Haldwani : हिंसा में शामिल 44 आरोपियों के वाहनों की निकासी बंद , पंजीकरण निरस्त की कार्यवाही शुरू
Haldwani News : हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा में शामिल आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसता जा रहा है। वन निगम ने गौला खनिज निकासी के इंदिरानगर गेट में 44 वाहनों को चिह्नित किया है जिनका संबंध उपद्रव में शामिल आरोपियों से है। इन वाहनों की खनिज निकासी को बंद कर दिया गया है। पंजीकरण निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जा रही है।
गौला में 11 गेटों के माध्यम से खनन होता है, इसमें डंपर स्वामी को वन निगम में पंजीकरण कर नंबर लेना होता है। इसे हर साल नवीनीकरण भी किया जाता हे। इंदिरानगर गेट में करीब सवा सात सौ वाहन पंजीकृत हैं। जिला प्रशासन हाल में बनभूलपुरा हिंसा में उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में जिला खनन समिति की बैठक में आरोपियों के गौला खनन में लगे वाहनों के पंजीकरण का पता कर निरस्त करने का फैसला किया गया।
वन निगम के डीएलएम धीरेश बिष्ट के अनुसार ऐसे 44 वाहनों को चिह्नित किया गया है, इनकी निकासी को बंद किया गया है। पंजीकरण निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है। आरएम महेश आर्य के अनुसार इंद्रानगर गेट में अभियुक्तों के वाहनों की निकासी को बंद की गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


