Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, क्वांसी से ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, क्वांसी से ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi December 17, 2025
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री संकल्प का ग्राउंड एक्शनः दूरस्थ ग्राम क्वांसी में जिला प्रशासन ने सुनी जन समस्याएं

डीएम की संवेदनशील पहल: 90 वर्षीय दिव्यांग महिला रामू देवी को मिलेगा आधार और पेंशन का सहारा

किसानों को राहत, डीएम के निर्देश पर 15 दिन में नहर से हटेगा सड़क का मलबा

पीड़ित जीत सिंह की गुहार पर डीएम का त्वरित एक्शन, सीएमओ को निःशुल्क इलाज के निर्देश

मौके पर निस्तारण की मिसालः 109 में से ज्यादातर शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

बिना नहर बने लाखों का भुगतान! डीएम सख्त, 31 दिसंबर तक रिपोर्ट तलब

जन कल्याण शिविर कारगरः 658 की जांच, 12 आयुष्मान कार्ड, 06 यूडीआईडी व 06 दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर निर्गत

डीएम का संदेशः वरिष्ठ नागरिक-महिलाओं की समस्या टॉप प्रायोरिटी, अंतिम छोर तक पहुंचे हर योजना का लाभ।

मुख्यमंत्री का विजन और जनता का विश्वास सर्वोपरि-डीएम

देहरादून। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर अभियान का बुधवार को सूदूरवर्ती न्याय पंचायत क्वांसी से शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत आगमी 45 दिनों तक जिले की सभी न्याय पंचायतो में बहुउदेशीय शिविर लगाकर सरकार की योजनाओं से शतप्रतिशत आच्छादित किया जाएगा।

‘प्रशासन गांव की ओर` अभियान के तहत बुधवार को विकासखंड चकराता के दूरस्थ ग्राम क्वासी इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित प्रथम बहुउदेशीय शिविर में मा. जनजातीय मंत्री गीता राम गौढ एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थित में जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों के साथ जनता की समस्याएं सुनी।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी 109 समस्याएं डीएम के समक्ष रखी। डीएम ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री का संकल्प है कि प्रत्येक नागरिक तक सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पहुँचे तथा कोई भी व्यक्ति बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे। शिविर में 658 से अधिक लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दिव्यांग एवं अन्य प्रमाण पत्र मौके पर निर्गत करने के साथ लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। डीएम ने शिविर में लगे स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने सभी समस्याएं और शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर समय पर उनका निस्तारण किया जाए। किसी भी स्तर पर कोई भी शिकायत अनावश्यक लंबित न रहे। डीएम ने आश्वासन दिया कि जनता से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई जारी रहेगी।

शिविर में जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के तीन लाभार्थियों यथा जीवन सिंह, महावीर सिंह व अर्जुन सिंह को 80 प्रतिशत सब्सिडी पर पावर वीडर प्रदान किए। समाज कल्याण के अंतर्गत राष्टीय वयोश्री योजना के अंतर्गत पीएम दिव्यांग केंद्र की तरफ से 50 बुजुर्गो को निःशुल्क 250 सहायक उपकरण वितरित किए। साध ही 15 लाभार्थियों को किशोरी व वेबी किट प्रदान किए।

शिविर में ग्राम क्वासी, बिजनू, सीडी, बरकोटी, जोगियो, थणता, सणौं, बैरावा, खाटूवा, खारसी आदि गांवों के ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, प्रतिकर भुगतान, आर्थिक सहायता, मुआवजा आदि से जुड़ी समस्याएं रखी।

शिविर में पहुंची असहाय 90 वर्षीय दिव्यांग महिला रामू देवी का आधार कार्ड न बनने की समस्या पर डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि बुजुर्ग महिला को आधार सेंटर तक आने जाने की व्यवस्था के साथ आधार कार्ड बनाकर दिव्यांग पेंशन लगाने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत कांडी में लोनिवि की सडक के मलबे से सिंचाई नहर वाधित होने पर कृषि फसलों को हो रहे नुकसान की शिकायत पर डीएम ने लोनिवि को 15 दिनों के भीतर मलवा हटाकर नहर को सुचारु करने के निर्देश दिए। वही सैनांड निवासी कुंवर सिंह ने खटकोडा नहर के मलबे से उनके खेत दबने की शिकायत की। इस एक्शन सिंचाई को 15 दिनों के भीतर प्रभावित काश्तकार के खेत से मलबा साफ कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट

राजौड निवासी जीत सिंह नेगी ने डीएम को बताया कि वर्ष 1999 की एक सडक दुर्घटना में उनका पैर खराब हो गया था। पैर के उपचार के लिए आर्थिक सहायता मांगने पर डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि पीडित व्यक्ति को जिला चिकित्सालय में भर्ती करते हुए निःशुल्क उपचार एवं जांच की सुविधा प्रदान की जाए।

