Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चंपावत: सीएम ने कोविड वार्ड में जाकर जाना मरीजों के स्वास्थ्य का हाल
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चंपावत: सीएम ने कोविड वार्ड में जाकर जाना मरीजों के स्वास्थ्य का हाल

Mohan Chandra Joshi May 24, 2021
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। सोमवार को जनपद चम्पावत के एक दिवसीय भ्रमण पर पंहुचे प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा सर्वप्रथम जिला चिकित्सालय चम्पावत के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा के साथ पीपीई किट पहनकर कोविड वार्ड एवं आईसीयू वार्ड में जाकर भर्ती कोरोना मरीजों से वार्ता की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं भोजन आदि व्यवस्थाओं पर प्रशन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस महामारी के दौर में सभी चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ समेत प्रशासन रात-दिन कार्य कर रहे हैं वह अपने आप में एक उल्लेखनीय व महान कार्य हैं उन्होंने कहा कि आगे भी वह इसी प्रकार कार्य करते हुए जिले को कोरोना मुक्त करें।

उन्होंने विकास भवन सभागार में संचालित कोविड कन्ट्रोल रूम में दूरभाष के माध्यम से होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों से वार्ता कर उनका हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उसके बाद मुख्यमंत्री तीरथ ने आपदा कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और वहा किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली।
उकसे बाद माननीय मुख्यमंत्री जी ने वर्चुअल माध्यम से चमोली में 46 लाख से बने आक्सीजन जनरेशन प्लांट का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने कहा इस प्लांट के माध्यम से लोगो को अपने ही जनपद में सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

मुख्यमंत्री जी ने जिला सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में कोविड संक्रमण की रोकथाम,उपचार एवं उससे बचाव आदि हेतु किए जा रहे कार्यों के साथ ही आगामी मानसून काल के मद्देनजर पूर्व तैयारी तथा जनपद में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु अधिक से अधिक सैम्पलिंग बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि गांव गांव में जाकर लोगो को इस महामारी के प्रति सचेत कर जन जागरूकता फैलाये। इस हेतु सभी ग्राम सभाओं में मेडिकल टीम जाकर जांच कराएं। जो भी लक्षण वाले प्रत्येक व्यक्ति को तत्काल दवा उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर निगरानी टीम को और अधिक एक्टिव रखते हुए संक्रमण को खत्म करने हेतु कार्य किया जाय। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम जनगणना के समय घर घर जाकर प्रत्येक परिवार का डाटा एकत्र करते हैं। उसी तर्ज पर घर घर जाकर प्रत्येक परिवार की टेस्टिंग करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति: मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था मुहैया कराने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।
माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के साथ ही आगामी वर्षा के दौरान होने वाले जल जनित रोग, डेंगू की रोकथाम हेतु व्यापक स्तर पर सभी नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में नगर निकाय व पंचायती विभाग सेनेटाइजेसन का कार्य लगातार जारी रखें, साथ ही जनता को इसके प्रति यद्ध स्तर पर प्रचार प्रसार कर जागरूक भी करें। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक गांव में कोरोना से संबंधित आवश्यक दवा की किट का भी वितरण शीघ्रता से उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने कहा कि सभी विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी गांव में जाकर लगातार दवा की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी लेते रहें।उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु कड़ाई से कर्फ्यू का अनुपालन कराने पर पुलिस कार्यवाही करें।

बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा आगामी मानसून काल के मद्देनजर की गई पूर्व तैयारियां की भी जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने हेतु पूर्व तैयारी करते हुए अलर्ट रहें तथा किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किए जाय। मानसून की दस्तक होने से पहले ही नाले व कलमठ आदि की सफाई कर ले ताकि वर्ष के दौरान सड़को में पानी इकट्ठा ना हो और लोगो को असुविधा ना हो। सभी तहसील व थाना स्तर पर आवश्यक उपकरण राहत पैकेट आदि की भी व्यवस्था के साथ ही राहत कैम्प चिह्नित कर उनमें आवश्यक व्यवस्था पूर्व से रखी जाए। उन्होंने कहा कि सभी सड़क निर्माण विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए बन्द सड़कों को तत्काल खोले जाने हेतु आपसी सहयोग से कार्य करें। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने पेयजल, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा विभाग तथा विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह निर्माण कार्यों को समयबद्धता से पूर्ण करें।
उन्होंने एनएच द्वारा निर्मित चल्थी रोड की तत्काल जांच करा कर रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए।
उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने दायित्वों का सही निर्वहन करें। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि एक दूसरे के पूरक हैं वह मिलकर कार्य कर जिले को विकास के क्षेत्र में आगे ले जाएं। वह एक टीम भावना के साथ कार्य करें। बैठक में माननीय सांसद अजय टम्टा एवं विधायक लोहाघाट पूरन फर्त्याल व अन्य जनप्रतिनिधियो द्वारा भी जिले के विकास के संबंध में अपनी बात रखी।
बैठक के दौरान जिला प्रभारी मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि इस महामारी के कारण बहुत जनहानि हुई हैं जिसे और नही होने देना हैं। परन्तु इस कोरोना के समय मे भी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अपनी जान जोखिम में डाल कर बहुत अच्छा और सरहानीय कार्य किया जा रहा हैं।
बैठक में जिलाधिकारी विनीत तोमर ने जिले में कोविड संक्रमण की रोकथाम एवं वेक्सीनेसन हेतु किए जा रहे कार्यों के अतिरिक्त वर्तमान में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के अतिरिक्त आगामी मानसून काल के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने हेतु की गई पूर्व तैयारी के साथ ही जिले में संचालित विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि कोविड की तीसरी लहर की तैयारियां पहले ही सुनिश्चित कर ली गयी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: नवनियुक्त कार्मिकों को CM धामी का पत्र, कहा- ईमानदारी से निभाएं जनसेवा का दायित्व

बैठक के दौरान आयुक्त कुमाऊ अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा भी कोविड संक्रमण के नियंत्रण हेतु किए जा रहे कार्यों के अतिरिक्त अन्य बिंदुओं को माननीय मुख्यमंत्री के सम्मुख रखा गया। उन्होंने कहा कि कुमाऊं के पहाड़ी जिलों में ऑक्सीजन सिलेंडर की समस्या को देखते हुए चंपावत, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर जिलों को 100-100 अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं।आगामी मानसून काल के मद्देनजर और अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जा रही है।
बैठक में माननीय सांसद अल्मोड़ा अजय टम्टा, दर्जा प्राप्त मंत्री हयात सिंह मेहरा, विधायक लोहाघाट पूरन फर्त्याल, भाजपा जिला अध्यक्ष दीप चन्द्र पाठक, आयुक्त कुमाऊँ मंडल अरविंद सिंह ह्यांकी, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं अजय रौतेला, जिलाधिकारी चम्पावत विनीत तोमर, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, उपजिलाधिकारी चम्पावत अनिल गर्ब्याल, टनकपुर हिमांशु कफलटिया, लोहाघाट आर0सी0 गौतम, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आर0पी0 खण्डूरी समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत में जिलाधिकारी सख्त: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News चंपावत: सीएम ने कोविड वार्ड में जाकर जाना मरीजों के स्वास्थ्य का हाल मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम तीरथ सिंह रावत

Related Stories

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का फाइल फोटो। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, देहरादून के मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, देहरादून के मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस

Mohan Chandra Joshi May 19, 2026
उत्तराखंड में शुष्क मौसम और बढ़ती गर्मी को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम शुष्क, गर्मी का असर बढ़ा; पहाड़ों में 20 से 22 मई तक येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम शुष्क, गर्मी का असर बढ़ा; पहाड़ों में 20 से 22 मई तक येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi May 19, 2026
नैनीताल कोर्ट में महिला पर्यटक का वीडियो बनाने के दोषी होटल कर्मचारी को एक साल की सजा। नहाती महिला पर्यटक का वीडियो बनाना पड़ा भारी, नैनीताल में होटल कर्मचारी को एक साल की सजा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

नहाती महिला पर्यटक का वीडियो बनाना पड़ा भारी, नैनीताल में होटल कर्मचारी को एक साल की सजा

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
देहरादून में ‘उत्तराखंड गौरव’ सम्मान समारोह के दौरान मंच पर अतिथियों द्वारा विभूतियों को सम्मान प्रदान किया जा रहा है। “यह दशक उत्तराखंड का होगा”: विकास, संस्कृति और समाज निर्माण पर जोर, 20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

“यह दशक उत्तराखंड का होगा”: विकास, संस्कृति और समाज निर्माण पर जोर, 20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
गैरसैंण और काण्डा में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना को लेकर सचिवालय में हुई बैठक का दृश्य। गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति: मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गैरसैंण से काण्डा तक पार्किंग क्रांति: मल्टीलेवल पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, पर्यटन और बाजारों को मिलेगा नया संबल

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
IMG-20260518-WA0057 नैनीताल: जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, पुराने वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल: जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, पुराने वादों के त्वरित निस्तारण पर जोर

Mohan Chandra Joshi May 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का फाइल फोटो। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, देहरादून के मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राजनीति

    उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, देहरादून के मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस

  • उत्तराखंड में शुष्क मौसम और बढ़ती गर्मी को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम शुष्क, गर्मी का असर बढ़ा; पहाड़ों में 20 से 22 मई तक येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम शुष्क, गर्मी का असर बढ़ा; पहाड़ों में 20 से 22 मई तक येलो अलर्ट

  • रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026 की प्रतीकात्मक फोटो। Railway Jobs 2026: रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन
    • राष्ट्रीय
    • रोजगार

    Railway Jobs 2026: रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

  • नैनीताल कोर्ट में महिला पर्यटक का वीडियो बनाने के दोषी होटल कर्मचारी को एक साल की सजा। नहाती महिला पर्यटक का वीडियो बनाना पड़ा भारी, नैनीताल में होटल कर्मचारी को एक साल की सजा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    नहाती महिला पर्यटक का वीडियो बनाना पड़ा भारी, नैनीताल में होटल कर्मचारी को एक साल की सजा

  • देहरादून में ‘उत्तराखंड गौरव’ सम्मान समारोह के दौरान मंच पर अतिथियों द्वारा विभूतियों को सम्मान प्रदान किया जा रहा है। “यह दशक उत्तराखंड का होगा”: विकास, संस्कृति और समाज निर्माण पर जोर, 20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    “यह दशक उत्तराखंड का होगा”: विकास, संस्कृति और समाज निर्माण पर जोर, 20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (430)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,107)
  • उधमसिंह नगर (1,265)
  • क्राइम (3,353)
  • खेल (350)
  • चंपावत (934)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (589)
  • देहरादून (10,548)
  • नैनीताल (6,224)
  • पर्यटन (202)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (950)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (981)
  • यात्रा (383)
  • राजनीति (389)
  • राष्ट्रीय (1,104)
  • रुद्रप्रयाग (690)
  • रोजगार (476)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (597)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,335)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, देहरादून के मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, देहरादून के मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम शुष्क, गर्मी का असर बढ़ा; पहाड़ों में 20 से 22 मई तक येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम शुष्क, गर्मी का असर बढ़ा; पहाड़ों में 20 से 22 मई तक येलो अलर्ट Railway Jobs 2026: रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन Railway Jobs 2026: रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन नहाती महिला पर्यटक का वीडियो बनाना पड़ा भारी, नैनीताल में होटल कर्मचारी को एक साल की सजा नहाती महिला पर्यटक का वीडियो बनाना पड़ा भारी, नैनीताल में होटल कर्मचारी को एक साल की सजा “यह दशक उत्तराखंड का होगा”: विकास, संस्कृति और समाज निर्माण पर जोर, 20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित “यह दशक उत्तराखंड का होगा”: विकास, संस्कृति और समाज निर्माण पर जोर, 20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित