Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी: डॉली से बनी माही और फिर विषकन्या से जेल का सफर , पढ़े पूरी कहानी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी: डॉली से बनी माही और फिर विषकन्या से जेल का सफर , पढ़े पूरी कहानी

Mohan Chandra Joshi July 24, 2023
ख़बर शेयर करें -

Haldwani News ,Ankit Murder Case:
शहर के कारोबारी अंकित चौहान के हत्याकांड की मुख्य आरोपी मास्टरमाइंड माही और उसका पुराना प्रेमी दीप कांडपाल पुलिस के जाल में आखिरकार फंस गये। हत्याकांड के बाद पांच आरोपी फरार थे लेकिन पुलिस ने सबसे पहले सपेरे को गिरफ्तार किया, जिसके बाद हत्यकांड की कहानी का पता चला। अब माही की नौकरानी और नौकर फरार चल रहे है। अंकित हत्याकांड में तीन आरोपी अभी तक गिरफ्तार हो चुके है। रविवार को आईजी नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी पंकज भट्ट ने संयुक्त रूप से पूरे मामला का खुलासा किया।

बता दें विगत 15 जुलाई को तीनपानी गौलापास रोड़ पर एक कार संख्या यूके 04 क्यू-15 में अंकित चौहान पुत्र धर्मपाल चौहान निवासी रामबाग कॉलोनी रामपुर रोड़ हल्द्वानी की लाश मिली थी। जिसके बाद उनकी बहन ईशा चौहान ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। इधर अंकित की पोस्टमार्टम में सामने आया कि उसके दोनों पैरों के पिछले हिस्से में दो बार सांप के काटने के निशान है। पोस्टमार्टम में सांप के काटने की पुष्टि हुई। ऐसे में पुलिस का शक यकीन में बदल गया कि अंकित की हत्या हुई है। जिसके बाद पुलिस ने काॅल डिटेल खंगाली तो गोरापड़ाव निवासी डॉली आर्या उर्फ माही सिंह से उसकी बातें होती थी। जब पुलिस ने माही की काॅल डिटेल खंगाली तो पता चला कि अंकित से उसकी कई सालों से बातचीत हो रही थी। पुलिस ने डाॅली के कुंडली निकाली तो हत्याकांड के 15 दिनों के अंदर उसकी कई लोगों से बात हुई थी। जिसमें रमेश नाथ सपेरा’ से भी माही की बातें हुई थी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल रमेश नाथ सपेरा को गिरफ्तार किया तो उसने सारे राज उगल दिये। अब पुलिस को चार और आरोपियों की तलाश थी। जिसमें मुख्य आरोपी और हत्याकांड की मास्टर माइंड माही, दीप कांडपाल, माही की नौकरानी उषा और उसका पति रामअवतार शामिल थे। आगे पढ़िए…

बचपन में प्रेमी से मिला धोखा तो देह व्यापार के धंधे में उतरी

आईजी भरणे ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पुलिस की चार टीमें इन आरोपियों की तलाश में जुटी थी। दिल्ली, हरियाणा, नेपाल, बिहार व उत्तराखण्ड’ के कई जिलों में पुलिस टीमों को रवाना किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों पर 25-25 हजार का ईनाम रख दिया। वही आईजी नीलेश आनन्द भरणे ने 50 हजार रूपये’ के नकद ईनाम घोषणा की। उधर पुलिस की चार टीमें कई राज्यों की खाक छानने के बाद हर हाल में विषकन्या माही की तलाश में जुटी थी। इसी बीच पुलिस को लीड मिली की माही अपने प्रेमी के साथ किसी वकील से मिलने आनी वाली है। जिसके बाद पुलिस ने एएन झां इंटर कॉलेज के समीप रूद्रपुर से दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूला। हत्याकांड को लेकर माही ने पुलिस को पूरी कहानी बताई। माही उर्फ डॉली ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ प्रेमपुर लोस्ज्ञानी रहती थी वर्ष 2008 में बचपन के प्रेमी द्वारा धोखे दिये जाने से आहत होकर घर छोड़कर अलग रहने लगी। इस दौरान वह हल्द्वानी गलत धंधा करने वाली महिलाओं के सम्पर्क में आ गयी। उनके साथ उसने काम करना शुरू कर दिया। तभी वर्ष 2016 में दीप कांडपाल निवासी मोटाहल्दू से उसकी मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद दीप कांडपाल उसका दोस्त बन गया और उसके घरेलू आदि कामों में मदद करने लगा। इस दौरान माही और दीप कांडपाल के शारीरिक संबंध भी बन गये। इसके बाद वर्ष 2017 में माही ने अर्जुनपुर में प्लॉट खरीदकर अपना मकान बनाया गया। वर्ष 2020 में हल्द्वानी के किसी जानने वाले की मदद से उसकी मुलाकात गाड़ी खरीदने को लेकर अंकित से हुई। अब यही से अंकित उसकी जाल में फंस गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश

