देहरादून: राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियां तेज ,मुख्यमंत्री आवास में होगा स्वागत कार्यक्रम
देहरादून। मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति जी के आगमन से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाएं समयबद्धता के साथ पूर्ण कर ली जाए। अपर मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति के आगमन के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर सचिव हरीश चन्द्र सेमवाल, प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन, डीआईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दिलीप सिंह कुंवर, निदेशक संस्कृति सुश्री बीना भट्ट तथा प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


