Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा के दौरान शिकायतों के वास्तविक और संतोषजनक समाधान पर जोर दिया। उन्होंने 30 दिन से अधिक लंबित शिकायतों की विशेष समीक्षा, तहसीलों के औचक निरीक्षण, दाखिल-खारिज व भूमि धोखाधड़ी से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण तथा पेयजल पाइपलाइन और सीवर लाइनों का 15 दिन में ऑडिट कराने के निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए

सीएम धामी ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी तहसीलों का करें औचक निरीक्षण, दाखिल-खारिज और भूमि धोखाधड़ी के मामलों का करें त्वरित निस्तारण

देहरादून, 14 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जन शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। शिकायतों का निस्तारण केवल पोर्टल पर औपचारिक रूप से बंद करने तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में जिस प्रकृति की शिकायतें सबसे अधिक प्राप्त हो रही हैं, संबंधित जिलाधिकारी उन शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर उनका यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एक ही प्रकृति की शिकायतें बार-बार आने के कारणों का भी विश्लेषण किया जाए और ऐसी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को तहसीलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान यह विशेष रूप से देखा जाए कि दाखिल-खारिज से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर हो रहा है या नहीं। भूमि धोखाधड़ी से संबंधित जन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों में आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और निर्धारित सेवाएं उन्हें समयबद्ध रूप से उपलब्ध हों।

मुख्यमंत्री ने स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता को शीर्ष प्राथमिकता में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल से संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को पाइपलाइन एवं सीवर लाइनों का 15 दिन के भीतर ऑडिट कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। पेयजल आपूर्ति में व्यवधान, लीकेज और अन्य समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी का भव्य स्वागत, शिक्षक समस्याओं का समाधान प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए। सचिव, विभागाध्यक्ष और जिलाधिकारी अपने स्तर पर नियमित रूप से लंबित शिकायतों की समीक्षा करें। जिन शिकायतों का निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण नहीं किया जा रहा है, उनमें संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

मुख्यमंत्री ने लंबे समय से लंबित शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में 180 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों की विभागवार स्थिति भी प्रस्तुत की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के पुराने प्रकरणों की विभागीय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जाए और उनके लंबित रहने के कारणों की भी समीक्षा की जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को अनावश्यक रूप से ‘स्पेशल क्लोज’ अथवा ‘फोर्स क्लोज’ न किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि को विशेष महत्व दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसी शिकायत को बंद करने से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित स्तर पर समस्या के समाधान के लिए अपेक्षित कार्रवाई की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों पर फीडबैक की व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए। शिकायतकर्ता से प्राप्त फीडबैक के आधार पर निस्तारण की गुणवत्ता का आकलन किया जाए। पोर्टल पर जनसामान्य से फीडबैक तथा विभिन्न विभागों और नोडल अधिकारियों द्वारा की जा रही कार्रवाई की मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar News: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन शिकायतों के प्रभावी निस्तारण में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों और कार्मिकों को प्रोत्साहित किया जाए। वहीं शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित की जाए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन का मूल उद्देश्य शासन और आमजन के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करते हुए नागरिकों की समस्याओं का वास्तविक, समयबद्ध और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर वार्ता कर उनकी समस्याओं और शिकायतों के निस्तारण की वास्तविक स्थिति की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अनुचित रूप से बंद की गई एक शिकायत के संबंध में संजय कुमार रावत से दूरभाष पर वार्ता की। श्री रावत ने बताया कि उनके दिवंगत पिता के उपचार से संबंधित चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिलों का भुगतान नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लंबित प्रकरण में तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में लोगों को अनावश्यक परेशान न किया जाए। भविष्य में इस प्रकार की शिकायत सामने आने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने पौड़ी गढ़वाल निवासी बेबी कोटनाला से दूरभाष पर वार्ता कर परित्यक्ता पेंशन से संबंधित समस्या की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि लंबे समय से शिकायत दर्ज होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल को प्रकरण में तत्काल उचित कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar News: करवाचौथ की खुशियों के बीच मातम, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार निवासी श्रीमती गीता से भी दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने बताया कि उनके घर के समीप लगभग तीन माह पूर्व पानी की टंकी बन चुकी है, लेकिन उससे पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। मुख्यमंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार को मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण करने और तत्काल पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने देहरादून निवासी शिल्पी सक्सेना से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पर स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के बाद समयबद्ध रूप से क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगा दी गई। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। वहीं, अल्मोड़ा निवासी आयुष बिष्ट ने मुख्यमंत्री को बताया कि छात्रवृत्ति से संबंधित उनकी शिकायत का विभाग द्वारा समाधान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने छात्रवृत्ति मिलने में हुई देरी के कारणों की जांच करने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ निर्धारित समय पर मिलना सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, एल. फैनई, डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव शैलेश बगोली, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख वन संरक्षक हॉफ कपिल लाल, सचिवगण, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: # UttarakhandNews #CMDhami #CMHelpline1905 #DehradunNews #PublicGrievances #UttarakhandGovernment #UttarakhandMorningPost

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट Uttarakhand Weather Update: कल इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिगड़ा मौसम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: कल इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिगड़ा मौसम

Mohan Chandra Joshi October 29, 2026
मसूरी विंटर कार्निवाल 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। मसूरी विंटर कार्निवाल 2026: भव्य आयोजन की तैयारी तेज, विरासत और संस्कृति पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन

मसूरी विंटर कार्निवाल 2026: भव्य आयोजन की तैयारी तेज, विरासत और संस्कृति पर जोर

Mohan Chandra Joshi October 29, 2026
अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह, दीपावली पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान के निर्देश। Almora News: दीपावली पर मिलावटखोरों पर सख्ती, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: दीपावली पर मिलावटखोरों पर सख्ती, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 29, 2026
नैनीताल में पांच आरोपियों को छह माह के लिए जिला बदर करने और जन सुरक्षा के मद्देनजर शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की प्रशासनिक कार्रवाई। Nainital News: पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, एक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, एक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

Mohan Chandra Joshi October 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में नामांतरण अभियान के तहत संपत्ति मामलों का निस्तारण। Uttarakhand News: नामांतरण अभियान से हजारों को राहत, 4,943 संपत्ति मामलों का निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: नामांतरण अभियान से हजारों को राहत, 4,943 संपत्ति मामलों का निस्तारण

Mohan Chandra Joshi October 29, 2026
देहरादून में लेखक गाँव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के समापन समारोह में पुस्तकों का विमोचन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun News: अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का समापन, सीएम धामी बोले—देवभूमि के विचारों ने समाज को दी दिशा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का समापन, सीएम धामी बोले—देवभूमि के विचारों ने समाज को दी दिशा

Mohan Chandra Joshi October 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट Uttarakhand Weather Update: कल इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिगड़ा मौसम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: कल इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिगड़ा मौसम

  • मसूरी विंटर कार्निवाल 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। मसूरी विंटर कार्निवाल 2026: भव्य आयोजन की तैयारी तेज, विरासत और संस्कृति पर जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • पर्यटन

    मसूरी विंटर कार्निवाल 2026: भव्य आयोजन की तैयारी तेज, विरासत और संस्कृति पर जोर

  • अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह, दीपावली पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान के निर्देश। Almora News: दीपावली पर मिलावटखोरों पर सख्ती, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: दीपावली पर मिलावटखोरों पर सख्ती, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

  • नैनीताल में पांच आरोपियों को छह माह के लिए जिला बदर करने और जन सुरक्षा के मद्देनजर शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की प्रशासनिक कार्रवाई। Nainital News: पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, एक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, एक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में नामांतरण अभियान के तहत संपत्ति मामलों का निस्तारण। Uttarakhand News: नामांतरण अभियान से हजारों को राहत, 4,943 संपत्ति मामलों का निस्तारण
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: नामांतरण अभियान से हजारों को राहत, 4,943 संपत्ति मामलों का निस्तारण

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (646)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,944)
  • उधमसिंह नगर (1,361)
  • क्राइम (3,575)
  • खेल (367)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (465)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (765)
  • देहरादून (11,459)
  • नैनीताल (6,635)
  • पर्यटन (228)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (317)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,241)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,174)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (666)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: कल इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिगड़ा मौसम Uttarakhand Weather Update: कल इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिगड़ा मौसम मसूरी विंटर कार्निवाल 2026: भव्य आयोजन की तैयारी तेज, विरासत और संस्कृति पर जोर मसूरी विंटर कार्निवाल 2026: भव्य आयोजन की तैयारी तेज, विरासत और संस्कृति पर जोर Almora News: दीपावली पर मिलावटखोरों पर सख्ती, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई Almora News: दीपावली पर मिलावटखोरों पर सख्ती, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई Nainital News: पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, एक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त Nainital News: पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, एक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त Uttarakhand News: नामांतरण अभियान से हजारों को राहत, 4,943 संपत्ति मामलों का निस्तारण Uttarakhand News: नामांतरण अभियान से हजारों को राहत, 4,943 संपत्ति मामलों का निस्तारण