ग्राहकों के पास न जाने से धंधा चौपट होने का डर

माही और अंकित की ऐसी दोस्ती हुई की वह उसके घर जाने लगा। जब दोस्ती आगे बढ़ी तो अंकित हर शनिवार माही के घर में ही रहने लगा और दोनों आपस में पार्टी करते और साथ में शराब भी पीते थे। माही से दोस्ती होने के बाद अंकित उसकी ओर खिंचता चला गया गया और छोटी-छोटी बातों पर माही को टोकने लगा। माही के अन्य लोगों से बात करने व बाहर जाने पर रोक-टोक लगाने लगा। जिससे माही अपने ग्राहकों के पास नहीं जा पा रही थी। जो उसका आय का स्त्रोत था वह बन्द न हो जाय। इसकी चिंता माही को होने लगी। अंकित आये दिन माही के साथ शराब पीकर गाली-गलौच और मार पीट करने लगा दोनों के बीच कई बार झगड़े हुए एवं कई बार अंकित ने उसके घर में तोड़फोड़ भी की। इसी बीच अंकित की एक अन्य लड़की से दोस्ती की बात को लेकर भी माही उससे नाराज रहने लगी और अंकित के व्यवहार से उसे पता चल गया था कि वह उससे शादी नहीं करेगा। वह सिर्फ उसका इस्तेमाल कर रहा है, जिस कारण धीरे-धीरे माही के अन्दर अंकित से बदला लेने की भावना जागने लगी। अंकित के व्यवहार को लेकर उसका माही का पुराना प्रेमी दीप कांडपाल भी एतराज करने लगा। दीप कांडपाल ज्यादातर माही के घर में ही रहता था और उसके संबंध माही से नहीं बन पा रहे थे जिस कारण उसने भी अंकित को रास्ते से हटाने के लिए माही से बात की। अभी कहानी बाकी थी।

सपेरे से ली काल सर्प दोष की शिक्षा और बनाये संबंध

आगे कहानी में नया मोड़ तब आया जब पता चला कि माही अपने पारिवारिक समस्याओं के चलते पूजा-पाठ आदि विधि-विधानों विश्वास करने लगी। तभी उसका संपर्क किसी परिचित के माध्यम वर्ष 2022 में रमेश नाथ सपेरा से हुई। सपेरे के माध्यम से माही ने अपने घर में कालसर्प दोष की पूजा की। सपेरा पूजा के लिए जंगल से साँप पकड़कर लाया था और पूजा का विधान पूरा कर साँप को जंगल में छोड़ आया। इसके बाद माही ने सपेरा रमेश नाथ से छह महीने पहले काल सर्प दोष की दीक्षा ली। तबसे सपेरा का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया। इस बीच माही ने सपेरे से भी शारीरिक संबंध बन गये। एक साल पहले आदर्श नर्सरी के पास रहने वाली उषा देवी को माही ने अपने घर पर काम करने के लिए रखा था जिस कारण उषा देवी व उसके पति रामअवतार का भी माही के घर आना-जाना हो गया। इधर अंकित जब भी उससे मारपीट करता तो माही रामअवतार की झोपड़ी में चली जाती थी और वही रूकती थी और कभी-कभी खाना खाने भी जाती थी। अब माही की दीपू कांडपाल, रमेश नाथ सपेरा, राम अवतार व उसकी पत्नी उषा देवी से गहरी घनिष्ठता हो गयी। ये सभी अंकित की हरकतों से परेशान होकर उसे निकाने लगाये की योजना बनाने लग गये। अब अंकित की शिकायतों को उजागर करने का सिलसिला शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई

