सेंचुरी पेपर मिल ने स्वास्थ्य विभाग को सौंपी मोबाइल मेडिकल वैन- Nainital News
लालकुआं। सेंचुरी पल्प एंड पेपर ने नैनीताल जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को तेज गति प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को सुसज्जित मोबाइल मेडिकल वैन प्रदान की।
सेन्चुरी पल्प एण्ड पेपर लालकुआँ के महाप्रबन्धक, नरेश चन्द्रा द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान के लिये एक मोबाइल मेडिकल वैन मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल डॉ भागीरथी जोशी को उनके कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में सामाजिक दायित्व योजना के अन्तर्गत प्रदान की गयी। इस मेडिकल मोबाइल वैन को जिला नैनीताल के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में मेडिकल कैम्प आयोजित करने के लिए उपयोग किया जायेगा।
इस अवसर पर सेन्चुरी पल्प एण्ड पेपर के अधिकारी प्रताप सिंह धोनी, भरत पाण्डेय तथा चिकित्सा विभाग से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० रश्मि पन्त, डॉ0 श्वेता खर्कवाल, डॉ0 अजय शर्मा एवम् डॉ० राजेश ठकरियाल सहित कई अधिकारीगण उपस्थित थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


