Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद

देहरादून के न्यू सर्वे रोड, करणपुर स्थित दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी सामने आई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम के निरीक्षण में सड़ी-गली सब्जियां, बासी खाद्य सामग्री, कॉकरोच और चूहों की मौजूदगी के साथ सफाई व्यवस्था में कई खामियां मिलीं। कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट को तत्काल बंद कराया गया और संचालक को कमियां दूर करने के लिए 14 दिन का इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया।
Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
देहरादून के दून क्लब स्थित हांडी रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा जांच के दौरान मिली गंदगी और अनियमितताएं

खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर हांडी रेस्टोरेंट बंद, 14 दिन का नोटिस जारी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून में संयुक्त टीम के निरीक्षण में रसोईघर और स्टोर रूम में मिलीं गंभीर खामियां, बासी खाद्य सामग्री नष्ट कर पनीर, दूध और चिकन करी के नमूने जांच के लिए भेजे गए; सुधार के लिए 14 दिन का नोटिस जारी

देहरादून, 13 अक्टूबर 2026: आमजन को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तराखण्ड तथा जिला जज / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून हरीश कुमार गोयल के दिशा-निर्देशन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून सीमा डुंगराकोटी एवं खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा आज न्यू सर्वे रोड़, करणपुर स्थित दून क्लब स्थित हांडी रेस्टोरेंट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रसोईघर, फ्रीजर, खाद्य सामग्री के भंडारण स्थलों, बर्तन धुलाई क्षेत्र एवं स्टोर रूम में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। सड़ी-गली सब्जियों, बासी खाद्य सामग्री, अत्यधिक गंदगी तथा कॉकरोच एवं चूहों की मौजूदगी को देखते हुए रेस्टोरेंट को तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया तथा 14 दिन का इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया तथा रेस्टोरेंट स्वामी श्री अभय सिंह नेगी को निरीक्षण टीम द्वारा कड़े निर्देश दिए गए।

संयुक्त निरीक्षण दल में कपिल देव वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मसूरी, मनीष सयाना अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा तथा रमेश सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, देहरादून शामिल रहे। मौके पर दून क्लब के अध्यक्ष मनोज सूरी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर जुटेगा दुग्ध संघ, कल 77वां अधिवेशन

निरीक्षण के दौरान फ्रीजर में फूलगोभी, मूली, शिमला मिर्च, पत्तागोभी एवं आलू सहित विभिन्न सब्जियां सड़ी-गली अवस्था में मिलीं। लगभग दो दिन पुराने चावल, दो से तीन दिन पुराना गूंथा हुआ आटा तथा लगभग एक सप्ताह पुरानी मोमोज एवं चाउमीन सामग्री भी पाई गई। खाद्य पदार्थ खुले बर्तनों में रखे हुए थे। रसोईघर एवं मसाला भंडारण की अलमारी में कॉकरोच और चूहे पाए गए तथा मसालों की कई थैलियां चूहों द्वारा कुतरी हुई मिलीं। स्टोर रूम में भी चूहों की मौजूदगी पाई गई।

बर्तन धुलाई क्षेत्र में अत्यधिक गंदगी, तीन से चार दिन पुराने जूठे बर्तन एवं जमा कूड़ा-कचरा मिला। नालियां जाम अवस्था में थीं तथा ड्रेनेज सिस्टम भी खराब पाया गया। कर्मचारियों की मेडिकल फिटनेस से संबंधित अभिलेख उपलब्ध नहीं मिले। पेस्ट कंट्रोल कराए जाने के प्रमाण तथा उपयोग किए जा रहे पानी की वॉटर टेस्ट रिपोर्ट भी प्रस्तुत नहीं की गई।
रेस्टोरेंट के पनीर, दूध एवं डीप फ्रीजर में रखे तैयार चिकन करी के नमूने जांच हेतु लिए गए। वहीं, मौके पर 05 किलोग्राम बासी चावल, 15 किलोग्राम सब्जियां, दो किलोग्राम मोमोज एवं बासी चिकन करी को नष्ट कराया गया। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट में 23 फैसलों पर मुहर, बिंदुखत्ता-बापूग्राम समेत कई अहम निर्णय

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून सीमा डुंगराकोटी ने कहा कि दून क्लब जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में इस प्रकार की गंभीर अनियमितताएं विशेष रूप से चिंताजनक हैं। यहां विशिष्ट एवं अति विशिष्ट व्यक्तियों (VVIP) सहित अनेक गणमान्य अतिथियों का आवागमन रहता है। ऐसे संस्थान में भोजन तैयार करने एवं परोसने की व्यवस्था का स्वच्छ, सुरक्षित एवं निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप होना अत्यंत आवश्यक है। रसोईघर में सड़ी-गली खाद्य सामग्री, कॉकरोच एवं चूहों की मौजूदगी तथा साफ-सफाई की बदहाल स्थिति पाया जाना अत्यंत आपत्तिजनक है। यह स्थिति खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति अपेक्षित जिम्मेदारी के निर्वहन पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है तथा भोजन की गुणवत्ता एवं उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए प्रभावी निगरानी की आवश्यकता को रेखांकित करती है।

निरीक्षण में पाई गई गंभीर अनियमितताओं के दृष्टिगत रेस्टोरेंट को तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया है। साथ ही, रेस्टोरेंट स्वामी को 14 दिन का इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है, जिसके अंतर्गत निर्धारित अवधि में सभी कमियों को दूर कर खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें परिसर की गहन साफ-सफाई, खराब खाद्य सामग्री का निस्तारण, प्रभावी पेस्ट कंट्रोल, नालियों एवं ड्रेनेज सिस्टम की मरम्मत, पेयजल की गुणवत्ता की जांच तथा कर्मचारियों की मेडिकल फिटनेस संबंधी आवश्यक अभिलेख सुनिश्चित करना शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: मादली में दो वाहनों की टक्कर, हादसे में चार घायल

निर्धारित 14 दिन की अवधि के दौरान पुनः स्थल निरीक्षण कर सुधारात्मक कार्यों की स्थिति का सत्यापन किया जाएगा। यदि निर्धारित अवधि में अपेक्षित सुधार नहीं पाए जाते हैं, तो लागू विधिक प्रावधानों के अंतर्गत रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित करने सहित अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा आमजन के स्वास्थ्य, उपभोक्ता हितों एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता को सर्वोपरि रखते हुए संबंधित विभागों के समन्वय से खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन पर बल दिया गया तथा स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य एवं हितों की रक्षा सर्वोपरि है तथा खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों की अनदेखी को गंभीरता से लिया जाना आवश्यक है।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DehradunNews #FoodSafety #FoodSafetyInspection #HandiRestaurant #UttarakhandNews

Related Stories

हल्द्वानी में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी और एसपी डॉ. जगदीश चंद्र का विदाई समारोह Nainital News: एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
रुद्रपुर सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार तीसरा आरोपी Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली; अब तक तीन गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली; अब तक तीन गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
उत्तराखंड में IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल और अल्मोड़ा के नए जिलाधिकारी Uttarakhand Transfer: नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, 10 अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Transfer: नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, 10 अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय Nainital News: विधायक निधि का पत्र 16 दिन अटका, सीडीओ सख्त; अधिकारी से जवाब तलब
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: विधायक निधि का पत्र 16 दिन अटका, सीडीओ सख्त; अधिकारी से जवाब तलब

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की फाइल फोटो Haldwani News: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर जुटेगा दुग्ध संघ, कल 77वां अधिवेशन
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर जुटेगा दुग्ध संघ, कल 77वां अधिवेशन

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
हल्द्वानी सरस मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पारंपरिक परिधानों और उत्पादों के साथ फैशन शो में रैंप वॉक करती हुईं। Haldwani News: सरस मेले में समूह की महिलाओं का हुनर रैंप पर छाया, फैशन शो बना आकर्षण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

Haldwani News: सरस मेले में समूह की महिलाओं का हुनर रैंप पर छाया, फैशन शो बना आकर्षण

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी और एसपी डॉ. जगदीश चंद्र का विदाई समारोह Nainital News: एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना

  • रुद्रपुर सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार तीसरा आरोपी Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली; अब तक तीन गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली; अब तक तीन गिरफ्तार

  • उत्तराखंड में IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल और अल्मोड़ा के नए जिलाधिकारी Uttarakhand Transfer: नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, 10 अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Transfer: नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, 10 अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल

  • नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय Nainital News: विधायक निधि का पत्र 16 दिन अटका, सीडीओ सख्त; अधिकारी से जवाब तलब
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: विधायक निधि का पत्र 16 दिन अटका, सीडीओ सख्त; अधिकारी से जवाब तलब

  • नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की फाइल फोटो Haldwani News: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर जुटेगा दुग्ध संघ, कल 77वां अधिवेशन
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर जुटेगा दुग्ध संघ, कल 77वां अधिवेशन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (492)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (303)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,275)
  • उधमसिंह नगर (1,378)
  • क्राइम (3,628)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,029)
  • चमोली (475)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (793)
  • देहरादून (11,592)
  • नैनीताल (6,732)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (329)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,261)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,192)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (546)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (673)
  • संस्कृति (249)
  • स्वास्थ्य (1,390)
  • हरिद्वार (972)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना Nainital News: एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली; अब तक तीन गिरफ्तार Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली; अब तक तीन गिरफ्तार Uttarakhand Transfer: नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, 10 अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल Uttarakhand Transfer: नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, 10 अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल Nainital News: विधायक निधि का पत्र 16 दिन अटका, सीडीओ सख्त; अधिकारी से जवाब तलब Nainital News: विधायक निधि का पत्र 16 दिन अटका, सीडीओ सख्त; अधिकारी से जवाब तलब Haldwani News: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर जुटेगा दुग्ध संघ, कल 77वां अधिवेशन Haldwani News: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर जुटेगा दुग्ध संघ, कल 77वां अधिवेशन