देहरादून: एलपीजी कालाबाजारी पर सख्ती, 26 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई; आपूर्ति बढ़ाई गई
क्यूआरटी टीमों ने किया गैस एजेंसियों का निरीक्षण
देहरादून, 27 मार्च 2026। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने और शत-प्रतिशत होम डिलिवरी सुनिश्चित करने हेतु जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीमों का गठन किया गया है। टीमों ने आज विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर मांग, आपूर्ति और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।
कंट्रोल रूम सक्रिय, 26 शिकायतें दर्ज
जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम नंबर 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर एलपीजी आपूर्ति से जुड़ी कुल 26 शिकायतें दर्ज हुईं। जिला पूर्ति विभाग द्वारा सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
आज की आपूर्ति और स्टॉक स्थिति
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जिले में लगभग 18,332 घरेलू उपभोक्ताओं और 424 व्यवसायिक उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई। वर्तमान में 32,429 घरेलू और 1,672 व्यवसायिक सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। प्रशासन द्वारा घरेलू के साथ-साथ व्यवसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति भी लगातार बढ़ाई जा रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


