Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: 28 नवंबर से होगा वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन, अमिताभ बच्चन होंगे ब्रांड एंबेसडर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

देहरादून: 28 नवंबर से होगा वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन, अमिताभ बच्चन होंगे ब्रांड एंबेसडर

Mohan Chandra Joshi October 3, 2023
ख़बर शेयर करें -

दिनांक 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2023 तक देहरादून में होगा 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन : मुख्यमंत्री धामी

आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में देश एवं दुनिया भर के विशेषज्ञों के बीच होगा मंथन

उत्तराखण्ड एवं अन्य हिमालयी क्षेत्रों की आपदा से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए विश्व स्तर पर किये जा रहे चिन्तन व प्रयासों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री धामी

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय, देहरादून स्थित मीडिया सेंटर में 6वाँ वैश्विक आपदा प्रबन्धन सम्मेलन के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता की। इस दौरान वैश्विक आपदा प्रबन्धन सम्मेलन के लिए अमिताभ बच्चन के वीडियो संदेश का प्रसारण भी किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन (6th World Congress on Disaster Management) दिनांक 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2023 तक देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, डी.एम.आई.सी.एस. हैदराबाद तथा उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू कॉस्ट) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रमुखों, भारत सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के साथ ही विश्व के प्रमुख संस्थानों के प्रतिनिधियों, संयुक्त राष्ट्र संघ, देश-विदेश के जलवायु विशेषज्ञों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। सम्मलेन में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में देश एवं दुनिया भर के विशेषज्ञों के बीच मंथन होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी का स्वागत, शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 6वें विश्व सम्मेलन का प्राथमिक उद्देश्य हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र और समुदायों पर ध्यान केंद्रित करते हुए जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रतिरोध की चुनौतियों पर चर्चा करना एवं उनका समाधान करना है । इसके अतिरिक्त सम्मेलन का उद्देश्य उत्तराखण्ड को आपदा प्रतिरोधकता और तत्परता के लिए जलवायु अनुकूली समाधानों के केंद्र के रूप में विकसित करना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वैश्विक आपदा प्रबन्धन सम्मेलन से आपदा प्रबन्धन की गंभीरता व विशेष रूप से उत्तराखण्ड राज्य और हिमालयी क्षेत्रों की आपदा से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए विश्व स्तर पर किये जा रहे चिन्तन व प्रयासों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा जलवायु परिर्वतन (Climate Change) और आपदा प्रतिरोध्यता (Disaster Resilience) अत्यंत महत्वपूर्ण विषय हैं और वर्तमान समय में भारतवर्ष एवं विशेष रूप से हिमालयी राज्यों में इनके महत्व को देखते हुए आपदा प्रबन्धन के वैश्विक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिनांक 08-09 दिसम्बर को राज्य में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 (Global Investors Summit-2023 ) का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन से ठीक पहले आयोजित आपदा प्रबन्धन के वैश्विक सम्मेलन से उत्तराखण्ड राज्य में “सुरक्षित निवेश, सुदृढ उत्तराखण्ड” (Safe Investment- Resilient Uttarakhand ) का संदेश देश-विदेश में प्रसारित होगा। उन्होंने कहा राज्य सरकार इकोलॉजी एवं इकोनामी संतुलन बनाकर राज्य में विकास करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड के विकास में साझीदार बने उद्योग जगत, सीएम धामी का CSR निवेश बढ़ाने का आह्वान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सम्मेलन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य भर में आपदा प्रबन्धन के विशेष सत्रों का आयोजन सम्पूर्ण प्रदेश में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय तथा राज्य में स्थित केन्द्रीय संस्थानों, जैसे- वाडिया, हिमालयी भू-विज्ञान, आई.आई.पी., आई.आई.आर.एस. जल संरक्षण इत्यादि में किया जायेगा। पूर्वोत्तर राज्य सहित देश भर के संस्थानों में भी आपदा प्रबन्धन पर पूर्व कार्यक्रम आयोजित किये जाने प्रस्तावित है। आपदा प्रबन्धन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि सम्मेलन में 04 मुख्य सत्रों, 50 तकनीकी सत्रों, कई विशेष तकनीकी सत्रों में आपदा प्रबंधन से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श होगा। जिनमें मुख्यतः जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रतिरोध्यता, पूर्व चेतावनी प्रणाली और प्रतिरोधकता तथा आपदा के पश्चात पुनर्वास और पुनर्निर्माण आदि शामिल हैं। इस सम्मेलन के माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों (एस.डी.जी.) के साथ एकीकृत करके जलवायु परिवर्तन जनित चुनौतियों का बेहतर रूप से सामना करने में सहायता मिलेगी। जिससे प्रभावित समुदायों की प्रतिरोध्यता में सुधार होगा और प्रकृति की सुरक्षा के प्रति समुदाय अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन कर पाएंगे। आपदा प्रबन्धन के क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न संस्थानों, शोध संस्थानों तथा स्टार्ट-अप द्वारा किये जा रहे शोध कार्यों एवं समाधानों के प्रदर्शन के लिए मैगा एक्सपो का आयोजन भी किया जायेगा। सम्मेलन में उत्कृष्ट शोधपत्र और युवा शोधार्थियों और प्रतिभागियों को अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कृत भी किया जायेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Cabinet: बिंदुखत्ता, बापूग्राम-54 बग्गा पर बड़ा निर्णय, 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सम्मेलन में विश्व के विभिन्न देशों के विशेषज्ञों, विभिन्न राज्यों और केंद्र सरकार के प्रतिष्ठानों, राज्यों की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषदों एवं विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं संस्थाओं के शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों एवं नीति निर्धारकों के प्रतिभाग करने की संभावना है। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (यू.एस.डी.एम.ए) द्वारा इस सम्मेलन का कार्यान्वयन किया जायेगा। उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू – कॉस्ट) द्वारा सम्मेलन के वैज्ञानिक और तकनीकी विषयों का समन्वयन किया जायेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में भारत द्वारा जी-20 की सफल अध्यक्षता की गयी और नवम्बर माह इस वार्षिक अध्यक्षता का अन्तिम चरण है। इस जी-20 सम्मेलन में डिजास्टर रिस्क रिडक्शन (डी.आर.आर.) एक महत्वपूर्ण विषय के रूप में शामिल किया गया है। इस दृष्टि से नवम्बर माह के अंत में देहरादून में आयोजित होने वाला 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन और भी महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि छठें विश्व सम्मेलन का उद्घाटन सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी , गृह एंव आपदा प्रबन्धन मंत्री अमित शाह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित के लिए अनुरोध किया जाएगा। पद्म विभूषित अमिताभ बच्चन सम्मेलन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में सहभागी होंगे।

इस दौरान सचिव आपदा रंजीत सिन्हा, महानिदेशक यूकोस्ट प्रो. दुर्गेश पंत एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News अमिताभ बच्चन होंगे ब्रांड एंबेसडर उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून: 28 नवंबर से होगा वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

हरिद्वार के खानपुर क्षेत्र के मिर्जापुर तालाब में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद करती SDRF की टीम। Haridwar News: तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, SDRF ने बरामद किया शव
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

Haridwar News: तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, SDRF ने बरामद किया शव

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
हल्द्वानी पुलिस द्वारा दो चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के बाद बरामद सामान के साथ गिरफ्तार आरोपी। Haldwani Crime: 48 घंटे में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, लाखों का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: 48 घंटे में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, लाखों का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी। Uttarakhand Cabinet: बिंदुखत्ता, बापूग्राम-54 बग्गा पर बड़ा निर्णय, 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet: बिंदुखत्ता, बापूग्राम-54 बग्गा पर बड़ा निर्णय, 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा बैठक करते हुए। Dehradun News: ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान से बदलेगी शहर की तस्वीर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महानगर

Dehradun News: ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान से बदलेगी शहर की तस्वीर

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
अचानक हुई मौत का प्रतीकात्मक चित्र। Lalkuan News: पत्नी को सरप्राइज देने घर आया युवक, सुबह मौत की खबर से मातम में बदलीं खुशियां
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: पत्नी को सरप्राइज देने घर आया युवक, सुबह मौत की खबर से मातम में बदलीं खुशियां

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी का शिक्षक प्रतिनिधिमंडल स्वागत करते हुए। Haldwani News: नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी का स्वागत, शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

Haldwani News: नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी का स्वागत, शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हरिद्वार के खानपुर क्षेत्र के मिर्जापुर तालाब में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद करती SDRF की टीम। Haridwar News: तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, SDRF ने बरामद किया शव
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    Haridwar News: तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, SDRF ने बरामद किया शव

  • हल्द्वानी पुलिस द्वारा दो चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के बाद बरामद सामान के साथ गिरफ्तार आरोपी। Haldwani Crime: 48 घंटे में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, लाखों का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: 48 घंटे में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, लाखों का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी। Uttarakhand Cabinet: बिंदुखत्ता, बापूग्राम-54 बग्गा पर बड़ा निर्णय, 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Cabinet: बिंदुखत्ता, बापूग्राम-54 बग्गा पर बड़ा निर्णय, 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी

  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा बैठक करते हुए। Dehradun News: ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान से बदलेगी शहर की तस्वीर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • महानगर

    Dehradun News: ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान से बदलेगी शहर की तस्वीर

  • अचानक हुई मौत का प्रतीकात्मक चित्र। Lalkuan News: पत्नी को सरप्राइज देने घर आया युवक, सुबह मौत की खबर से मातम में बदलीं खुशियां
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: पत्नी को सरप्राइज देने घर आया युवक, सुबह मौत की खबर से मातम में बदलीं खुशियां

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (448)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,727)
  • उधमसिंह नगर (1,296)
  • क्राइम (3,424)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (659)
  • देहरादून (10,846)
  • नैनीताल (6,373)
  • पर्यटन (211)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (150)
  • मौसम (1,070)
  • यात्रा (403)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,134)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (503)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (613)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (892)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haridwar News: तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, SDRF ने बरामद किया शव Haridwar News: तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, SDRF ने बरामद किया शव Haldwani Crime: 48 घंटे में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, लाखों का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार Haldwani Crime: 48 घंटे में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, लाखों का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार Uttarakhand Cabinet: बिंदुखत्ता, बापूग्राम-54 बग्गा पर बड़ा निर्णय, 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी Uttarakhand Cabinet: बिंदुखत्ता, बापूग्राम-54 बग्गा पर बड़ा निर्णय, 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी Dehradun News: ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान से बदलेगी शहर की तस्वीर Dehradun News: ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान से बदलेगी शहर की तस्वीर Lalkuan News: पत्नी को सरप्राइज देने घर आया युवक, सुबह मौत की खबर से मातम में बदलीं खुशियां Lalkuan News: पत्नी को सरप्राइज देने घर आया युवक, सुबह मौत की खबर से मातम में बदलीं खुशियां