Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • CM Dhami का बड़ा ऐलान: देहरादून के तेरह गांव में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र, उत्पादों को मिलेगा बाजार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

CM Dhami का बड़ा ऐलान: देहरादून के तेरह गांव में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र, उत्पादों को मिलेगा बाजार

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के जरिए ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण, आर्थिक सहयोग, तकनीकी मार्गदर्शन और बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। देहरादून के 13 गांव में प्रस्तावित राज्य स्तरीय विपणन केंद्र से प्रदेशभर के स्वयं सहायता समूहों के स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। योजना के तहत अब तक 13 हजार से अधिक उद्यमियों को सहयोग और 8 हजार से अधिक महिला उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूह सदस्यों को उद्यमिता व आजीविका के अवसरों से जोड़ा गया है।
Mohan Chandra Joshi August 21, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026 को संबोधित करते हुए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्यमशाला चौपाल-2026 में महिला, युवा और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026 में लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान, 13 हजार से अधिक उद्यमियों को मिल चुका है योजना का लाभ

देहरादून, 21 अगस्त 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में “मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना” के अंतर्गत चौपाल – 2026 का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के माध्यम से अब तक प्रदेश में 13 हजार से अधिक उद्यमियों को सहयोग दिया जा चुका है। साथ ही 8 हजार से अधिक महिला उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को उद्यमिता और आजीविका के अवसरों से जोड़ा गया है। उद्घाटन सत्र में उन्होंने देहरादून के आईटी पार्क स्थित तेरह गांव में प्रदेश के समस्त जनपदों के स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए राज्य स्तरीय विपणन केंद्र खोलने की घोषणा की है।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारे गांव प्रदेश के विकास में सहभागी ही नहीं बन रहे हैं, बल्कि अपने सामर्थ्य और परिश्रम के बल पर आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उत्साही युवाओं, साहसी मातृशक्ति में कुछ कर गुजरने की इच्छा और हुनर है, इसी तरह प्रदेश के स्थानीय उत्पादों में देश-दुनिया के बाजार तक पहुंचने की पूरी क्षमता है। जरूरत केवल इस बात कि है कि हुनर को सही दिशा मिले। इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार ने “मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना” को आगे बढ़ाने का काम किया है। योजना के जरिए सरकार का प्रयास है कि उत्तराखण्ड का युवा रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बने। साथ ही किसानों और महिलाओं की आर्थिक स्थित मजबूत हो। “मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना” इसी सोच को धरातल पर उतारने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण उद्यमियों को अपना व्यवसाय शुरू करने और आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण, आर्थिक सहयोग, तकनीकी मार्गदर्शन और बाजार से जुड़ने में मदद दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जहां एक ओर प्रदेश में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से 5 लाख से अधिक ग्रामीण महिलाओं को 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जा चुका है। वहीं, 3 लाख से अधिक बहने लखपति दीदी बनने में सफल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति पहाड़ी मसालों से लेकर मंडुवा, झंगोरा, दालों, शहद, अचार, जैम, हस्तशिल्प, ऊनी उत्पादों और स्थानीय कला तक को व्यवसाय का रूप दे रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि सरकार गांव के उत्पादों को देश के बड़े शहरों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इसी दिशा में काम करते हुए हाउस ऑफ हिमालयाज नामक अंब्रेला ब्रांड तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital Crime: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी बरामदगी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल और आत्मनिर्भर भारत जैसे मंत्र दिए हैं। प्रदेश सरकार इसे धरातल पर उतारने के लिए प्रयासरत है। सरकार चाहती है कि जब कोई व्यक्ति उत्तराखण्ड का उत्पाद खरीदे, तो उसे उस उत्पाद में पहाड़ की मेहनत, संस्कृति, परंपरा और मिट्टी की खुशबू भी महसूस हो।
इसीलिए आज प्रदेश में ग्रामीण हाट, विपणन केंद्र, कलेक्शन सेंटर और एग्री सर्विस सेंटर जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है, ताकि किसान और उद्यमी को अपने उत्पाद के लिए बेहतर बाजार और बेहतर मूल्य मिल सके।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण उद्यमिता का एक बड़ा उद्देश्य पलायन को रोकना भी है। सरकार चाहती है कि युवा रोजगार की तलाश में अपने गांव को छोड़ने के लिए मजबूर न हों। क्योंकि गांव मजबूत होगा तो उत्तराखण्ड मजबूत होगा।
इस दिशा में कार्य करते हुए सरकार “ग्रामोत्थान परियोजना” (रीप) के माध्यम से भी गांव के अति-निर्धन परिवारों को आजीविका से जोड़कर गांवों में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने का कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weekly Weather Update: बदलेगा मौसम, बारिश-बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी 13 जनपदों में “मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल” आयोजित की जा रही हैं। इन चौपालों का उद्देश्य है कि सरकारी योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक लोग जान सकें और उनका फायदा उठा सकें। इसी उद्देश्य से प्रचार वैन को भी गांव-गांव तक भेजा जा रहा है, ताकि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने लखपति दीदी और महिला उद्यमियों को भी सम्मानित किया। साथ ही उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत तैयार की गई पुस्तक, वार्षिक रिपोर्ट का भी विमोचन किया। साथ ही एकीकृत कृषि कलस्टर आधारभूत प्रशिक्षण एवं मॉड्यूल और शिशु एवं लघु बाल आहार मॉड्यूल के साथ ही महिलाओं एचं बच्चों में एनीमिया की रोकथाम एवं प्रबंधन मॉडयूल का भी लोकार्पण किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी, गणेश जोशी, खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, सचिव ग्राम्य विकास धीराज गर्ब्याल एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CMDhami #RuralEntrepreneurship #SelfHelpGroups #UttarakhadNews #Uttarakhand #UttarakhandGovernment #UttarakhandMorningPost #WomenEntrepreneurs

