Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा ,दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा ,दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi January 20, 2026
ख़बर शेयर करें -

श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियां प्रारंभ

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं समीक्षा बैठक संपन्न

सुगम, सुरक्षित व व्यवस्थित यात्रा संचालन को लेकर सभी विभागों को दिए गए निर्देश

Rudraprayag News- आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा वर्ष 2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत जिला प्रशासन रूद्रप्रयाग द्वारा प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को प्रातः 11.00 बजे से जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग प्रतीक जैन की अध्यक्षता में जिला कार्यालय रूद्रप्रयाग के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में श्री केदारनाथ धाम यात्रा से संबंधित प्रारंभिक तैयारियों, आवश्यक व्यवस्थाओं, विभागीय दायित्वों, बीकेटीसी, हक-हकूदारों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान यात्री सुविधाएं, सड़क एवं पैदल मार्गों की स्थिति, पार्किंग व्यवस्था, डंडी-कंडी एवं घोड़ा-खच्चर संचालन, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, आवास, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन तथा संचार व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

सड़क, भूस्खलन एवं डायवर्सन पर विशेष फोकस

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग की सड़कों की स्थिति, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में ट्रीटमेंट कार्यों तथा रूट डायवर्सन पर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा से पूर्व सभी आवश्यक ट्रीटमेंट कार्य पूर्ण किए जाएं। साथ ही एनएच विभाग को सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
जहां भी डायवर्सन की आवश्यकता हो, वहां स्पष्ट साइन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए गए ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: छह जिलों में आज भारी बारिश व तेज हवाओं का येलो अलर्ट, 30 जुलाई तक मानसून रहेगा मेहरबान

पार्किंग, स्नान एवं स्थानीय सहभागिता

यात्रा के दौरान पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने हेतु निर्देश दिए गए। जिन स्थलों पर स्थानीय महिलाएं पार्किंग संचालन कर रही हैं, वहां पार्किंग से होने वाली आय का 50 प्रतिशत स्थानीय समूहों एवं 50 प्रतिशत प्राधिकरण को प्राप्त होने पर चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त गौरीकुंड में श्रद्धालुओं के स्नान हेतु महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

डंडी-कंडी संचालन हेतु समिति का गठन

डंडी-कंडी संचालन से जुड़ी व्यवहारिक चुनौतियों के समाधान हेतु उपजिलाधिकारी ऊखीमठ की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने के निर्देश दिए गए। इस समिति में स्थानीय थाना प्रभारी, समाज कल्याण अधिकारी, एडीओ पंचायत तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
समिति द्वारा डंडी-कंडी पर्ची काउंटर के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन किया जाएगा ताकि भीड़ की समस्या न हो। इस वर्ष सभी डंडी-कंडी संचालकों का पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक सत्यापन अनिवार्य होगा तथा उनकी सूची प्रशासन को उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan: टर्फ कार्यालय में घुसा अत्यंत विषैला करैत, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा

घोड़ा-खच्चर संचालन पर निर्देश

बैठक में घोड़ा-खच्चर संचालन पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व ही बैरिकेडिंग की जाएगी ताकि बिना पंजीकरण वाले घोड़ा-खच्चर यात्रा मार्ग में सम्मिलित न हो सकें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राथमिकता रूद्रप्रयाग जनपद के घोड़ा-खच्चर संचालकों के पंजीकरण को दी जाएगी। साथ ही इस वर्ष सभी घोड़ा-खच्चरों का बीमा अनिवार्य होगा, जिसके लिए पशुपालन विभाग द्वारा विभिन्न बीमा कंपनियों के विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे।

सुरक्षा, स्वच्छता एवं अनुशासन

जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए, विशेष रूप से मोबाइल चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण एवं टेंटों में ठहरने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु निर्देश दिए गए कि प्रत्येक सुलभ शौचालय में एक सफाई कर्मी तैनात रहेगा तथा महिला शौचालयों में सेनेटरी पैड डिस्पोजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
ठंड से बचाव हेतु घोड़ा पड़ावों, रेन शेल्टर एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी।
सोनप्रयाग से ऊपर मांस, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन पर प्रतिबंध को प्रभावी बनाने हेतु जिला पंचायत बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

आपसी समन्वय से चरणबद्ध तैयारियों पर जोर

जिलाधिकारी ने सभी स्टेकहोल्डर्स से यात्रा को लेकर अभी से योजनाबद्ध तरीके से आपसी समन्वय के साथ कार्य प्रारंभ करने का आह्वान किया। साथ ही आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यक एहतियाती उपाय समय रहते सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नकल माफियाओं पर धामी सरकार का एक और बड़ा प्रहार, यूटीयू पेपर लीक का आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

