Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun: SDRF मुख्यालय में भव्य दीक्षांत समारोह, प्रदेश को मिले 171 पुलिस जवान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: SDRF मुख्यालय में भव्य दीक्षांत समारोह, प्रदेश को मिले 171 पुलिस जवान

Mohan Chandra Joshi March 31, 2024
ख़बर शेयर करें -

SDRF वाहिनी, जौलीग्रांट में उत्तराखण्ड पुलिस के रिक्रूट आरक्षियों की गरिमामयी पासिंग आउट परेड का हुआ आयोजन “

मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा ने दिलाई शपथ

देहरादून। एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट में आज रविवार को भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नौ माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर नागरिक पुलिस के 171 जवान पास आउट हुए। इन जवानों को उत्तराखंड पुलिस में शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक अमित कुमार सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों का आधारभूत गहन प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात दीक्षान्त परेड समारोह का आयोजन किया गया। दीक्षान्त परेड के मुख्य अतिथि अमित अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अमित सिन्हा के आगमन के उपरांत दीक्षान्त परेड के परेड कमांडर की अगुवाई में सलामी व मान प्रणाम दिया गया। मुख्य अतिथि द्वारा मान प्रणाम ग्रहण करने के उपरांत दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया गया।

मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन अमित सिन्हा ने नव-प्रशिक्षित आरक्षियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी नौकरियों में पुलिस की नौकरी सबसे अलग होती है, उन्होंने बताया कि पुलिस की वर्दी को पहनना गौरव की बात है, उन्होंने विशेष रूप से कहा कि आरक्षी पुलिस विभाग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसकी कार्यप्रणाली से पुलिस की सकारात्मक छवि देश-प्रदेश एवं समाज में प्रदर्शित होती है। उन्होंने आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद में प्रतिभाग कर वें अपने स्वास्थ्य को भी ठीक रख सकते है, अंत में उन्होंने कहा कि मेरा विश्वास है कि इस आधारभूत प्रशिक्षण के बाद आप पुलिस विभाग में उन तकनीकों से रूबरू होंगे और पुलिस की छवि को नए स्तर पर ले जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान

इससे पूर्व मुख्य अतिथि के परेड निरीक्षण के उपरांत परेड कमांडर आरक्षी विकास सिंह के नेतृत्व में परेड की 06 टुकड़ियों द्वारा सधे हुए कदमों, जोश व उमंग के साथ तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मार्च पास्ट करते हुए भव्य परेड का प्रदर्शन किया गया । मार्च पास्ट के उपरांत सेनानायक, एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा द्वारा प्रशिक्षण की प्रशासनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया गया कि प्रथम बार एसडीआरएफ वाहिनी जौलीग्रांट में नवनियुक्त आरक्षी, नागरिक पुलिस के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान रिक्रूट आरक्षी (नागरिक पुलिस) को पुलिस प्रशिक्षण की समस्त विधाओं में पारंगत किया गया है। इसके अंतर्गत ड्रिल प्रशिक्षण, यातायात नियंत्रण, भीड़ नियंत्रण, शस्त्र प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, मैप रीडिंग, आपदा प्रबंधन के बारे में गहन अभ्यास कराया गया है। इसके साथ ही रिक्रूट आरक्षियों को सीसीटीएनएस, ड्रोन तकनीक, सीसीटीवी फुटेज एनालिसिस, फोरेंसिक साइंस एवं साइबर अपराध जैसे विषयों में तकनीकी रूप से दक्ष किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

आरक्षी अमन बने RTC के बेस्ट कैडेट, शस्त्र प्रशिक्षण में आरक्षी सुमित सिंह रहे अव्वल

कार्यक्रम के आगे बढ़ते हुए क्रम में मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न विषयों में किये गए सर्वोच्च प्रदर्शन के लिए चयनित प्रशिक्षुओं को विभिन्न पुरस्कारों से अलंकृत किया गया । ड्रिल प्रशिक्षण के लिए आरक्षी मयंक तिवारी, पुलिस प्रशिक्षण में आरक्षी प्रियांशु रहे अव्वल, वही फील्ड क्राफ्ट के लिए आरक्षी गौरव रावत, शस्त्र प्रशिक्षण के लिए आरक्षी सुमित सिंह, फायरिंग में आरक्षी अमन को पुरस्कृत किया गया । शारारिक प्रशिक्षण की परीक्षा में आरक्षी ललित मोहन, आउटडोर में आरक्षी मयंक तिवारी अव्वल रहे, इंडोर टॉपर के लिए आरक्षी मानवेंद्र शाह को चुना गया। परेड के नेत्रत्व के लिये परेड कमांडर आरक्षी विकास सिंह एवं अनुशासन के लिए आरक्षी संदीप पटवाल को सम्मानित किया गया। बेस्ट टीचर के लिए एसआई प्रेमा कांडपाल, बेस्ट ड्रिल टीचर के लिए आरक्षी अरविंद सिंह, बेस्ट पीटी टीचर के लिए आरक्षी राहुल शर्मा, मेजर मैनेजमेंट के लिए मुख्य आरक्षी विजय कोठियाल एवं सम्पूर्ण प्रशिक्षण के लिए निरीक्षक प्रशिक्षण श्री प्रमोद रावत को पुरस्कृत किया गया ।

पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल द्वारा मुख्य अतिथि को अपना बहुमूल्य समय व मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया । उन्होंने कहा कि आपदा राहत प्रशिक्षण कार्यक्रमों के साथ साथ रिक्रूट आरक्षियों के आधारभूत प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक संचालित कराना SDRF की टीम के लिए सम्मान का विषय है। उन्होंने प्रशिक्षण अवधि के दौरान महत्वपूर्ण कांवड़ मेला ड्यूटी में रिक्रूट आरक्षियों के द्वारा किये गये सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्यों की सराहना की ।
इसके साथ ही उन्होंने समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथिगण, महानुभावों, मीडिया बंधु इत्यादि को भी उनकी गरिमामयी उपस्थिति के लिए धन्यवाद किया। महानिरीक्षक, SDRF द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को भव्य परेड के लिए बधाई देते हुए अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी। उनके द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम व दीक्षान्त समारोह को कुशलतापूर्वक संचालित करवाने के लिए सेनानायक, SDRF, क्वार्टर मास्टर व प्रशिक्षण स्टॉफ की सराहना की गई ।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान

इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल द्वारा समारोह के मुख्य अतिथि को स्मृति भेंट किया गया।
दीक्षांत परेड समारोह के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों को भारत के कानून द्वारा स्थापित, भारतीय संविधान के प्रति विश्वास एवं सच्ची निष्ठा रखने व पुलिसजन के कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण सेवा भाव, निष्ठा, अनुशासन व उत्तरदायित्व के साथ करने की शपथ दिलाई गई।

इस मौके पर DIG, RTC राजकुमार नेगी, पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय श्वेता चौबे, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय चक्रधर अंथवाल एवं CO डोईवाला अभिनव चौधरी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun: SDRF मुख्यालय में भव्य दीक्षांत समारोह DGP Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड प्रदेश को मिले 171 पुलिस जवान मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
लालकुआं ब्लैकमेलिंग और विवाहिता मौत मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
भारी बारिश के बीच बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर लालकुआं में निकली महारैली बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करते हुए Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
बनबसा में कैबिनेट बैठक की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में स्वच्छता अभियान Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान

  • लालकुआं ब्लैकमेलिंग और विवाहिता मौत मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • भारी बारिश के बीच बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर लालकुआं में निकली महारैली बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम

  • मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करते हुए Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच

  • बनबसा में कैबिनेट बैठक की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (288)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,607)
  • उधमसिंह नगर (1,339)
  • क्राइम (3,523)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,300)
  • नैनीताल (6,563)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,381)
  • हरिद्वार (943)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की