देहरादून- (बड़ी खबर) शासन ने इस विभाग के अधिशासी अभियंता को किया सस्पेंड
देहरादून। शासन ने वित्तीय अनियमितताओं के चलते अधिशासी अभियंता को किया निलंबित।
सुरेश पाल वर्तमान में नलकूप खंड रुड़की में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात है। अधिशासी अभियंता सुरेश पाल को पद के दुरुपयोग और शासकीय कार्यों का पालन न करने तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के साथ ही वित्तीय अधिकारों का दुरुपयोग करने के चलते निलंबित कर दिया गया है।
उन पर सत्य निष्ठा के संदिग्ध होने के भी आरोप लगे हैं।

प्रमुख अभियंता सिंचाई ने वित्तीय अनियमितता करने को लेकर उनकी शिकायत शासन में की थी। शासन ने इसकी जांच बिठा दी है और लगाए गए आरोपों को लेकर उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही भी प्रस्तावित कर दी है। इस बात की संभावना है कि जांच के बाद उनके खिलाफ वृहद दंड दिया जा सकता है।बहरहाल उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में सुरेश पाल प्रमुख अभियंता देहरादून के कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।
सिंचाई सचिव हरीश चंद्र सेमवाल ने बताया कि शासन को मिली वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत के चलते उन को निलंबित किया गया
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रोजगार समाचार: SSC Stenographer Recruitment 2026—700+ पदों पर निकली भर्ती, 15 मई तक करें आवेदन
Weekly Horoscope: 27 अप्रैल–3 मई, इन राशियों की खुलेगी किस्मत; जानें शुभ रंग-अंक और पूरा हाल