Dehradun News: बुक्सा जनजाति के गांवों को सभी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों में योजनाओं का लाभ और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने पर जोर
डीएम डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर विशेष शिविरों में बनेंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड, सीएसआर फंड से विकसित होंगी मूलभूत सुविधाएं।
देहरादून, 16 अक्टूबर 2026: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान जनपद के बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बुक्सा जनजाति के गांवों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। इन शिविरों के माध्यम से वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजना से वंचित सभी पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर तुरंत लाभान्वित किया जाए। इसके साथ ही, इन गांवों में उज्ज्वला योजना, अंत्योदय योजना राशन कार्ड तथा आय, जाति, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के साथ ही शत-प्रतिशत ग्रामीणों के आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि गेल कंपनी के माध्यम से सीएसआर फंड के तहत बुक्सा जनजाति के गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए प्रभावी प्रस्ताव तैयार किए जाएंगें।
समीक्षा बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह राणा, सब डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर डॉ. उदय एन. उनियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
-Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