ग्राम भटाड के समस्त निवासियों ने शिकायत करते हुए बताया कि सरूमा खंड एवं सिलवा खंड में बिना नहर निर्माण किए ही क्रमशः 7.50लाख व 6.50 लाख का भुगतान किया गया है। गंभीर वित्तीय अनियमित को देखते हुए डीएम ने एसडीएम चकराता, ईई लोनिवि की संयुक्त टीम गठित करते हुए 31 दिसंबर तक जांच रिपोर्ट
तलब की है। फरियादी दौलत सिंह ने सडक निर्माण हेतु अधिग्रहित भूमि का प्रतिकर न मिलने की शिकायत रखी। इस पर लोनिवि को तत्काल प्रभावित काश्तकार की भूमि का मुआवजा वितरण करने के निर्देश दिए।

चकराता के यशपाल सिंह रावत ने बताया कि असलाड, अठगांव खत एवं बिसलाड खत क्षेत्र गंगा सवा गदेरे से आपस में विभाजित है। बरसात के मौसम मे गदेरा अत्यधिक उफान पर आने से बच्चों को कई किलोमीटर घूमकर स्कूल आना-जाना पडता है। क्षेत्र वासियों द्वारा मात्र 10 से 15 मीटर पैदल पुलिया की मांग विगत 14 वर्षो से की जा रही है लेकिन समस्या जस की तस बनी है। इस पर डीएम ने मौके पर ही पैदल पुलिया निर्माण की स्वीकृति प्रदान करते हुए एक्शन लोनिवि को वित्तीय वर्ष 2026-27 जिला प्लान में प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शिविर में जिलाधिकारी ने बारी बारी से सबकी समस्या और शिकायतों को सुना और अधिकांश शिकायतों का आन द स्पाट ही समाधान किया।

शिविर में लगे आयुर्वेदिक एवं यूनानी स्टॉल पर 87, एलोपैथिक चिकित्सकों ने 481 तथा होम्योपैथिक चिकित्सकों ने 90 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरण और 06 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 12 आयुष्मान व 06 यूडीआईडी कार्ड बनाए गए। पशुपालन ने 121 पशुपालकों को पशु बीमारी की रोकथाम हेतु निःशुल्क दवा वितरित की गयी। कृषि विभाग ने 78 एवं उद्यान विभाग ने 112 किसानों को कृषि यंत्र, बीज, उपकरण व कीटनाशक दवाइयां वितरित की। मत्स्य पालन 88 काश्तकारों ने तालाब निर्माण हेतु आवेदन किया। डेयरी 56, सहकारिता 20, विद्युत 09, महिला कल्याण के स्टाल पर 16 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। राजस्व विभाग के स्टाल पर 170 हिस्सा प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु 11, आय का एक आवेदन का निस्तारण किया गया। समाज कल्याण द्वारा वृद्वावस्था, विधवा, दिव्यांग, परित्यक्ता आदि 32 पेंशन से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण के साथ वयोश्री योजना के 50 लाभार्थियों को 250 सहायक उपकरण वितरित किए। जिला पूर्ती विभाग ने 33 राशन कार्ड धारको की ई-केवाईसी और 03 राशन कार्ड में नई यूनिट का सुधारीकरण किया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा 42 परिवार रजिस्टर की नकल, 06 परिवार रजिस्टर संशोधन, 67 खुली बैठक संबधी आवेदनों का निस्तारण किया गया। सैनिक कल्याण स्टाल पर पेंशन व कैंटीन कार्ड संबधी 03 समस्या का समाधान किया गया। शिविर में 40 लोगों के आधार कार्ड अपडेशन और 08 नए आधार कार्ड भी बनाए गए। उरेडा ने 35, लीड बैंक ने 9, एनआरएलएम 15 व उद्योग ने 11 सेवाओं की जानकारी दी। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल

शिविर में जनजातीय मंत्री गीता राम गौढ, जिला अध्यक्ष मीता सिंह, उपाध्यक्ष अमर सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रधान संगठन अध्यक्ष आनंद सिंह, अन्य जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसडीएम प्रेम लाल, एसीएमओ डा. दिनेश चौहान, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, डीपीओ जितेन्द्र कुमार, समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, डीएसओ केके अग्रवाल, आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News- Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर डीएम सविन बसंल देवभूमि उत्तराखंड देहरादून मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
उत्तराखंड की 600 मेगावाट इछाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना और लखवाड़ जलविद्युत परियोजना से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य। Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
खटीमा में थारू जनजाति के व्यक्ति की जमीन ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में। Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रस्तावों पर चर्चा। Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
देहरादून जिला कारागार में महिला बंदियों के लिए आयोजित व्यक्तित्व विकास एवं ब्यूटी ग्रूमिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम। Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण करते हुए। Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त

  • उत्तराखंड की 600 मेगावाट इछाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना और लखवाड़ जलविद्युत परियोजना से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य। Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार

  • खटीमा में थारू जनजाति के व्यक्ति की जमीन ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में। Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार

  • नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रस्तावों पर चर्चा। Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात

  • देहरादून जिला कारागार में महिला बंदियों के लिए आयोजित व्यक्तित्व विकास एवं ब्यूटी ग्रूमिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम। Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (476)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,752)
  • उधमसिंह नगर (1,349)
  • क्राइम (3,544)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (750)
  • देहरादून (11,369)
  • नैनीताल (6,594)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (485)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,224)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,168)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (656)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल