हल्द्वानी- एसएसपी ने महिला सेल प्रभारी को किया लाइन हाजिर
हल्द्वानी। हल्द्वानी में स्पा सेंटरों पर छापा मारकर देह व्यापार का खुलासा कर चर्चा में आने वाली पुलिस महिला सेल की प्रभारी इंस्पेक्टर ललिता पांडेय को पुलिस कप्तान प्रीति प्रियदर्शनी ने लाइन हाजिर कर दिया है।
पुलिस इंस्पेक्टर ललिता पांडेय पर आरोप है कि उन्होंने काउंसलिंग के लिए बुलाई गई युवती व उसके भाई से अभद्रता कर डाली। युवक के वीडियो बनाने पर प्रभारी का पारा ऐसा चढ़ा की उन्होंने युवती को थप्पड़ जड़ दिया और सभी परिजनों को आधी रात घर में घुसकर गोली मारने की धमकी दे डाली। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने महिला सेल प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है और प्रकरण में जांच के आदेश दे दिए है।
बताया गया है कि ग्राम ककोड़ा गांजा पटरानी हैड़ाखान निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह अपने पति के साथ मल्ला गोरखपुर में किराए पर रहती है। उसके पति और वह निजी अस्पताल में नौकरी करते हैं। इन दिनों उसकी बहन व ननद भी उनके साथ में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। सोमवार की शाम घर पर ननद अकेली थी। महिला सेल की प्रभारी ललिता पांडे टीम के साथ उनके कमरे में पहुंची। सेल की प्रभारी ने घर में देह व्यापार चलाने का आरोप लगाकर उसे बेल्ट से पीट दिया। इसके बाद तीन मोबाइल जब्त कर ले आई और मंगलवार को काउंसलिंग के लिए बुलाया। महिला सेल में पहुंचते ही प्रभारी ने अभद्रता शुरू कर दी और देह व्यापार कराने का आरोप लगा दिया। प्रभारी ने आक्रोश में आकर उसकी बहन के थप्पड़ जड़ दिया और पति से धक्का-मुक्की की। इसके बाद रात को 12 बजे घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दे दी।
पूरे मामले में पीड़ित ने महिला प्रभारी से जान माल का खतरा बताते हुए एसपी सिटी को तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में एसपी सिटी जगदीश चंद्र का कहना है कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