सपेरे ने बताया अंकित को सांप से कटवा दो

24 जून को माही और दीपू काण्डपाल स्कूटी से अंकित के घर के पास पहुँचे उसके परिजनों से उसकी शिकायत करने की बात कहने लगी। इस दौरान अंकित उन दोनो को लेकर माही के घर पर आ गया। जहां इन लोगों के बीच कई बातें हुई। लेकिन इसके बावजूद अंकित का व्यवहार नहीं बदला कुछ दिन बाद अंकित फिर से माही के घर में घुसकर गाली-गलौच मारपीट करने लगा। तब माही व दीपू कांडपाल ने अंकित को रास्ते से हटाने की सहमति बनी। उस समय सपेरा रमेश नाथ व रामअवतार व उसकी बीबी उषा भी घर पर थी। सपेरे ने उनको सुझाव दिया कि अंकित को साँप से कटवा दो, जिससे कोई जिससे कोई शक नहीं करेगा। इस योजना पर सभी राजी हो गये। माही ने सपेरे से साँप लाने को कहा। इतनी बातें होने के बाद सपेरा सांप की तलाश में जुट गया। तभी 7 जुलाई को रमेश नाथ को पंचायतघर के पास एक ब्यूटी पार्लर की दुकान में एक साँप घुसने की बात पता चली और उसने मौके पर जाकर कोबरा प्रजाति के साँप को पकड़ कर अपने पास रख लिया। यह बात उसने माही को बताई की सांप पकड़ लिया है। अगले दिन यानी 8 जुलाई को अंकित का जन्मदिन था। उसी दिन इन लोगों ने अंकित की हत्या का प्लान तैयार किया। लेकिन उस रात उन्हें मौका नहीं मिल पाया तो अंकित बच गया।


हत्याकांड के बाद सपेरे संग स्कूटी में गई माही

इसके बाद माही, दीपू कांडपाल ने रमेश नाथ सपेरा, राम अवतार व उसकी पत्नी उषा देवी के साथ मिलकर योजना बनायी कि अंकित को घर बुलाकर साँप से कटवाने के बाद उसी की गाड़ी में डालकर कही ठिकाने लगा देंगे। 14 जुलाई को माही ने अंकित को कही चलकर पार्टी करने और बीयर पिलाने के लिये कहा। अंकित को इसकी भनक ही नहीं थी कि यह पार्टी उसकी अंतिम पार्टी साबित होगी। अंकित राजी हो गया फिर माही ने सभी लोगों को अपने घर पर बुलाया। सपेरा भी साँप लेकर माही के घर पर आ गया। रमेश नाथ सपेरा, राम अवतार व उसकी पत्नी उषा देवी घर के मन्दिर वाले कमरें में छिप गये। शाम करीब 6 बजे अंकित, माही के घर पर पहुँचा, तब बारिश हो रही थी। अंकित के पीछे-पीछे दीपू कांडपाल भी माही की स्कूटी से आ गया। अंकित माही के बेड पर बैठा था, तभी माही ने उसे पानी में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दी। इसी बीच दीपू कांडपाल ने अपने आप को सुखाने के लिये जो कम्बल पकड़ रखा था। उसकी आड़ में इन सब ने अंकित के ऊपर कम्बल डाल दिया और उसे पूरी तरह से दबा दिया जब अंकित के ऊपर नींद की गोली का असर होने लगा और वो काबू में आ गया। तभी माही ने सपेरे से साँप लाने के लिये कहा। वह साँप लाया माही ने अंकित की जीन्स ऊपर की और साँप से कटवाया। वह तड़पता राह। थोड़ी देर में जल्दीबाजी में पैर में देखा तो जिस पैर में साँप से कटवाया था उस पैर की बजाय दूसरे पैर को देखा तो वहां साँप के काटने का निशान नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने दोबारा दूसरे पैर पर साँप से कटवाया। सांप के काटने के थोड़ी देर में अंकित ठंडा पड़ गया। जिस पर दीपू ने कहा कि बॉडी को कुर्सी में बैठा दो जिससे गाड़ी में डालने में आसानी हो बॉडी अकड़ सकती है। इस बीच माही ने दिल्ली जाने के लिए टैक्सी बुक कर ली और टैक्सी चालक दिल्ली निवासी को अपनी लोकेशन भेजी। इसके बाद इन लोगों ने अंकित की लाश को उसकी गाड़ी की पिछली सीट में बैठाया और गाड़ी से दीपू कांडपाल व रामअवतार निकले। सपेरा माही को उसकी स्कूटी में बैठाकर राम अवतार की झोपड़ी में छोड़ने गया। इसके बाद वो भी स्कूटी से अंकित की गाड़ी के पीछे-पीछे भुजियाघाट चला गया। लेकिन वहां पहुंचकर उनका प्लान बदल गया। इन्होंने अंकित की गाड़ी को तीनपानी गौला बाईपास रोड पर स्टार्ट कर एसी ऑन कर छोड़ दी। फिर राम अवतार के घर के पास से ही टैक्सी से दिल्ली को निकल गये। गाजियाबाद पहुँचकर ये सभी लोग वापस बरेली आये, जहां से माही और दीपू काण्डपाल, राम अवतार के पीलीभीत स्थित गाँव चले गये और सपेरा बहेड़ी अपने घर चला गया। अगले दिन माही और दीपू काण्डपाल वापस दिल्ली गये और माही ने अपनी बहन के घर अपनी दोनों पालतू बिल्लियां छोड दी। 15 जुलाई से लुकाछिपी का खेल खेलने के बाद माही और दीपू अपने किसी परिचित के माध्यम से कोर्ट में सरेंडर करने के लिए वकील से मिलने आ रहे थे, इस बात की भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ’एएन0 झां इण्टर कॉलेज के समीप रूद्रपुर’ में इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय

