Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: सुशासन दिवस पर राज्यपाल ने पांच जिलाधिकारियों को किया सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: सुशासन दिवस पर राज्यपाल ने पांच जिलाधिकारियों को किया सम्मानित

Mohan Chandra Joshi December 25, 2022
ख़बर शेयर करें -


देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सुशासन दिवस के अवसर पर राजभवन में उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार-2022 से पांच जिलाधिकारियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले जिलाधिकारी में हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डे़, नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान, रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना शामिल है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन की अर्द्धवार्षिक पत्रिका ‘देवभूमि संवाद’ का विमोचन भी किया। इस पत्रिका में राज्यपाल के विभिन्न कार्यक्रमों एवं उनके भाषणों का संकलन है। देवभूमि संवाद का संपादन उपनिदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय एवं सहसंपादन संजू प्रसाद ध्यानी ने किया है।

सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने सम्मानित होने वाले अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सुशासन में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, सरकार की योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण सीढ़ी है। जिस पर इन अधिकारियों ने अपना बेहतर योगदान दिया है। जनता की समस्याओं को सजग होकर एवं ईमानदारी के साथ दूर करने में आप सभी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने आगे भी इसी प्रकार कार्य करने का आह्वान जिलाधिकारियों से किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, इन मामलों का होगा निपटारा

राज्यपाल ने कहा कि सुशासन का उद्देश्य समावेशी और संर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जो एक महान नेता, एक असाधारण व्यक्तित्व होने के साथ-साथ सुशासन की प्रतिमूर्ति माने जाते थे उनका हमेशा यही मानना था कि समग्र प्रयासों से सुशासन प्राप्त किया जा सकता है। सुशासन हमारे नागरिकों के सशक्तीकरण हेतु अत्यन्त महत्वपूर्ण है, इसके माध्यम से ही हम अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचा सकते हैं।

        राज्यपाल ने कहा कि टॉप टू बॉटम और बॉटम टू टॉप शासन प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और जनता के बीच प्रत्यक्ष, भावनात्मक जुड़ाव की आवश्यकता है। जनता की समस्याओं को मेहनती व सजग अधिकारियों और उनकी टीम के संयुक्त प्रयासों से ही दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे पास ऐसे कई सक्षम अधिकारी उपलब्ध हैं। राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में कई चुनौतियां हैं लेकिन सामूहिक प्रयासों से कई चुनौतियां का सामना करते हुए हम निश्चित ही विश्व गुरु के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी नागरिकों को अधिकार संपन्न बनाने का सशक्त माध्यम है, इसका अधिक से अधिक उपयोग किया जाए।

इस अवसर पर सचिव राज्यपाल डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्यपाल की प्रेरणा एवं पहल से इस वर्ष पहली बार जिलों में जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन, अभिनव प्रयोग एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलाधिकारियों को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों को अलग से पुरस्कृत करने की पूर्व में कोई व्यवस्था नहीं थी। इस बात को समझते हुए राज्यपाल महोदय द्वारा जिलाधिकारियों के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Crime News: डीएनए जांच में चौंकाने वाला खुलासा, शिक्षक नहीं नाबालिग निकला नवजात का पिता

।सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने कहा कि उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार-2022 हेतु जनपदों से आवेदन प्राप्त किये गए थे। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति के समक्ष जिलाधिकारियों द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया तदोपरान्त राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद उक्त नामों की संस्तुति की गई। इस कार्यक्रम में सचिव श्री एस.एन.पांडे, अपर सचिव ललित मोहन रयाल, अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह, उप निदेशक, सूचना डॉ.नितिन उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: दिवाली से पहले नैनीताल पुलिस का तोहफा, 250 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून: सुशासन दिवस पर राज्यपाल ने पांच जिलाधिकारियों को किया सम्मानित मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड लेटेस्ट न्यूज उत्तराखंड

Related Stories

Uttarakhand government employees DA hike 2026 salary and arrears Uttarakhand News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को DA तोहफा, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी और एरियर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को DA तोहफा, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी और एरियर