बैठक में पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, पेयजल, विद्युत, नगर निकाय, पर्यटन, परिवहन, आपदा प्रबंधन सहित सभी संबंधित विभागों द्वारा अपने-अपने दायित्वों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल ने कहा कि श्रद्धालु जिस आस्था और भाव के साथ बाबा केदार के दर्शन हेतु आते हैं, उन्हें उसी भाव के साथ दर्शन कराए जाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से आपसी सहयोग के साथ यात्रा के सफल संचालन का आह्वान किया।

बैठक में विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रप्रयाग पूनम कठैत, नगर पंचायत अध्यक्ष गुप्तकाशी विशेश्वरी देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठ कुब्जा धर्मवान, जिला पंचायत सदस्य अमित मैखंडी, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला, उपजिलाधिकारी जखोली अनिल रावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रकाश, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. आशीष रावत, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, खण्ड विकास अधिकारी ऊखीमठ अनुष्का, अधिशासी अभियंता लोनिवि ऊखीमठ आर.पी. नैथानी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Kedarnath Dham Kedarnath Dham Yatra 2026 Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Latest News Rudraprayag Rudraprayag News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: छह जिलों में आज भारी बारिश व तेज हवाओं का येलो अलर्ट, 30 जुलाई तक मानसून रहेगा मेहरबान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: छह जिलों में आज भारी बारिश व तेज हवाओं का येलो अलर्ट, 30 जुलाई तक मानसून रहेगा मेहरबान

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
बिंदुखत्ता के टर्फ कार्यालय में निकले विषैले करैत का रेस्क्यू करते वन विभाग की टीम। Lalkuan: टर्फ कार्यालय में घुसा अत्यंत विषैला करैत, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan: टर्फ कार्यालय में घुसा अत्यंत विषैला करैत, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सड़क निर्माण गुणवत्ता जांच समिति के गठन के संबंध में। Nainital: कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की जांच को डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय समिति
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital: कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की जांच को डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय समिति

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
यूटीयू पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता। Uttarakhand: नकल माफियाओं पर धामी सरकार का एक और बड़ा प्रहार, यूटीयू पेपर लीक का आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Uttarakhand: नकल माफियाओं पर धामी सरकार का एक और बड़ा प्रहार, यूटीयू पेपर लीक का आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो के तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रतिभागियों को संबोधित करते अतिथि एवं उपस्थित छात्र-छात्राएं। Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
देहरादून में उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की नई योजनाओं का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: छह जिलों में आज भारी बारिश व तेज हवाओं का येलो अलर्ट, 30 जुलाई तक मानसून रहेगा मेहरबान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: छह जिलों में आज भारी बारिश व तेज हवाओं का येलो अलर्ट, 30 जुलाई तक मानसून रहेगा मेहरबान

  • बिंदुखत्ता के टर्फ कार्यालय में निकले विषैले करैत का रेस्क्यू करते वन विभाग की टीम। Lalkuan: टर्फ कार्यालय में घुसा अत्यंत विषैला करैत, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan: टर्फ कार्यालय में घुसा अत्यंत विषैला करैत, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा

  • नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सड़क निर्माण गुणवत्ता जांच समिति के गठन के संबंध में। Nainital: कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की जांच को डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय समिति
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital: कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की जांच को डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय समिति

  • यूटीयू पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता। Uttarakhand: नकल माफियाओं पर धामी सरकार का एक और बड़ा प्रहार, यूटीयू पेपर लीक का आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Uttarakhand: नकल माफियाओं पर धामी सरकार का एक और बड़ा प्रहार, यूटीयू पेपर लीक का आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

  • चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो के तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रतिभागियों को संबोधित करते अतिथि एवं उपस्थित छात्र-छात्राएं। Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (454)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (118)
  • उत्तराखंड (24,882)
  • उधमसिंह नगर (1,302)
  • क्राइम (3,448)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (678)
  • देहरादून (10,926)
  • नैनीताल (6,408)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (963)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,096)
  • यात्रा (409)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,141)
  • रुद्रप्रयाग (712)
  • रोजगार (508)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (621)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,361)
  • हरिद्वार (904)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: छह जिलों में आज भारी बारिश व तेज हवाओं का येलो अलर्ट, 30 जुलाई तक मानसून रहेगा मेहरबान Uttarakhand Weather: छह जिलों में आज भारी बारिश व तेज हवाओं का येलो अलर्ट, 30 जुलाई तक मानसून रहेगा मेहरबान Lalkuan: टर्फ कार्यालय में घुसा अत्यंत विषैला करैत, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा Lalkuan: टर्फ कार्यालय में घुसा अत्यंत विषैला करैत, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा Nainital: कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की जांच को डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय समिति Nainital: कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की जांच को डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय समिति Uttarakhand: नकल माफियाओं पर धामी सरकार का एक और बड़ा प्रहार, यूटीयू पेपर लीक का आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार Uttarakhand: नकल माफियाओं पर धामी सरकार का एक और बड़ा प्रहार, यूटीयू पेपर लीक का आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न