Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • CM धामी और केंद्रीय मंत्री गडकरी की मुलाकात , कैंची धाम बाईपास सहित इन परियोजनाओं को सैद्धांतिक सहमति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

CM धामी और केंद्रीय मंत्री गडकरी की मुलाकात , कैंची धाम बाईपास सहित इन परियोजनाओं को सैद्धांतिक सहमति

Mohan Chandra Joshi June 28, 2024
ख़बर शेयर करें -

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने प्रसिद्ध कैंची धाम बाईपास के निर्माण के लिये प्रदान की सैद्धांतिक सहमति।

देहरादून-मसूरी की संयोजकता वाले 40 कि.मी. लम्बे सड़क परियोजना एवं ऋषिकेश बाईपास के लिये भी मिली सैद्धांतिक सहमति।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने मोहकमपुर से अजबपुर तक के मार्ग को एलिवेटेड मार्ग के रूप में परिवर्तित किये जाने तथा देहरादून रिंग रोड के शेष कार्यों के लिये प्रदान की सैद्धांतिक सहमति।

मुख्यमंत्री ने कुमांऊ एवं गढ़वाल को जोडने वाले 256.90 कीमी. लम्बे सड़क मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किये जाने का भी किया अनुरोध।

मुख्यमंत्री ने खटीमा शहर हेतु रिंग रोड़ निर्माण, हल्द्वानी बाईपास निर्माण, पंतनगर एयरपोर्ट हेतु बाईपास निर्माण के साथ ही चंपावत बाईपास, लोहाघाट बाईपास, पिथौरागढ़ बाईपास के निर्माण का भी किया अनुरोध।

मुख्यमंत्री ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार, सी.आर.आई.एफ., एन.एच. एवं एन.एच.ए.आई. के माध्यम से राज्य सरकार को विशिष्ट सहयोग दिये जाने के लिये केंद्रीय मंत्री का जताया आभार।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर उन्हें प्रदेश की जनता की ओर से पुनः सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री गडकरी को अवगत कराया कि भारत सरकार द्वारा 2016 में राज्य के 06 मार्गों खैरना-रानीखेत, बुआखाल-देवप्रयाग, देवप्रयाग-गजा-खाड़ी, पाण्डुवाखाल नागचुलाखाल-बैजरों, बिहारीगढ़-रोशनाबाद तथा लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-मोहन-रानीखेत को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में उच्चीकृत किये जाने की सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई है। उन्होंने उक्त मागों की अधिसूचना निर्गत किए जाने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather News: बदलेगा मौसम, हरेला से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; कई जिलों में बारिश-बिजली का येलो अलर्ट

मुख्यमंत्री ने कुमाऊँ एवं गढ़वाल को जोड़ने वाले 256.90 किमी० लम्बे खैरना-रानीखेत- भतरौंजखान-भिकियासैंण-देघाट-महलचौरी-नागचुलाखाल-बुंगीधार-बैंजरों सड़क मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित करने का अनुरोध करते हुए बताया कि इसे राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किये जाने से कुमाऊं एवं गढ़वाल क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि के साथ-साथ क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा। यह मार्ग 05 विधानसभा क्षेत्रों- नैनीताल, रानीखेत, सल्ट, कर्णप्रयाग एवं थैलीसैंण को संयोजित करेगा। मुख्यमंत्री ने 189 किमी० लम्बे काठगोदाम-भीमताल-धानाचूली- मोरनौला- खेतीखान-लोहाघाट-पंचेश्वर मोटर मार्ग को भी राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किये जाने का आग्रह केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से किया।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मोहकमपुर आर०ओ०बी० से अजबपुर आर०ओ०बी० तक (विधान सभा चौक से मोहकमपुर तक) के मार्ग को ऐलिवेटेट मार्ग के रूप में परिवर्तित किये जाने का अनुरोध करते हुए कहा कि इसकी लागत रू0 452.00 करोड़ आगणित की गई है। उन्होंने प्रस्तावित कार्य को वार्षिक योजना 2024-25 में सम्मिलित किये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून शहर की वाहनों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत 51.59 कीमी. लम्बी देहरादून रिंग रोड का निर्माण प्रस्तावित है। वर्तमान में देहरादून रिंग रोड का कार्य एन०एच०ए०आई० द्वारा किया जा रहा है। आशारोडी से झाझरा तक कुल 12.00 कि.मी० लम्बाई में 04-लेन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जबकि अवशेष कार्य का संरेखण कर मार्ग की डी०पी०आर० गठन की कार्रवाई की जा रही है, मुख्यमंत्री ने इसके शेष कार्य की स्वीकृति के साथ ही 1432 करोड़ लागत की 17.88 कि.मी ऋषिकेश बाईपास सड़क निर्माण हेतु भी केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया। इन प्रस्तावों पर केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री द्वारा सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी को अवगत कराया कि कुमाँऊ क्षेत्र में एन०एच०ए०आई० द्वारा अफजलगढ़ भागूवाला बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिये संरेखण के अंतिमीकरण की कार्यवाही की जा रही है, तथा एल०ए०सी० के प्रस्ताव को एन०एच०ए०आई० मुख्यालय से स्वीकृति प्राप्त है। मुख्यमंत्री ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार में विचाराधीन उक्त परियोजनाओं पर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। इस पर भी केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री द्वारा सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग तेज, अधिसूचना को लेकर वनाधिकार समिति का सीएम को ज्ञापन

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी को मसूरी-देहरादून के मध्य बढते यातायात के दबाव की समस्या से अवगत कराते हुए अनुरोध किया कि 40 कीमी0 लम्बे देहरादून-मसूरी मार्ग की संयोजकता को भी स्वीकृति प्रदान की जाए। इस मार्ग के निर्माण से देहरादून व मसूरी में अतिरिक्त कनेक्टिविटी प्रदान करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे और हिमाचल प्रदेश, पंजाब आदि के लिए मसूरी जाने वाले यातायात को देहरादून शहर में प्रवेश किए बिना इस कनेक्टिविटी का उपयोग करने और शहर को भीड़भाड़ से मुक्त करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी के लिये प्रस्तावित कनेक्टिविटी एन. एच. 07 पर झाझरा गोल चक्कर से प्रारम्भ होकर लाईब्रेरी चौक के पास मसूरी में समाप्त होगा। परियोजना की अनुमानित लागत 3425 करोड़ की डी.पी.आर. के गठन की कार्यवाही गतिमान है। इस पर भी केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री द्वारा सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से कैंचीधाम बाईपास के निर्माण की भी स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध करते हुए कहा कि कैंचीधाम, ज्योलीकोट-अल्मोड़ा मोटर मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग 109 के किमी0 24 पर स्थित है। इस स्थल पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने एवं सड़क पर वाहनों से जाम की स्थिति बनी रहती है। वर्तमान में इस मार्ग का (ज्योलीकोट से खैरना) 2 लेन में चौड़ीकरण प्रस्तावित है, जिसका एलाइन्मेंट स्वीकृति हेतु मुख्य अभियन्ता क्षेत्रीय अधिकारी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार को प्रेषित किया गया है। इस बाईपास की लम्बाई 1.900 किमी० होगी। इस बाई पास के प्रारम्भ बिन्दु के 275 मी० बाद एक 325 मी० की सुरंग भी प्रस्तावित है। इन प्रस्तावों पर भी केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री द्वारा सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व: मालाग्राम में पौधरोपण, सीएम धामी ने हर्बल वर्ल्ड हिमालय में दिया हरित उत्तराखंड का संदेश

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने खटीमा शहर हेतु रिंग रोड़ निर्माण, हल्द्वानी बाईपास निर्माण, पंतनगर एयरपोर्ट हेतु बाईपास निर्माण के साथ ही चंपावत बाईपास, लोहाघाट बाईपास, पिथौरागढ़ बाईपास के निर्माण का भी अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से भेंट के दौरान बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चारधाम सड़क परियोजना, सी.आर.आई.एफ., एन.एच. एवं एन.एच.ए.आई. के माध्यम से राज्य सरकार को विशिष्ट सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के 13 जनपदों में से 10 जनपद पूर्ण रूप से पर्वतीय हैं तथा इन जनपदों में यातायात का मुख्य साधन सड़क मार्ग है। मार्गों को प्रत्येक ऋतु में आवागमन हेतु सुचारू किये जाने के लिए मार्गों को सर्वऋतु मार्गों में निर्मित किया जाने तथा प्रदेश के कई जनपदों की सीमायें अन्तर्राष्ट्रीय सीमा होने के दृष्टिगत सड़क मार्गों से ही सैन्य आवागमन होता है। सामरिक रूप से अतिमहत्वपूर्ण जनपदों में आमजनमानस की आवाजाही बनाये रखने तथा सैन्य आवागमन हेतु मार्गों को उच्चीकृत किया जाना राज्य हित में है।

