Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haldwani News: जनसुनवाई में दीपक रावत सख्त, जमीन से वेतन तक कई मामलों का मौके पर समाधान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: जनसुनवाई में दीपक रावत सख्त, जमीन से वेतन तक कई मामलों का मौके पर समाधान

हल्द्वानी में आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, धनराशि लेनदेन, कार्मिकों की बहाली, बकाया वेतन, भरण-पोषण और श्रम विभाग से आर्थिक सहायता से जुड़ी शिकायतें सुनीं। कई मामलों में दोनों पक्षों की सहमति से समाधान किया गया, जबकि अन्य प्रकरणों में संबंधित पक्षों और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
Mohan Chandra Joshi October 24, 2026
हल्द्वानी में जनसुनवाई के दौरान शिकायतें सुनते आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत

हल्द्वानी में जनसुनवाई के दौरान दीपक रावत ने शिकायतों पर दिए निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

भूमि विवाद, बकाया वेतन और धनराशि लेनदेन समेत कई शिकायतों पर सुनवाई, आयुक्त ने संबंधित पक्षों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

हल्द्वानी 24 अक्टूबर, 2026: आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, धनराशि लेनदेन, कार्मिकों की बहाली, विद्युत संयोजन देने, भरण पोषण दिलाने, श्रम विभाग द्वारा आर्थिक सहायता आदि से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए आयुक्त द्वारा अधिकांश मामलों का दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर समाधान किया गया।

दाखिल-खारिज न होने पर संबंधित भू-स्वामी को 15 दिनों के भीतर बैंक में लोन की शेष धनराशि 2 लाख 60 हजार जमा कराने के निर्देश।

जनसुनवाई में भगवती देवी ने बताया कि उन्होंने कमोला में प्लॉट क्रय किया था, उक्त प्लॉट की रजिस्ट्री हो गई है, लेकिन दाखिल-खारिज उक्त भूमि में भू-स्वामी द्वारा बैंक से लिये गये लोन की किस्त जमा न होने के कारण नहीं हो पाई है। उक्त प्रकरण में आयुक्त द्वारा दोनों पक्षों – क्रेता एवं विक्रेता को तलब कर कहा कि विक्रेता ने जो भूमि पर बैंक से लोन लिया है, उसकी शेष बकाया धनराशि 2 लाख 60 हजार है, जिसे विक्रेता को 15 दिनों के भीतर बैंक में जमा कराने के निर्देश दिये, ताकि उक्त भूमि की दाखिल-खारिज हो सके। उन्होंने कहा कि समय-सीमा के भीतर धनराशि बैंक में जमा न करने पर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

भूमि की बकाया धनराशि तयसीमा के भीतर नही देने पर धनराशि वापस करके के दिये निर्देश। 

वैद्यनाथ महतो ने बताया कि उनके द्वारा पंतनगर में एक प्लॉट 15 लाख 70 हजार रुपये में क्रय किया गया था, जिसकी समय-सीमा जून 2026 थी। तय समय-सीमा के शेष धनराशि 7 लाख 50 हजार रुपये नहीं देने पर रजिस्ट्री नहीं हो पाई थी। जिस पर आयुक्त ने क्रेता एवं विक्रेता को तलब कर समझौते के आधार पर वैद्यनाथ महतो को विक्रेता कैलाश कर्नाटक से धनराशि वापस देने के निर्देश दिये। 

जनसुनवाई में ब्याज पर धनराशि देने की शिकायत पर आयुक्त ने कहा कि साहूकारी कानून के तहत, ब्याज पर कर्ज देने का व्यवसाय करने के लिए जिला कलेक्टर या संबंधित राजस्व विभाग से साहूकारी लाइसेंस लेना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बिना वैध लाइसेंस के ब्याज पर पैसे देता है, तो यह गैरकानूनी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Crime: किच्छा में 35 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिकायतकर्ता की शिकायत पर आयुक्त ने पत्नी का सामान वापस करने के दिए निर्देश

शिकायतकर्ता विनोद कुमार, निवासी ग्राम पतेलिया, खुड़लिया, कोटाबाग तथा संध्या के प्रकरण में आयुक्त ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद विनोद कुमार को अपनी पत्नी का सामान वापस करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि सामान वापस नहीं किया जाता है, तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: नशीले इंजेक्शनों के साथ आरोपी गिरफ्तार

कार्यरत श्रमिकों की बहाली एवं बकाया वेतन के प्रकरण में आयुक्त ने दिए निर्देश

शिकायतकर्ता सविता द्वारा वर्षों से कार्यरत श्रमिकों की बहाली एवं उनका पुराना बकाया वेतन दिलाए जाने के संबंध में शिकायत प्रस्तुत की गई। प्रकरण में आयुक्त ने निर्देश दिए कि संबंधित संस्थान में भविष्य में किसी पद पर रिक्ति होने पर शिकायतकर्ता को प्राथमिकता दिए जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News: युवाओं को रोजगार से जोड़ने की कवायद तेज, कौशल प्रशिक्षण पर फोकस

