नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र में ग्राम रोपा के पास कोसी नदी में 16 वर्षीय किशोर बह गया। किशोर अपने तीन दोस्तों के साथ नदी किनारे फोटो खींचने गया था। पैर फिसलने के बाद वह तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और प्रशासन की निगरानी में खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। किशोर की तलाश लगातार जारी है।... Read More
दुर्घटना
लालकुआं से दूध लेकर जा रही पिकअप रात करीब 2 बजे कैंचीधाम मंदिर के पास खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए। स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला, जिसके बाद SDRF और जिला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्चिंग और रेस्क्यू कार्य किया तथा घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।... Read More
लालकुआं के वीआईपी गेट के समीप रेलवे ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 30 वर्षीय आनंद पवार को टक्कर मार दी। किसान मेला देखने पंतनगर जा रहे आनंद को गंभीर हालत में हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की तलाश कर रही है।... Read More
बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के पास गोरापड़ाव-हल्दूचौड़ हाईवे पर सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय किशन चौधरी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए किशन चौधरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लालकुआं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।... Read More
नैनीताल जिले के भूमियाधार के पास कैंची धाम से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो करीब 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक पर्यटक की मौत हुई, जबकि चार लोग घायल हुए। अंधेरे और गहरी खाई के बीच SDRF, पुलिस और NDRF की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को बाहर निकाला। घायलों में तीन का भवाली और एक का हल्द्वानी में उपचार चल रहा है।... Read More
देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में चकराता मोटर मार्ग पर चिल्लाड़ के पास फोर्ड कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 39 वर्षीय दुर्गेश चौधरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुनील मंडल और ऋषभ घायल हुए। सूचना पर पहुंची SDRF टीम ने दुर्गम खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया और मृतक के शव तथा दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को 108 एंबुलेंस से CHC त्यूणी भेजा गया।... Read More
लालकुआं क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसके पिता समेत दो लोग घायल हुए। हल्दूचौड़ में डंपर ने स्कूटी को टक्कर मारी, वहीं मुक्तिधाम के पास कार की टक्कर से इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार युवक घायल हुआ। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।... Read More
चमोली के सगर गांव के पास रुद्रनाथ ट्रैक पर करीब चार किलोमीटर आगे हादसे में 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची SDRF टीम ने सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाकर करीब 150 मीटर गहरी खाई से शव बरामद किया और रोड हेड तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।... Read More
नैनीताल के बेतालघाट क्षेत्र में कोसी नदी में नहाते समय 38 वर्षीय नायब सूबेदार पृथ्वी पाल सिंह तेज बहाव में बह गए। पुलिस और एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर पत्थरों के बीच उनका शव बरामद हुआ। पृथ्वी पाल सिंह भारतीय सेना की एजुकेशन कोर में पंजाब के भटिंडा में तैनात थे।... Read More
पुलिस और SDRF ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला पिथौरागढ़, 20 सितंबर 2026। उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में रविवार... Read More



Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद
Lalkuan News: लालकुआं के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 35 प्रस्ताव पारित
Haldwani News: बाइक चोर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, मैकेनिक समेत चार गिरफ्तार; 6 बाइक बरामद
Almora News: दिसंबर में दो दिवसीय विंटर कार्निवल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’