देहरादून: सीएम धामी ने डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। ‘डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयन्ती’ पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि सामाजिक न्याय के लिये डॉ. अम्बेडकर का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समभाव को मजबूत बनाने वाला संविधान दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने दलित एवं वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा और समाज में बराबरी का हक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान की संरचना में उल्लेखनीय योगदान देते हुए दलितों व कमजोर वर्ग के लोगों को आगे बढाने में प्रभावी पहल की है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


