Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी: नए शैक्षिक सत्र को लेकर प्रशासन सख्त, प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी रखने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

हल्द्वानी: नए शैक्षिक सत्र को लेकर प्रशासन सख्त, प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी रखने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi March 12, 2026
ख़बर शेयर करें -

छात्र सुरक्षा, फीस, ड्रेस और स्कूल परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

हल्द्वानी। नए शैक्षिक सत्र के दृष्टिगत जनपद नैनीताल में शैक्षिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी सभागार में जनपद के प्रधानाचार्यों एवं विद्यालय प्रबंधकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी के निर्देशन एवं सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में जनपद के समस्त राजकीय माध्यमिक विद्यालयों, राजकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों तथा निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों के साथ विभिन्न शैक्षिक व प्रशासनिक विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए कि विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक होनी चाहिए, ताकि छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिपत्रों के अनुपालन की स्थिति की भी समीक्षा की तथा शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों का सही और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अधिक पात्र छात्र-छात्राएं इसका लाभ प्राप्त कर सकें।
उन्होंने विद्यालयों को प्रवेश शुल्क एवं शिक्षण शुल्क से संबंधित निर्धारित मानकों का पालन करने, छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, विद्यालयों की गणवेश व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही नई शिक्षा नीति के अंतर्गत बैग पॉलिसी का अनुपालन तथा विद्यालयों की वेबसाइटों पर आवश्यक सूचनाओं का प्रकटीकरण भी अनिवार्य करने को कहा।
सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक वर्ष प्रवेश शुल्क न लिया जाए और विद्यालयों की गणवेश में अनावश्यक व बार-बार परिवर्तन न किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी विद्यालय द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा जारी 3 जनवरी 2026 के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।
छात्राओं की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए विद्यालयों में महिला शिकायत पेटिका (ड्रॉप बॉक्स) स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि छात्राएं बिना झिझक अपनी समस्याएं लिखित रूप में दर्ज करा सकें। इसके साथ ही विद्यालय में एक महिला काउंसलर तैनात करने के निर्देश भी दिए है, ताकि काउंसलर उनसे स्कूल आने जाने से संबंधित सभी गतिविधियों के बारे में पूछ सके।
बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद जायसवाल ने सभी निजी विद्यालयों को निर्देशित किया कि वे स्कूल ड्रेस पर अनावश्यक चिन्ह न लगाएं तथा हर वर्ष ड्रेस परिवर्तन की परंपरा समाप्त करें। उन्होंने फीस एवं बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रत्येक विद्यालय में अनिवार्य रूप से वेबसाइट विकसित करने तथा छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी पर सख्त डीएम, लंबित विभागों को नोटिस जारी

बैठक में आर टी ओ अरविंद पाण्डे ने विद्यालय परिवहन से जुड़े सुरक्षा मानकों पर विस्तार से जानकारी देते हुए निर्देश दिए कि स्कूलों में सप्ताह में एक दिन सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने निजी स्कूलों द्वारा संचालित मिनी बसों और वैन के लिए ट्रांसपोर्ट मैनेजर नियुक्त करने, वाहनों में जीपीएस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा, आपातकालीन दरवाजा, सैनिटाइजर और अग्निशमन यंत्र की अनिवार्य व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
इसके अतिरिक्त सभी वाहन चालकों का पूरा डाटा फॉर्म भरने तथा स्कूल वाहनों में बच्चों के सुरक्षित चढ़ने-उतरने के लिए सहायक कर्मचारी की तैनाती भी अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि नए शैक्षिक सत्र में पारदर्शिता, सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी विद्यालयों को निर्धारित नियमों का पूर्ण रूप से पालन करना होगा

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: आठ जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट, एडवाइजरी जारी

बैठक में उपजिलाधिकारी, हल्द्वानी प्रमोद कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक, पुष्कर लाल टम्टा, बेसिक शिक्षा अधिकारी, तारा सिंह के अन्य अधिकारी तथा कार्मिक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹89 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति दी
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Haldwani News- Khabar Uttarakhand Latest news Haldwani Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

बारिश और खराब मौसम का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: आठ जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट, एडवाइजरी जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आठ जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट, एडवाइजरी जारी

Mohan Chandra Joshi June 10, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹89 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति दी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹89 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति दी

Mohan Chandra Joshi June 10, 2026
देहरादून में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों के साथ चर्चा करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। देहरादून: परियोजनाओं को गति देने के लिए डीएम सख्त, भूमि चयन हेतु अधिकारियों की जिम्मेदारी तय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: परियोजनाओं को गति देने के लिए डीएम सख्त, भूमि चयन हेतु अधिकारियों की जिम्मेदारी तय

Mohan Chandra Joshi June 10, 2026
देहरादून में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और बैठक में मौजूद अधिकारी। देहरादून: मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी पर सख्त डीएम, लंबित विभागों को नोटिस जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी पर सख्त डीएम, लंबित विभागों को नोटिस जारी

Mohan Chandra Joshi June 10, 2026
मसूरी में रेस्क्यू अभियान के दौरान SDRF टीम। देहरादून: मसूरी में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में समाई कार; चार लोगों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

देहरादून: मसूरी में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में समाई कार; चार लोगों की मौत

Mohan Chandra Joshi June 10, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा शुभकामना पत्र, 12 वर्षों के नेतृत्व और उपलब्धियों की सराहना की
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा शुभकामना पत्र, 12 वर्षों के नेतृत्व और उपलब्धियों की सराहना की

Mohan Chandra Joshi June 10, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • बारिश और खराब मौसम का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: आठ जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट, एडवाइजरी जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: आठ जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट, एडवाइजरी जारी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹89 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति दी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹89 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति दी

  • देहरादून में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों के साथ चर्चा करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। देहरादून: परियोजनाओं को गति देने के लिए डीएम सख्त, भूमि चयन हेतु अधिकारियों की जिम्मेदारी तय
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: परियोजनाओं को गति देने के लिए डीएम सख्त, भूमि चयन हेतु अधिकारियों की जिम्मेदारी तय

  • देहरादून में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और बैठक में मौजूद अधिकारी। देहरादून: मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी पर सख्त डीएम, लंबित विभागों को नोटिस जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी पर सख्त डीएम, लंबित विभागों को नोटिस जारी

  • मसूरी में रेस्क्यू अभियान के दौरान SDRF टीम। देहरादून: मसूरी में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में समाई कार; चार लोगों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    देहरादून: मसूरी में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में समाई कार; चार लोगों की मौत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (438)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,393)
  • उधमसिंह नगर (1,275)
  • क्राइम (3,385)
  • खेल (353)
  • चंपावत (949)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (294)
  • दुर्घटना (624)
  • देहरादून (10,676)
  • नैनीताल (6,290)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (478)
  • पौड़ी (307)
  • बागेश्वर (954)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,022)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (400)
  • राष्ट्रीय (1,118)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (489)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (605)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: आठ जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट, एडवाइजरी जारी Uttarakhand Weather Update: आठ जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट, एडवाइजरी जारी उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹89 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति दी उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹89 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति दी देहरादून: परियोजनाओं को गति देने के लिए डीएम सख्त, भूमि चयन हेतु अधिकारियों की जिम्मेदारी तय देहरादून: परियोजनाओं को गति देने के लिए डीएम सख्त, भूमि चयन हेतु अधिकारियों की जिम्मेदारी तय देहरादून: मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी पर सख्त डीएम, लंबित विभागों को नोटिस जारी देहरादून: मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी पर सख्त डीएम, लंबित विभागों को नोटिस जारी देहरादून: मसूरी में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में समाई कार; चार लोगों की मौत देहरादून: मसूरी में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में समाई कार; चार लोगों की मौत