विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएचईएल सेक्टर-01 स्थित बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बूथ संख्या 122 का निरीक्षण किया। बूथ पर कुल 740 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 181 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं और 151 प्रकरणों का निस्तारण हो चुका है। जिलाधिकारी ने लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के साथ पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से पृथक नहीं होना चाहिए।... Read More
उत्तराखंड
देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर प्रशासन ने सुनवाई और दावों-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया तेज कर दी है। जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में जारी नोटिसों के सापेक्ष 96% से अधिक मामलों में सुनवाई पूरी हो चुकी है। अधिकारियों को शेष मामलों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध निस्तारण करने और अभिलेखों के सत्यापन के साथ पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।... Read More
उत्तराखंड के युवाओं को वैश्विक रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने फोकस बढ़ाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय मिशनों के साथ नियमित समन्वय कर विभिन्न देशों में कुशल मानव संसाधन की मांग का आकलन करने और उसी अनुरूप युवाओं को कौशल व भाषा प्रशिक्षण देने पर जोर दिया। जमैका, जाम्बिया और इथियोपिया में पर्यटन, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, लॉजिस्टिक्स, फार्मा और फ्लोरीकल्चर जैसे क्षेत्रों में संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।... Read More
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था मजबूत की है। नगर निगम के सभी 100 वार्डों में 50 सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की गई है। अधिकारी नियमित भ्रमण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक के विनिर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर कार्रवाई की निगरानी करेंगे। अभियान के साथ स्वच्छता और जनजागरूकता पर भी विशेष जोर दिया गया है।... Read More
देहरादून में आयोजित समाधान दिवस में भूमि विवाद और अवैध कब्जे से जुड़े मामलों पर प्रशासन का रुख सख्त नजर आया। अधिकारियों को शिकायतों का स्थलीय परीक्षण कर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बिन्हार क्षेत्र में भू-सर्वेक्षण व बंदोबस्त की मांग पर एसडीएम विकासनगर को निरीक्षण के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों की सुनवाई केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि उनका धरातल पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।... Read More
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अल्मोड़ा में समीक्षा बैठक हुई। संयुक्त सचिव राधिका झा ने स्थानीय आवश्यकताओं और भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप लक्ष्य आधारित कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए योजनाओं को परिणामोन्मुख बनाने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए।... Read More
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ADM युक्ता मिश्र ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समयबद्ध और गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश दिए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की शिकायतों पर विशेष फोकस किया गया, जबकि पीएमजीएसवाई और पेयजल निगम के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई गई।... Read More
हरिद्वार में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई है। डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में 44 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 26 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं, सीएम हेल्पलाइन की 36 दिन से अधिक पुरानी लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। ... Read More
टिहरी गढ़वाल जिले के ब्यासी के समीप मालाकुंठी में हुए हादसे में कार सवार ऋषभ सेमवाल और उनकी बहन रक्षा सेमवाल की मौके पर मौत हो गई। हादसे में सुहानी और ईशानी गौड़ घायल हुईं। एसडीआरएफ ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर दोनों घायलों को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश पहुंचाया।... Read More
मौसम विभाग की चेतावनी के बीच अगले 24 से 48 घंटे उत्तराखंड के लिए संवेदनशील रह सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के दौरान भूस्खलन, मलबा आने और नदियों-गदेरों के जलस्तर बढ़ने का खतरा बना रहेगा। प्रशासन और SDRF ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाते हुए त्वरित रेस्क्यू के लिए टीमें अलर्ट रखी हैं। खासतौर पर सड़क मार्गों, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित ढलानों पर सतर्कता बेहद जरूरी है।... Read More



Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल
Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत
Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान
Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित
बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान