Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun: समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर सख्ती
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर सख्ती

गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों ने समस्याएं रखीं। आयुक्त ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए 180 दिन से अधिक पुरानी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों को एक माह में निस्तारित करने के निर्देश दिए। बुजुर्ग फरियादियों के लिए कलेक्ट्रेट में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए।
Mohan Chandra Joshi August 10, 2026
देहरादून समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनते गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप

समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश देते गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप।

ख़बर शेयर करें -

180 दिन से लंबित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतें एक माह में निस्तारित करने के निर्देश, बुजुर्गों के लिए कलेक्ट्रेट में होगी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच।

देहरादून 10 अगस्त 2026: गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें आयुक्त के समक्ष रखीं। आयुक्त ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। शेष शिकायतों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस के दौरान आयुक्त ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों तथा विभागीय स्तर पर लंबित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा भी की। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर कतिपय शिकायतें 180 दिनों से अधिक समय से लंबित पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित विभागों को एक माह के भीतर ऐसी सभी शिकायतों का अनिवार्य रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही 36 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों को भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने को कहा।

बुजुर्ग फरियादियों के लिए कलेक्ट्रेट में होगी स्वास्थ्य जांच
समाधान दिवस में बड़ी संख्या में बुजुर्ग फरियादियों के पहुंचने का संज्ञान लेते हुए आयुक्त ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को अपनी शिकायत के निस्तारण के लिए लंबे समय तक प्रतीक्षा न करनी पड़े। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में ही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि फरियादी अपनी बारी की प्रतीक्षा के दौरान स्वास्थ्य जांच का लाभ भी प्राप्त कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: छात्रों के सुझावों से बनेंगी सरकारी नीतियां, CM धामी बोले- आज के विद्यार्थी ही करेंगे उत्तराखंड और देश का नेतृत्व

सड़क, सुरक्षा दीवार और आपदा से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई
खत कोरू विकास समिति के अध्यक्ष ने कालसी विकासखंड में लंबे समय से स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य शुरू न होने की शिकायत की। इस पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए।

ग्राम प्रधान बड़ासी ग्रांट ने सौंग नदी का जलस्तर बढ़ने से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने तथा नदी के पानी का बहाव आबादी क्षेत्र की ओर होने से संभावित नुकसान की आशंका जताई। आयुक्त ने प्रभागीय वनाधिकारी को मौके की जांच कर सौंग नदी तट पर सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम पंचायत बड़ासी ग्रांट में ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर तहसीलदार को जांच कर अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

अजबपुर कलां स्थित बैंक कॉलोनी में बरसात का पानी घरों में घुसने की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।

कालसी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत सलगा के अंतर्गत डेगडा खंड में भारी वर्षा से पैदल पुलिया क्षतिग्रस्त होने की शिकायत रखी। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आपदा मद में तत्काल आकलन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। आराघर निवासी मंचल बाला द्वारा पिछले वर्ष वर्षा से क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत के लिए अहेतुक सहायता नहीं मिलने की शिकायत पर तहसीलदार को मौका मुआयना कर एसडीआरएफ मानकों के अनुसार प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा गया।

मार्ग अवरुद्ध करने और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
डांडा लखौंड वार्ड संख्या-60 के निवासियों ने सहस्रधारा रोड से डिफेंस कॉलोनी एन्क्लेव संपर्क मार्ग पर स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सात फीट ऊंचे दो पिलर खड़े कर लोहे के गाटर डालकर मार्ग अवरुद्ध किए जाने की शिकायत की। इससे स्कूल बस, वैन, एंबुलेंस तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली के आवागमन में परेशानी हो रही है। आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को जांच कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड की बेटी ने दुनिया में लहराया परचम, रेणु धरियाल के नाम सबसे लंबे बालों का विश्व रिकॉर्ड

हरिपुर कलां क्षेत्र के वार्ड संख्या-41 में भवनों से निकलने वाले वर्षा जल को सीवर लाइन से जोड़ने के कारण सीवर का पानी घरों में भरने की शिकायत पर नगर निगम को पूरे नगर क्षेत्र में जांच अभियान चलाकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

धोखाधड़ी और मुआवजे से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई के निर्देश
आईटी पार्क निवासी मनमोहन सकलानी ने मकान खरीदने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि लिखित एग्रीमेंट के आधार पर मकान खरीदने के लिए मकान मालिक को 20 लाख रुपये का भुगतान किया गया, लेकिन अब मकान मालिक रजिस्ट्री करने से इनकार कर रहा है और धनराशि भी वापस नहीं कर रहा है। आयुक्त ने एसडीएम को मामले की जांच कर नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए।

68 वर्षीय प्रेम सिंह बिष्ट ने शिकायत की कि उनका दामाद मकान पर कब्जा करने की नीयत से उनके साथ मारपीट एवं धमकी दे रहा है तथा उन्हें उनके ही घर से बेघर करने का प्रयास कर रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आयुक्त ने एसपी सिटी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राजस्व बढ़ाने पर सरकार का फोकस, AI से टैक्स चोरी पर कसेगा शिकंजा; विभागों का डेटा होगा इंटीग्रेट

ऋषिकेश में आईएसबीटी से चंद्रभागा पुल तक सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि एवं दुकानों का वर्ष 2007 से मुआवजा लंबित होने की शिकायत पर ओसी डीएलआरसी को मामले की आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

ग्राम पंचायत कावाखेड़ा से कांदोई भरम तक छह किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण न होने से क्षेत्रवासियों को हो रही आवागमन की समस्या पर लोक निर्माण विभाग को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कौलागढ़ में भारी वर्षा से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल के आवासीय परिसर की दीवार क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा गया।