मुख्यमंत्री ने राज्य महत्व की सड़क निर्माण से संबंधित उपरोक्त प्रस्तावों पर स्वीकृति हेतु केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने इस संबंध में हर संभव सहयोग का आश्वासन मुख्यमंत्री को दिया है।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand CM धामी और केंद्रीय मंत्री गडकरी की मुलाकात Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर कैंची धाम बाईपास सहित इन परियोजनाओं को सैद्धांतिक सहमति देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

चमोली में ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: चमोली को ₹155 करोड़ से ज्यादा की विकास सौगात, सीएम धामी ने 63 योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand: चमोली को ₹155 करोड़ से ज्यादा की विकास सौगात, सीएम धामी ने 63 योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
हरेला पर्व से पहले उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने और कई जिलों में भारी बारिश के येलो अलर्ट का सांकेतिक दृश्य। Uttarakhand Weather News: बदलेगा मौसम, हरेला से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; कई जिलों में बारिश-बिजली का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather News: बदलेगा मौसम, हरेला से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; कई जिलों में बारिश-बिजली का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
बागेश्वर में 22 जुलाई को आयोजित रोजगार मेले की जानकारी देते जिला सेवायोजन कार्यालय। Bageshwar Employment News: 22 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, चार कंपनियां करेंगी 200 पदों पर भर्ती
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • रोजगार

Bageshwar Employment News: 22 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, चार कंपनियां करेंगी 200 पदों पर भर्ती

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं और पेंशनरों की महंगाई राहत संबंधी निर्णय लेते हुए। Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले

Mohan Chandra Joshi July 14, 2026
हल्द्वानी में दिशा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते सांसद अजय भट्ट। Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही

Mohan Chandra Joshi July 14, 2026
देहरादून में पीएम आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार। उत्तराखंड: पीएम आवास योजना में देरी पर सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, 15 अगस्त तक परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: पीएम आवास योजना में देरी पर सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, 15 अगस्त तक परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चमोली में ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: चमोली को ₹155 करोड़ से ज्यादा की विकास सौगात, सीएम धामी ने 63 योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Uttarakhand: चमोली को ₹155 करोड़ से ज्यादा की विकास सौगात, सीएम धामी ने 63 योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण

  • हरेला पर्व से पहले उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने और कई जिलों में भारी बारिश के येलो अलर्ट का सांकेतिक दृश्य। Uttarakhand Weather News: बदलेगा मौसम, हरेला से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; कई जिलों में बारिश-बिजली का येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather News: बदलेगा मौसम, हरेला से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; कई जिलों में बारिश-बिजली का येलो अलर्ट

  • बागेश्वर में 22 जुलाई को आयोजित रोजगार मेले की जानकारी देते जिला सेवायोजन कार्यालय। Bageshwar Employment News: 22 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, चार कंपनियां करेंगी 200 पदों पर भर्ती
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • रोजगार

    Bageshwar Employment News: 22 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, चार कंपनियां करेंगी 200 पदों पर भर्ती

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं और पेंशनरों की महंगाई राहत संबंधी निर्णय लेते हुए। Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले

  • हल्द्वानी में दिशा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते सांसद अजय भट्ट। Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (450)
  • अल्मोड़ा (618)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,775)
  • उधमसिंह नगर (1,298)
  • क्राइम (3,435)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (436)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (667)
  • देहरादून (10,869)
  • नैनीताल (6,384)
  • पर्यटन (212)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (960)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,075)
  • यात्रा (404)
  • राजनीति (407)
  • राष्ट्रीय (1,137)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (505)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (613)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (896)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand: चमोली को ₹155 करोड़ से ज्यादा की विकास सौगात, सीएम धामी ने 63 योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण Uttarakhand: चमोली को ₹155 करोड़ से ज्यादा की विकास सौगात, सीएम धामी ने 63 योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण Uttarakhand Weather News: बदलेगा मौसम, हरेला से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; कई जिलों में बारिश-बिजली का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather News: बदलेगा मौसम, हरेला से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; कई जिलों में बारिश-बिजली का येलो अलर्ट Bageshwar Employment News: 22 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, चार कंपनियां करेंगी 200 पदों पर भर्ती Bageshwar Employment News: 22 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, चार कंपनियां करेंगी 200 पदों पर भर्ती Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही