देहरादून: पथराव- लाठीचार्ज के पूरे घटनाक्रम की होगी मजिस्ट्रीयल जांच , मुख्यमंत्री ने दिए आदेश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेरोजगार संघ धरने के दौरान हुई लाठीचार्ज की घटना के मजिस्ट्री जांच के आदेश दिए हैं।
8 फरवरी को गांधी पार्क में धरने के दौरान की घटना और आज दिनांक 9-2-2023 को देहरादून में बेरोज़गार संघ द्वारा आयोजित धरने के दौरान हुए पथराव की वजह से क़ानून व्यवस्था की विषम परिस्थिति उत्पन्न हो गई थी।
क़ानून व्यवस्था की उत्पन्न विषम परिस्थिति तथा लाठी चार्ज के पूरे घटनाक्रम की विस्तृत मजिस्ट्रीयल जाँच हेतु मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया है।
जाँच अधिकारी समस्त तथ्यों और परिस्थितियों की जाँच कर विस्तृत जाँच आख्या शासन को उपलब्ध करायेंगे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


