Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: सीएम धामी ने किया नवनिर्मित सरदार पटेल भवन का लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: सीएम धामी ने किया नवनिर्मित सरदार पटेल भवन का लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi June 20, 2023
ख़बर शेयर करें -

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कोर्ट रोड़, देहरादून स्थित नव निर्मित सरदार पटेल भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण कर विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने 112 कंट्रोल रूम, स्टेट वीडियो सर्विलेंस सेंटर का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस की ई-बीट एप्प, उत्तराखंड के नागरिकों हेतु सी.ई.आई.आर सेवा पोर्टल का शुभारंभ भी किया। आरक्षी नागरिक पुलिस, अन्तः कक्ष प्रशिक्षण विषय पुस्तिका का विमोचन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भवन के लोकार्पण के पश्चात अब पुलिस विभाग को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा। डायल 112 का क्रियान्वयन भी भवन से किया जा रहा है। जिससे आम लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सकेगा। राज्य सरकार पुलिस कार्मिकों के कल्याण तथा उनकी आवासीय एवं अनावासीय सुविधाओं की पूर्ति के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। हमने विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण हेतु धनराशि में बढोत्तरी करते हुये 45 करोड़ का प्राविधान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ई-बीट एप्प को पुलिस एवं आम जनता से सम्बन्धित विभिन्न सेवाओं के ऑनलाइन समाधान, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं पुलिस कार्यप्रणाली को पेपरलेस बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार उत्तराखंड पुलिस के विकास हेतु भविष्य में भी पर्याप्त बजट उपलब्ध कराएगी तथा केन्द्रीय योजनाओं से भी पुलिस विभाग को अधिकतम बजट उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी। सरकार उत्तराखण्ड पुलिस को स्मार्ट पुलिस बनाने की ओर अग्रसर है। हम पुलिस को और अधिक सशक्त एवं संवेदनशील, तकनीकी रूप से दक्ष बनाना चाहते हैं। राज्य सरकार पुलिस जवानों को आधुनिक उपकरण एवं शस्त्र उपलब्ध कराने के साथ-साथ कार्यालयों को भी हाईटेक किये जाने हेतु प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्तमान में राज्य में चारधाम यात्रा गतिमान है। जिसमें देश-विदेश से लाखों संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा को बेहतरीन तरीके से संचालित किया जा रहा है। राज्य सरकार और पुलिस चारधाम यात्रा को आमजन के लिये सुगम व सुरक्षित बनाये रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन के अनुरूप हम उत्तराखंड पुलिस को एक आधुनिक और स्मार्ट पुलिस बल बनाने के लिए निरंतर कार्य करे रहे हैं। इस “संकल्प” को पूर्ण करने में सभी जवान और अधिकारियों का साथ भी जरूरी है। उन्होंने कहा सम्पूर्ण देश में उत्तराखण्ड राज्य की पुलिस ने मित्रता, सेवा एवं सुरक्षा के रूप में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने अथक प्रयासों से इस गौरवशाली सेवा को सुशोभित कर उत्तराखंड पुलिस की कर्तव्यनिष्ठ और मित्र पुलिस की छवि को हमेशा बरकरार रखेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का त्वरित एक्शन: भारी बारिश से बाधित नंदा की चौकी मार्ग 12 घंटे में बहाल, लोगों को मिली बड़ी राहत

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समाज को सुधारने में पुलिस की अहम भूमिका होती है। करोड़ों की संख्या में हमारे राज्य में पर्यटक अन्य राज्यों से आते हैं। ऐसे में पुलिस राज्य सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर काम करती है। उन्होंने कहा उत्तराखंड पुलिस को वर्तमान समय के साथ भविष्य के लिए भी खुद को तैयार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा राज्य में पुलिस विभाग के उत्थान एवं आधुनिकीकरण के लिए सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध होकर निरंतर कार्य करती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूल बंद का आदेश जारी

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि सरकार निरंतर स्मार्ट पुलिस के मंत्र पर काम कर रही है। बीते वर्षों में पुलिस को आधुनिकता से जोड़ने के लिए कई कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में नवीन भवनों का निर्माण कार्य हो रहा है जिसमें उसकी गुणवत्ता और समयावधि का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि सरदार पटेल भवन के लोकार्पित होने से उत्तराखंड पुलिस को एक बहुउद्देशीय कार्यालय भवन मिला है। सरकार पटेल भवन में परिक्षेत्रीय कार्यालय के अतिरिक्त यातायात निदेशालय, एस०डी०आर०एफ० प्रशिक्षण, अग्निशमन एवं आपात सेवा आदि कार्यालय शिफ्ट किये गये हैं। जिसमें लगभग 250 अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यरत हैं।

इस दौरान कार्यक्रम सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजान दास, अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand police उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून: सीएम धामी ने किया नवनिर्मित सरदार पटेल भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

नंदा की चौकी में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत करते कर्मचारी धामी सरकार का त्वरित एक्शन: भारी बारिश से बाधित नंदा की चौकी मार्ग 12 घंटे में बहाल, लोगों को मिली बड़ी राहत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार का त्वरित एक्शन: भारी बारिश से बाधित नंदा की चौकी मार्ग 12 घंटे में बहाल, लोगों को मिली बड़ी राहत

Mohan Chandra Joshi July 28, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच स्कूल बंद Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूल बंद का आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूल बंद का आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi July 28, 2026
uttarakhand-weather-orange-alert-bageshwar-school-closed-29-july-2026.jpg Uttarakhand Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मौसम
  • शिक्षा

Uttarakhand Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi July 28, 2026
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो। Nainital Weather: 29 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मौसम

Nainital Weather: 29 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 28, 2026
देहरादून सचिवालय में सचिव समिति की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Dehradun: उपनल कर्मियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, 3 दिन में कॉन्ट्रैक्ट नहीं तो विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: उपनल कर्मियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, 3 दिन में कॉन्ट्रैक्ट नहीं तो विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi July 28, 2026
देहरादून में भारी बारिश के बीच जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। Dehradun: भारी बारिश के बीच DM डॉ. आशीष चौहान का ग्राउंड एक्शन, संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Dehradun: भारी बारिश के बीच DM डॉ. आशीष चौहान का ग्राउंड एक्शन, संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi July 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नंदा की चौकी में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत करते कर्मचारी धामी सरकार का त्वरित एक्शन: भारी बारिश से बाधित नंदा की चौकी मार्ग 12 घंटे में बहाल, लोगों को मिली बड़ी राहत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    धामी सरकार का त्वरित एक्शन: भारी बारिश से बाधित नंदा की चौकी मार्ग 12 घंटे में बहाल, लोगों को मिली बड़ी राहत

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच स्कूल बंद Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूल बंद का आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूल बंद का आदेश जारी

  • uttarakhand-weather-orange-alert-bageshwar-school-closed-29-july-2026.jpg Uttarakhand Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • मौसम
    • शिक्षा

    Uttarakhand Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी

  • नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो। Nainital Weather: 29 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • मौसम

    Nainital Weather: 29 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

  • देहरादून सचिवालय में सचिव समिति की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Dehradun: उपनल कर्मियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, 3 दिन में कॉन्ट्रैक्ट नहीं तो विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: उपनल कर्मियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, 3 दिन में कॉन्ट्रैक्ट नहीं तो विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (456)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (118)
  • उत्तराखंड (24,942)
  • उधमसिंह नगर (1,307)
  • क्राइम (3,454)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (679)
  • देहरादून (10,962)
  • नैनीताल (6,416)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (969)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,111)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,144)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (509)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (625)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,362)
  • हरिद्वार (906)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
धामी सरकार का त्वरित एक्शन: भारी बारिश से बाधित नंदा की चौकी मार्ग 12 घंटे में बहाल, लोगों को मिली बड़ी राहत धामी सरकार का त्वरित एक्शन: भारी बारिश से बाधित नंदा की चौकी मार्ग 12 घंटे में बहाल, लोगों को मिली बड़ी राहत Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूल बंद का आदेश जारी Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूल बंद का आदेश जारी Uttarakhand Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी Uttarakhand Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी Nainital Weather: 29 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश Nainital Weather: 29 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश Dehradun: उपनल कर्मियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, 3 दिन में कॉन्ट्रैक्ट नहीं तो विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई Dehradun: उपनल कर्मियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, 3 दिन में कॉन्ट्रैक्ट नहीं तो विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई