देहरादून: राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी का निधन , सीएम धामी ने जताया दुख
देहरादून। उत्तराखंड की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का मंगलवार को मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। उत्तराखंड राज्य आंदोलन की लड़ाई में सुशीला बलूनी का नाम काफी प्रमुखता से दिया जाता है।
वरिष्ठ आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के निधन से प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है।
सीएम धामी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।
राज्य आंदोलन की महानायिका सुशीला बलूनी के निधन से उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन का एक देदीप्यमान नक्षत्र अस्त हो गया है ।उनका सुनहरा इतिहास था। वे आजीवन संघर्ष में अग्रणी रही उत्तराखंड राज्य निर्माण का इतिहास उनके नाम के बिना अधूरा रह जाएगा।
आज का दिन उत्तराखंड के इतिहास का एक दुखद दिन है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