वहीं, शुभव व्यास द्वारा पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत पर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस के अंत में गढ़वाल आयुक्त ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि स्थानीय स्तर की समस्याओं को जिला मुख्यालय तक न आने दें और उनका निस्तारण निचले स्तर पर ही सुनिश्चित करें। उन्होंने अवैध अतिक्रमण, भूमि पर अवैध कब्जे और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनता दरबार में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, डीएफओ वैभव सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशा) स्मृता परमार, पुलिस अधीक्षक जगदीश पंत, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह, एसडीएम अपर्णा ढौडियाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CMHelpline1905 #Dehradun #DehradunNews #SamadhanDiwas #UttarakhadNews

Related Stories

सीएम पुष्कर सिंह धामी नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का निरीक्षण करते हुए Dehradun: नंदा की चौकी पुल पहुंचे सीएम धामी, एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का लिया जायजा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: नंदा की चौकी पुल पहुंचे सीएम धामी, एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi August 10, 2026
ओखलकांडा कैंटर हादसे के बाद घायलों को अस्पताल ले जाने वाली एंबुलेंस के साथ खड़े मंत्री राम सिंह कैड़ा। Nainital Accident: ओखलकांडा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा कृषि विभाग का कैंटर; चालक की मौत, 3 घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital Accident: ओखलकांडा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा कृषि विभाग का कैंटर; चालक की मौत, 3 घायल

Mohan Chandra Joshi August 10, 2026
आरटीई के तहत निजी विद्यालय में पढ़ते विद्यार्थी Nainital: RTE के आंकड़ों में गड़बड़ी पर सख्ती, निजी स्कूलों में दाखिल विद्यार्थियों का होगा भौतिक सत्यापन
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

Nainital: RTE के आंकड़ों में गड़बड़ी पर सख्ती, निजी स्कूलों में दाखिल विद्यार्थियों का होगा भौतिक सत्यापन

Mohan Chandra Joshi August 10, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सौर स्वरोजगार योजना को लेकर संबोधित करते हुए Uttarakhand: सौर ऊर्जा से स्वरोजगार को मिली रफ्तार, 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: सौर ऊर्जा से स्वरोजगार को मिली रफ्तार, 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन

Mohan Chandra Joshi August 10, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश देते हुए Uttarakhand: 15 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, CM धामी ने जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: 15 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, CM धामी ने जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 10, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए Uttarakhand: छात्रों के सुझावों से बनेंगी सरकारी नीतियां, CM धामी बोले- आज के विद्यार्थी ही करेंगे उत्तराखंड और देश का नेतृत्व
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand: छात्रों के सुझावों से बनेंगी सरकारी नीतियां, CM धामी बोले- आज के विद्यार्थी ही करेंगे उत्तराखंड और देश का नेतृत्व

Mohan Chandra Joshi August 10, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का निरीक्षण करते हुए Dehradun: नंदा की चौकी पुल पहुंचे सीएम धामी, एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का लिया जायजा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: नंदा की चौकी पुल पहुंचे सीएम धामी, एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का लिया जायजा

  • देहरादून समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनते गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप Dehradun: समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर सख्ती
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर सख्ती

  • ओखलकांडा कैंटर हादसे के बाद घायलों को अस्पताल ले जाने वाली एंबुलेंस के साथ खड़े मंत्री राम सिंह कैड़ा। Nainital Accident: ओखलकांडा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा कृषि विभाग का कैंटर; चालक की मौत, 3 घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Nainital Accident: ओखलकांडा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा कृषि विभाग का कैंटर; चालक की मौत, 3 घायल

  • आरटीई के तहत निजी विद्यालय में पढ़ते विद्यार्थी Nainital: RTE के आंकड़ों में गड़बड़ी पर सख्ती, निजी स्कूलों में दाखिल विद्यार्थियों का होगा भौतिक सत्यापन
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    Nainital: RTE के आंकड़ों में गड़बड़ी पर सख्ती, निजी स्कूलों में दाखिल विद्यार्थियों का होगा भौतिक सत्यापन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सौर स्वरोजगार योजना को लेकर संबोधित करते हुए Uttarakhand: सौर ऊर्जा से स्वरोजगार को मिली रफ्तार, 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: सौर ऊर्जा से स्वरोजगार को मिली रफ्तार, 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,080)
  • उधमसिंह नगर (1,316)
  • क्राइम (3,465)
  • खेल (358)
  • चंपावत (972)
  • चमोली (440)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (300)
  • दुर्घटना (691)
  • देहरादून (11,040)
  • नैनीताल (6,440)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,135)
  • यात्रा (412)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,150)
  • रुद्रप्रयाग (716)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (633)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (915)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun: नंदा की चौकी पुल पहुंचे सीएम धामी, एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का लिया जायजा Dehradun: नंदा की चौकी पुल पहुंचे सीएम धामी, एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का लिया जायजा Dehradun: समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर सख्ती Dehradun: समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर सख्ती Nainital Accident: ओखलकांडा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा कृषि विभाग का कैंटर; चालक की मौत, 3 घायल Nainital Accident: ओखलकांडा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा कृषि विभाग का कैंटर; चालक की मौत, 3 घायल Nainital: RTE के आंकड़ों में गड़बड़ी पर सख्ती, निजी स्कूलों में दाखिल विद्यार्थियों का होगा भौतिक सत्यापन Nainital: RTE के आंकड़ों में गड़बड़ी पर सख्ती, निजी स्कूलों में दाखिल विद्यार्थियों का होगा भौतिक सत्यापन Uttarakhand: सौर ऊर्जा से स्वरोजगार को मिली रफ्तार, 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन Uttarakhand: सौर ऊर्जा से स्वरोजगार को मिली रफ्तार, 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन