Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: समाधान दिवस में 140 शिकायतें, अतिक्रमण-पेंशन ठगी पर DM का सख्त रुख
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: समाधान दिवस में 140 शिकायतें, अतिक्रमण-पेंशन ठगी पर DM का सख्त रुख

देहरादून में समाधान दिवस के दौरान प्रशासन ने जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। 140 फरियादियों की शिकायतों में अतिक्रमण, जलभराव, विधवा पेंशन के नाम पर ठगी, घरेलू हिंसा और संपत्ति विवाद प्रमुख रहे। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने गंभीर मामलों में अधिकारियों को मौके पर भेजकर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का निस्तारण महज औपचारिकता नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत देने के उद्देश्य से होना चाहिए।
Mohan Chandra Joshi August 24, 2026
देहरादून डीएम डॉ. आशीष चौहान समाधान दिवस में जनसमस्याएं सुनते हुए

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

ख़बर शेयर करें -

मौके पर कई शिकायतों का निस्तारण, अधिकारियों को फील्ड में भेजकर अतिक्रमण हटाने और ठगी के मामलों में कार्रवाई के निर्देश

देहरादून, 24 अगस्त 2026: आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में पहुंचे 140 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष प्रकरणों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निश्चित समयावधि के भीतर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश जारी किए गए।

जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से भूमि अतिक्रमण, नाला बंद होने से जलभराव, विधवा पेंशन में ठगी, घरेलू हिंसा, संपत्ति विवाद और विकास कार्यों में देरी से जुड़े मामले छाए रहे।

अतिक्रमण पर कड़ा रुख, अधिकारियों को फील्ड में उतारा
ग्राम पंचायत छरबा (लांघा रोड इंडस्ट्रियल एरिया) में मेसर्स हैब फार्मास्युटिकल एंड रिसर्च लिमिटेड द्वारा बरसाती नाले व ग्राम समाज की भूमि पर दीवार बनाकर जलभराव उत्पन्न करने तथा बबली देवी की जमीन के दो खसरा नंबरों पर अवैध कब्जे की शिकायत का जिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने तहसीलदार विकासनगर और प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को बैठक से सीधे मौका मुआयना करने और अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। वहीं, ग्राम लक्ष्मीपुर में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत पर एसडीएम विकासनगर को तुरंत जांच कर अतिक्रमण ध्वस्त करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उद्योगों के लिए सहयोगी सरकार, 29 हजार MSME से 1.27 लाख युवाओं को रोजगार

पेंशन के नाम पर वसूली और ठगी पर पुलिस जांच
देवऋषि कॉलोनी निवासी जूली की शिकायत पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। आरोप है कि सीएससी सेंटर संचालक ने विधवा पेंशन बनवाने के नाम पर 10 हजार रुपये मांगे और 4 हजार रुपये लेने के बाद भी उनके मूल दस्तावेज दबाकर बैठ गया। डीएम ने तहसीलदार, जिला कार्यक्रम अधिकारी और कोतवाली प्रभारी को संयुक्त रूप से जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सीएम धामी का पंचायतों को मजबूत करने पर जोर, 60 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण

सामाजिक व पारिवारिक उत्पीड़न पर त्वरित कार्रवाई
ऋषिकेश निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला राधारानी द्वारा बहू-बेटे पर मारपीट करने, घर से निकालने और भरण-पोषण न देने के आरोप पर डीएम ने सीओ ऋषिकेश व महिला आयोग की टीम को तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। सीमाद्वार निवासी नीमा टोलिया की सास व ननद द्वारा पति की मृत्यु के बाद संपत्ति हड़पने और शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न करने के मामले को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजकर निधिक सहायता देने के निर्देश दिए गए। दो छोटे बच्चों के पिता की शिकायत पर, जिसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई है और पुलिस कार्रवाई नहीं हो रही, सीओ को मामले में तेजी लाने को कहा गया।

लखवाड़ बांध प्रभावित ग्राम पंचायत की तकनीकी चूक से मुआवजे से वंचित किसानों की समस्या पर एसएलएओ को निस्तारण का जिम्मा सौंपा गया। पांववाला सौड़ा में वित्तीय स्वीकृति न मिलने से अटकी सड़क के लिए लोनिवि के अधिशासी अभियंता और बाला जी विहार में सिंचाई नाले से हो रहे भू-कटाव को रोकने के लिए सिंचाई विभाग व वन विभाग को कार्य शुरू करने के निर्देश मिले। मोहब्बेवाला में स्पायर स्पोर्ट्स अकादमी में काम करने वाले कर्मचारी की करंट से हुई संदिग्ध मृत्यु मामले में ईई यूपीसीएल को जांच सौंपी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को केवल औपचारिकता न मानते हुए प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को समाधान का लाभ मिले और अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए विभागीय अधिकारी स्वयं जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई करें।

समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशा) स्मृता परमार, एसडीएम अपर्णा सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी जीतेन्द्र कुमार सहित विभागों के अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं वर्चुअल माध्यम से समस्त उप जिलाधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DMDehradun #PublicGrievances #SamadhanDiwas #UttarakhadNews

Related Stories

नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: DM का सख्त एक्शन, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर; 94 अराजक तत्वों पर कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: DM का सख्त एक्शन, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर; 94 अराजक तत्वों पर कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
कोसी नदी में किशोर की तलाश में सर्च अभियान चलाती एसडीआरएफ टीम Nainital News: फोटो खींचते समय कोसी नदी में बहा किशोर, सर्च अभियान जारी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: फोटो खींचते समय कोसी नदी में बहा किशोर, सर्च अभियान जारी

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में प्रस्तावित तीन मंजिला पार्किंग Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग को मिली रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग को मिली रफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन देहरादून में सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ करते हुए Dehradun News: मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ, एफपीओ को मजबूत बनाने पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ, एफपीओ को मजबूत बनाने पर जोर

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Uttarakhand News: सीएम धामी का पंचायतों को मजबूत करने पर जोर, 60 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Uttarakhand News: सीएम धामी का पंचायतों को मजबूत करने पर जोर, 60 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: DM का सख्त एक्शन, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर; 94 अराजक तत्वों पर कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: DM का सख्त एक्शन, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर; 94 अराजक तत्वों पर कार्रवाई

  • कोसी नदी में किशोर की तलाश में सर्च अभियान चलाती एसडीआरएफ टीम Nainital News: फोटो खींचते समय कोसी नदी में बहा किशोर, सर्च अभियान जारी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Nainital News: फोटो खींचते समय कोसी नदी में बहा किशोर, सर्च अभियान जारी

  • पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में प्रस्तावित तीन मंजिला पार्किंग Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग को मिली रफ्तार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग को मिली रफ्तार

  • कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन देहरादून में सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ करते हुए Dehradun News: मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ, एफपीओ को मजबूत बनाने पर जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ, एफपीओ को मजबूत बनाने पर जोर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,704)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,539)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (744)
  • देहरादून (11,348)
  • नैनीताल (6,586)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,220)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (950)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: DM का सख्त एक्शन, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर; 94 अराजक तत्वों पर कार्रवाई Nainital News: DM का सख्त एक्शन, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर; 94 अराजक तत्वों पर कार्रवाई Nainital News: फोटो खींचते समय कोसी नदी में बहा किशोर, सर्च अभियान जारी Nainital News: फोटो खींचते समय कोसी नदी में बहा किशोर, सर्च अभियान जारी Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग को मिली रफ्तार Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग को मिली रफ्तार Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश Dehradun News: मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ, एफपीओ को मजबूत बनाने पर जोर Dehradun News: मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ, एफपीओ को मजबूत बनाने पर जोर