Related Stories

एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया से मुलाकात करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने CM धामी से की भेंट
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • खेल

Uttarakhand News: एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने CM धामी से की भेंट

Mohan Chandra Joshi October 5, 2026
खटीमा के आंगन मिलन कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं से संवाद करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, महिलाओं और बच्चों से किया संवाद
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Uttarakhand News: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, महिलाओं और बच्चों से किया संवाद

Mohan Chandra Joshi October 5, 2026
हल्द्वानी-लालकुआं में पुलिस द्वारा बरामद अवैध शराब Nainital Crime: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी बरामदगी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital Crime: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी बरामदगी

Mohan Chandra Joshi October 5, 2026
Uttarakhand Weekly Weather Update बारिश और बादलों का मौसम Uttarakhand Weekly Weather Update: बदलेगा मौसम, बारिश-बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weekly Weather Update: बदलेगा मौसम, बारिश-बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में स्वच्छता अभियान के दौरान श्रमदान करते हुए Uttarakhand News: नानकमत्ता पहुंचे CM धामी, गुरुद्वारे में टेका मत्था; स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Uttarakhand News: नानकमत्ता पहुंचे CM धामी, गुरुद्वारे में टेका मत्था; स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

Mohan Chandra Joshi October 5, 2026
Weekly Horoscope 5-11 October 2026 साप्ताहिक राशिफल और 12 राशियों का भविष्यफल Weekly Horoscope 5-11 October 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और रोजगार के बनेंगे योग
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 5-11 October 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और रोजगार के बनेंगे योग

Mohan Chandra Joshi October 5, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया से मुलाकात करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने CM धामी से की भेंट
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • खेल

    Uttarakhand News: एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने CM धामी से की भेंट

  • खटीमा के आंगन मिलन कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं से संवाद करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, महिलाओं और बच्चों से किया संवाद
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Uttarakhand News: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, महिलाओं और बच्चों से किया संवाद

  • हल्द्वानी-लालकुआं में पुलिस द्वारा बरामद अवैध शराब Nainital Crime: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी बरामदगी
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital Crime: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी बरामदगी

  • Uttarakhand Weekly Weather Update बारिश और बादलों का मौसम Uttarakhand Weekly Weather Update: बदलेगा मौसम, बारिश-बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weekly Weather Update: बदलेगा मौसम, बारिश-बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में स्वच्छता अभियान के दौरान श्रमदान करते हुए Uttarakhand News: नानकमत्ता पहुंचे CM धामी, गुरुद्वारे में टेका मत्था; स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Uttarakhand News: नानकमत्ता पहुंचे CM धामी, गुरुद्वारे में टेका मत्था; स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,669)
  • उधमसिंह नगर (1,344)
  • क्राइम (3,531)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (742)
  • देहरादून (11,332)
  • नैनीताल (6,574)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,217)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (414)
  • राष्ट्रीय (1,163)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (531)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (236)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (947)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने CM धामी से की भेंट Uttarakhand News: एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने CM धामी से की भेंट Uttarakhand News: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, महिलाओं और बच्चों से किया संवाद Uttarakhand News: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, महिलाओं और बच्चों से किया संवाद Nainital Crime: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी बरामदगी Nainital Crime: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी बरामदगी Uttarakhand Weekly Weather Update: बदलेगा मौसम, बारिश-बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट Uttarakhand Weekly Weather Update: बदलेगा मौसम, बारिश-बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट Uttarakhand News: नानकमत्ता पहुंचे CM धामी, गुरुद्वारे में टेका मत्था; स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान Uttarakhand News: नानकमत्ता पहुंचे CM धामी, गुरुद्वारे में टेका मत्था; स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान