क

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,150)
  • उधमसिंह नगर (1,318)
  • क्राइम (3,471)
  • खेल (358)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (447)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (700)
  • देहरादून (11,071)
  • नैनीताल (6,464)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,144)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,151)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (635)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (916)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि Uttarakhand News: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि Haldwani News: CM धामी पहुंचे चोरगलिया, सुनीं जनता की समस्याएं; शेर नाला में 9.93 करोड़ के सेतु का लोकार्पण Haldwani News: CM धामी पहुंचे चोरगलिया, सुनीं जनता की समस्याएं; शेर नाला में 9.93 करोड़ के सेतु का लोकार्पण Uttarakhand Weather: आज 5 और कल 2 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, IMD ने किया सतर्क Uttarakhand Weather: आज 5 और कल 2 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, IMD ने किया सतर्क