आरोपियों को पकड़ने वाली टीम

आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम कोतवाल हरेन्द्र चौधरी, एसआई विजय मेहता, दारोगा महेन्द्र प्रसाद, चौकी प्रभारी मंगलपडाव जगदीप नेगी, दारोगा कुमकुम धानिक कोतवाली, मंडी प्रभारी चौकी गुलाब सिहं कम्बोज, इसरार नबी, घनश्याम रौतेला, चन्दन नेगी,अरुण राठौर, वंशीधर जोशी, छाया के अलावा एसओजी टीम एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी, कुन्दन कठायत, त्रिलोक रौतेला, दिनेश नगरकोटी, अनिल गिरी, भानुप्रताप, अशोक रावत शामिल रहे। पुलिस टीम को आईजी निलेश आनंद भरणे ने 50 हजार रूपये, एसएसपी ने 25 हजार रूपये और मृतक अंकित चौहान के परिजनों ने 50 हजार रूपये इनाम में दिये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haldwani Crime News Haldwani News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand police उत्तराखंड से खबर पढ़े पूरी कहानी मुख्यमंत्री उत्तराखंड हल्द्वानी: डॉली से बनी माही और फिर विषकन्या से जेल का सफर

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई का मौसम Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई, 28 सितंबर तक ऑरेंज-येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई, 28 सितंबर तक ऑरेंज-येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
देहरादून में 29 सितंबर को आयोजित होने वाला रोजगार मेला Uttarakhand Jobs: 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर होगी भर्ती
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Jobs: 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर होगी भर्ती

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
अल्मोड़ा के धौलादेवी में राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली का क्लस्टर विद्यालय Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • शिक्षा

Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
टिहरी झील को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की तैयारी Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पर्यटन

Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन किया Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई का मौसम Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई, 28 सितंबर तक ऑरेंज-येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई, 28 सितंबर तक ऑरेंज-येलो अलर्ट

  • देहरादून में 29 सितंबर को आयोजित होने वाला रोजगार मेला Uttarakhand Jobs: 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर होगी भर्ती
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand Jobs: 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर होगी भर्ती

  • अल्मोड़ा के धौलादेवी में राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली का क्लस्टर विद्यालय Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • शिक्षा

    Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय

  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

  • टिहरी झील को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की तैयारी Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • पर्यटन

    Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (469)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,561)
  • उधमसिंह नगर (1,336)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (304)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,283)
  • नैनीताल (6,547)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,203)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (527)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (651)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (940)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई, 28 सितंबर तक ऑरेंज-येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के बीच मानसून की विदाई, 28 सितंबर तक ऑरेंज-येलो अलर्ट Uttarakhand Jobs: 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर होगी भर्ती Uttarakhand Jobs: 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर होगी भर्ती Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश