देहरादून- धामी सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों को सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी
देहरादून। उत्तराखंड में प्रदेश के 13 आईएएस अधिकारियों को चुनाव से पहले महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, राज्य सरकार की तरफ से इन अधिकारियों को 13 अलग-अलग जिलो जिम्मेदारी देते हुए इन जिलों में विकास योजनाओं की समीक्षा और समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के 13 आईएएस अधिकारियों को जिलों में प्रभारी बनाया गया है।

उत्तराखंड में हरिद्वार जिले में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, नैनीताल जिले में प्रमुख सचिव एल फैनई, देहरादून जिले में सचिव अमित सिंह नेगी, पौड़ी जिले का प्रभार सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, रुद्रप्रयाग जिले में दिलीप जावलकर, उधम सिंह नगर के लिए बीवीआरसी पुरुषोत्तम को जिम्मेदारी दी गर्य है। इसी तरह टिहरी गढ़वाल एसए मुरुगेशन अल्मोड़ा पंकज कुमार पांडे, चंपावत जिले चंद्रेश कुमार यादव, उत्तरकाशी जिले में हरी चंद्र सेमवाल, बागेश्वर जिले में विनोद कुमार सुमन और चमोली जिले में दीपेंद्र कुमार चौधरी को प्रभारी बनाया गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पीएम मोदी का दोहराया संदेश, वैश्विक तनाव के बीच संयम और बचत की अपील