Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मानसून पूर्व तैयारियों पर डीएम ने दिए सख्त निर्देश: अलर्ट मोड पर रहें अधिकारी
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मौसम

मानसून पूर्व तैयारियों पर डीएम ने दिए सख्त निर्देश: अलर्ट मोड पर रहें अधिकारी

Mohan Chandra Joshi May 21, 2025
ख़बर शेयर करें -

Bageshwar News- जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मानसून की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने संसाधनों को चुस्त-दुरुस्त रखने और अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग पूरी तरह से तैयार रहें।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अपने फोन हमेशा ऑन रखने को कहा। उन्होंने थाना और तहसील स्तर पर उपलब्ध आपदा उपकरणों की जांच करने और उनके कुशल संचालन के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने आपदा संभावित और दूरस्थ क्षेत्रों में मानसून से पहले ही खाद्यान्न, दवाएं, गैस, डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में सड़क, विद्युत और पेयजल बाधित होने पर रिस्पॉन्स टाइम कम से कम होना चाहिए, ताकि यात्रियों और जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। सड़क विभाग के अधिकारियों को मानसून के दौरान बंद होने वाले मार्गों की पहचान करने और उन्हें तुरंत खोलने के लिए जेसीबी की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही इन जानकारियों को आपदा कंट्रोल रूम को भी सूचित करने को कहा गया। वैकल्पिक सड़क मार्ग और पैदल मार्गों की भी पहचान करने के निर्देश दिए गए, ताकि आपदा के दौरान यातायात सुचारु रखा जा सके। विद्युत और पेयजल विभागों को आपदा संभावित क्षेत्रों में पाइप, विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर और अन्य उपयोगी सामग्री का पर्याप्त भंडारण करने को कहा गया, ताकि मूलभूत सुविधाओं को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।

जिलाधिकारी ने कलमठों और नालियों को अभी से साफ करने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश उपजिलाधिकारियों व निकायों के अधिकारियों को दिए। पशुपालन विभाग को पर्याप्त मात्रा में चारा रखने और मानसून के दौरान होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की व्यवस्था रखने का निर्देश दिए। प्रभागीय वनाधिकारी को मौसम की चेतावनी के दौरान ट्रैकर्स को ट्रैक रूट पर न भेजने और उन्हें चेतावनी संबंधी जानकारी से अवगत कराने को कहा गया। सिंचाई विभाग को बाढ़ नियंत्रण हेतु जल पुलिस चौकी की स्थापना करने और ऊपरी क्षेत्रों में वर्षा होने की सूचना समय पर देने के निर्देश दिए गए, ताकि नदी किनारे रह रही आबादी को समय रहते हटाया जा सके तथा नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आपदा की स्थिति में वायरलेस सेट और सैटेलाइट फोन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग व अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान करने का निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि आपदा के दौरान परिसंपत्तियों के नुकसान की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी जाए, इसमें लापरवाही करने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। दूरसंचार अधिकारियों को मोबाइल टावरों में डीजल की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता बनाए रखने और सड़क विभाग के अधिकारियों को भू-स्खलन वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर स्थापित किए जाने वाले कंट्रोल रूम की स्थापना समय पर कर लेने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान, पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य का मिला पुरस्कार

बैठक में अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया, उपजिलाधिकारी मोनिका, अनिल सिंह रावत, ललित मोहन तिवारी, प्रियंका रानी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनुपमा हयांकी, पुलिस उपाधीक्षक अजय शाह, अधि.अभि. जल संस्थान सीएस देवड़ी, सिंचाई केके जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजुलता यादव, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा: नैनीताल पुलिस की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Bageshwar News- Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest news Bageshwar Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यपाल का संदेश: योग भारत की आत्मा और सनातन संस्कृति की शाश्वत चेतना
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यपाल का संदेश: योग भारत की आत्मा और सनातन संस्कृति की शाश्वत चेतना

Mohan Chandra Joshi June 21, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम धामी का संकल्प: उत्तराखंड बनेगा योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • स्वास्थ्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम धामी का संकल्प: उत्तराखंड बनेगा योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी

Mohan Chandra Joshi June 21, 2026
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में बादलों से घिरा आसमान और बदलता मौसम। उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-नैनीताल समेत कई जिलों में गर्जन, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मानसून का इंतजार जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-नैनीताल समेत कई जिलों में गर्जन, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मानसून का इंतजार जारी

Mohan Chandra Joshi June 21, 2026
उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगोली की फाइल फोटो। हेमकुंड साहिब प्रकरण पर सरकार सख्त: सांप्रदायिक रंग देने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

हेमकुंड साहिब प्रकरण पर सरकार सख्त: सांप्रदायिक रंग देने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
हल्द्वानी में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनते आयुक्त दीपक रावत। हल्द्वानी: फर्जी जमीन सौदों पर कुमाऊं आयुक्त का बड़ा एक्शन, लापरवाह राजस्व कर्मियों पर गिरेगी गाज
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी: फर्जी जमीन सौदों पर कुमाऊं आयुक्त का बड़ा एक्शन, लापरवाह राजस्व कर्मियों पर गिरेगी गाज

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
हल्द्वानी में शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की वीरांगना भावना गोस्वामी का सम्मान करते सांसद अजय भट्ट। वीर बलिदान को नमन: सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

वीर बलिदान को नमन: सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यपाल का संदेश: योग भारत की आत्मा और सनातन संस्कृति की शाश्वत चेतना
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यपाल का संदेश: योग भारत की आत्मा और सनातन संस्कृति की शाश्वत चेतना

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम धामी का संकल्प: उत्तराखंड बनेगा योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • स्वास्थ्य

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम धामी का संकल्प: उत्तराखंड बनेगा योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी

  • उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में बादलों से घिरा आसमान और बदलता मौसम। उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-नैनीताल समेत कई जिलों में गर्जन, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मानसून का इंतजार जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-नैनीताल समेत कई जिलों में गर्जन, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मानसून का इंतजार जारी

  • उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगोली की फाइल फोटो। हेमकुंड साहिब प्रकरण पर सरकार सख्त: सांप्रदायिक रंग देने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    हेमकुंड साहिब प्रकरण पर सरकार सख्त: सांप्रदायिक रंग देने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

  • हल्द्वानी में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनते आयुक्त दीपक रावत। हल्द्वानी: फर्जी जमीन सौदों पर कुमाऊं आयुक्त का बड़ा एक्शन, लापरवाह राजस्व कर्मियों पर गिरेगी गाज
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    हल्द्वानी: फर्जी जमीन सौदों पर कुमाऊं आयुक्त का बड़ा एक्शन, लापरवाह राजस्व कर्मियों पर गिरेगी गाज

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (442)
  • अल्मोड़ा (608)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (115)
  • उत्तराखंड (24,503)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,401)
  • खेल (355)
  • चंपावत (954)
  • चमोली (433)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (634)
  • देहरादून (10,733)
  • नैनीताल (6,320)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (956)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,033)
  • यात्रा (396)
  • राजनीति (402)
  • राष्ट्रीय (1,124)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (493)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,346)
  • हरिद्वार (881)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यपाल का संदेश: योग भारत की आत्मा और सनातन संस्कृति की शाश्वत चेतना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यपाल का संदेश: योग भारत की आत्मा और सनातन संस्कृति की शाश्वत चेतना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम धामी का संकल्प: उत्तराखंड बनेगा योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम धामी का संकल्प: उत्तराखंड बनेगा योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-नैनीताल समेत कई जिलों में गर्जन, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मानसून का इंतजार जारी उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-नैनीताल समेत कई जिलों में गर्जन, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मानसून का इंतजार जारी हेमकुंड साहिब प्रकरण पर सरकार सख्त: सांप्रदायिक रंग देने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई हेमकुंड साहिब प्रकरण पर सरकार सख्त: सांप्रदायिक रंग देने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई हल्द्वानी: फर्जी जमीन सौदों पर कुमाऊं आयुक्त का बड़ा एक्शन, लापरवाह राजस्व कर्मियों पर गिरेगी गाज हल्द्वानी: फर्जी जमीन सौदों पर कुमाऊं आयुक्त का बड़ा एक्शन, लापरवाह राजस्व कर्मियों पर गिरेगी गाज