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
नैनीताल पुलिस द्वारा बरामद किए गए 250 गुमशुदा मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपते हुए। Nainital News: दिवाली से पहले नैनीताल पुलिस का तोहफा, 250 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: दिवाली से पहले नैनीताल पुलिस का तोहफा, 250 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के संबंध में। Nainital News: चुनावी तैयारियों का खाका तैयार, 56 नोडल और 108 सहायक अधिकारी नियुक्त
  • उत्तराखंड

Nainital News: चुनावी तैयारियों का खाका तैयार, 56 नोडल और 108 सहायक अधिकारी नियुक्त

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
उत्तरकाशी में गंगनानी के पास भागीरथी नदी में गिरी इनोवा कार का रेस्क्यू अभियान Uttarkashi Accident Update: इनोवा हादसे में चार की मौत, दो लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi Accident Update: इनोवा हादसे में चार की मौत, दो लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
वन विभाग के अधिकारी गुलदार के हमले में जान गंवाने वाले किशोर के पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए। Champawat News: गुलदार के हमले में किशोर की मौत, प्रशासन अलर्ट; परिवार को 10 लाख की सहायता
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: गुलदार के हमले में किशोर की मौत, प्रशासन अलर्ट; परिवार को 10 लाख की सहायता

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परेड ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए। Dehradun News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर CM धामी ने किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर CM धामी ने किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • Uttarakhand government employees DA hike 2026 salary and arrears Uttarakhand News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को DA तोहफा, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी और एरियर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को DA तोहफा, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी और एरियर

  • नैनीताल पुलिस द्वारा बरामद किए गए 250 गुमशुदा मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपते हुए। Nainital News: दिवाली से पहले नैनीताल पुलिस का तोहफा, 250 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: दिवाली से पहले नैनीताल पुलिस का तोहफा, 250 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल

  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के संबंध में। Nainital News: चुनावी तैयारियों का खाका तैयार, 56 नोडल और 108 सहायक अधिकारी नियुक्त
    • उत्तराखंड

    Nainital News: चुनावी तैयारियों का खाका तैयार, 56 नोडल और 108 सहायक अधिकारी नियुक्त

  • उत्तरकाशी में गंगनानी के पास भागीरथी नदी में गिरी इनोवा कार का रेस्क्यू अभियान Uttarkashi Accident Update: इनोवा हादसे में चार की मौत, दो लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarkashi Accident Update: इनोवा हादसे में चार की मौत, दो लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

  • वन विभाग के अधिकारी गुलदार के हमले में जान गंवाने वाले किशोर के पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए। Champawat News: गुलदार के हमले में किशोर की मौत, प्रशासन अलर्ट; परिवार को 10 लाख की सहायता
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: गुलदार के हमले में किशोर की मौत, प्रशासन अलर्ट; परिवार को 10 लाख की सहायता

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (481)
  • अल्मोड़ा (650)
  • उत्तरकाशी (298)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,035)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,587)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,023)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (774)
  • देहरादून (11,499)
  • नैनीताल (6,655)
  • पर्यटन (229)
  • पिथौरागढ़ (492)
  • पौड़ी (321)
  • बागेश्वर (994)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,247)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,178)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (538)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (961)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को DA तोहफा, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी और एरियर Uttarakhand News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को DA तोहफा, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी और एरियर Nainital News: दिवाली से पहले नैनीताल पुलिस का तोहफा, 250 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल Nainital News: दिवाली से पहले नैनीताल पुलिस का तोहफा, 250 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल Nainital News: चुनावी तैयारियों का खाका तैयार, 56 नोडल और 108 सहायक अधिकारी नियुक्त Nainital News: चुनावी तैयारियों का खाका तैयार, 56 नोडल और 108 सहायक अधिकारी नियुक्त Uttarkashi Accident Update: इनोवा हादसे में चार की मौत, दो लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Uttarkashi Accident Update: इनोवा हादसे में चार की मौत, दो लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Champawat News: गुलदार के हमले में किशोर की मौत, प्रशासन अलर्ट; परिवार को 10 लाख की सहायता Champawat News: गुलदार के हमले में किशोर की मौत, प्रशासन अलर्ट; परिवार को 10 लाख की सहायता