निर्माण कार्य का वैल्यूएशन कर शेष धनराशि लौटाने के आयुक्त ने दिए निर्देश

शिकायतकर्ता जानकी शर्मा पत्नी प्रकाश शर्मा, निवासी भिकियासैंण, सल्ट द्वारा निर्माण कार्य का वैल्यूएशन कराए जाने के संबंध में अपनी शिकायत प्रस्तुत की गई। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य का वैल्यूएशन कराते हुए नियमानुसार देय धनराशि का आकलन किया जाए तथा शिकायतकर्ता की शेष बची धनराशि उन्हें वापस लौटाना सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई में योगेन्द्र पाल ने धनराशि के लेनदेन के सम्बन्ध में, नरेन्द्र सिंह ने भूमि के विनियमितीकरण व भूमिधरी घोषित किये जाने का अनुरोध किया। श्रोहित कुमार ने टुक-टुक खरीददारी में धोखाधडी का आरोप, गौरी देवी ने भरण-पोषण का अनुरोध किया, कमला चौहान ने बेटी के विवाह में श्रम विभाग द्वारा आर्थिक मदद दिलाने तथा जानकी शर्मा ने निर्माण कार्य का वैल्यूएशन कराये जाने का अनुरोध किया। आयुक्त द्वारा देर सायं तक जनसुनवाई की गई और अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर किया गया।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DeepakRawat #HaldwaniNews #JanSunwai #PublicHearing #UttarakhandNews

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 25 अक्टूबर को हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग Uttarakhand News: हल्द्वानी आ रहे CM धामी, देखें पूरा कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand News: हल्द्वानी आ रहे CM धामी, देखें पूरा कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi October 24, 2026
किच्छा में 7 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार Uttarakhand Crime: किच्छा में 35 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Uttarakhand Crime: किच्छा में 35 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 24, 2026
रुद्रपुर सितारगंज हाईवे पर डंपर की टक्कर से मामा-भांजे की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Rudrapur Accident: मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर डंपर चालक फरार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Rudrapur Accident: मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर डंपर चालक फरार

Mohan Chandra Joshi October 24, 2026
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ छापेमारी करती पूर्ति विभाग और पुलिस की टीम Dehradun News: अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 24, 2026
चंपावत की पूजा रानी सिलाई मशीन से स्वरोजगार कर बनीं आत्मनिर्भर Champawat News: सिलाई मशीन से आत्मनिर्भर बनीं पूजा रानी
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: सिलाई मशीन से आत्मनिर्भर बनीं पूजा रानी

Mohan Chandra Joshi October 24, 2026
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस Haldwani News: तीनपानी हादसे में तीसरे छात्र की मौत, परिजनों में मातम
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: तीनपानी हादसे में तीसरे छात्र की मौत, परिजनों में मातम

Mohan Chandra Joshi October 24, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 25 अक्टूबर को हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग Uttarakhand News: हल्द्वानी आ रहे CM धामी, देखें पूरा कार्यक्रम
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: हल्द्वानी आ रहे CM धामी, देखें पूरा कार्यक्रम

  • किच्छा में 7 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार Uttarakhand Crime: किच्छा में 35 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Uttarakhand Crime: किच्छा में 35 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

  • हल्द्वानी में जनसुनवाई के दौरान शिकायतें सुनते आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत Haldwani News: जनसुनवाई में दीपक रावत सख्त, जमीन से वेतन तक कई मामलों का मौके पर समाधान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: जनसुनवाई में दीपक रावत सख्त, जमीन से वेतन तक कई मामलों का मौके पर समाधान

  • रुद्रपुर सितारगंज हाईवे पर डंपर की टक्कर से मामा-भांजे की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Rudrapur Accident: मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर डंपर चालक फरार
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Rudrapur Accident: मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर डंपर चालक फरार

  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ छापेमारी करती पूर्ति विभाग और पुलिस की टीम Dehradun News: अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,888)
  • उधमसिंह नगर (1,356)
  • क्राइम (3,565)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (760)
  • देहरादून (11,439)
  • नैनीताल (6,624)
  • पर्यटन (225)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (989)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,236)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (726)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (958)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: हल्द्वानी आ रहे CM धामी, देखें पूरा कार्यक्रम Uttarakhand News: हल्द्वानी आ रहे CM धामी, देखें पूरा कार्यक्रम Uttarakhand Crime: किच्छा में 35 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार Uttarakhand Crime: किच्छा में 35 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार Haldwani News: जनसुनवाई में दीपक रावत सख्त, जमीन से वेतन तक कई मामलों का मौके पर समाधान Haldwani News: जनसुनवाई में दीपक रावत सख्त, जमीन से वेतन तक कई मामलों का मौके पर समाधान Rudrapur Accident: मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर डंपर चालक फरार Rudrapur Accident: मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर डंपर चालक फरार Dehradun News: अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार Dehradun News: अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार