जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के न्यायालय ने उपलब्ध आपराधिक अभिलेखों के आधार पर दो आरोपियों के विरुद्ध गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिला बदर की कार्रवाई के आदेश दिए हैं। दोनों आरोपियों को छह माह के लिए जनपद नैनीताल की सीमा से निष्कासित किया गया है।... Read More
नैनीताल
ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, घर-घर सैंपलिंग, उपचार और स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्था की गई है। 11 सितंबर को विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों में 163 लोगों की जांच की गई, जबकि 65 ब्लड सैंपल लिए गए। वहीं उत्तराखंड जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों में 32 हजार लीटर पेयजल वितरित किया और पेयजल से संबंधित 22 शिकायतों का निस्तारण किया।... Read More
नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ स्थित दुर्गापालपुर परमा निवासी हिमांशु मिश्रा सेवानिवृत्त हवलदार गोपाल दत्त मिश्रा के पुत्र हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और IIT वाराणसी से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। इसके बाद विदेशी कंपनी में नौकरी की और सेना में अधिकारी बनने के अपने बचपन के सपने को पूरा करने के लिए नौकरी छोड़कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने।... Read More
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में यातायात दबाव कम करने से जुड़ी दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को NHAI से मंजूरी मिली है। लालकुआं बाईपास करीब 7 किलोमीटर लंबा होगा, जबकि गौला पुल से आगे मौजूदा टू-लेन सड़क को फोरलेन में बदलने के लिए करीब 8.4 किलोमीटर की परियोजना को In-Principle यानी सैद्धांतिक स्वीकृति मिली है। दोनों परियोजनाओं के लिए DPR तैयार करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।... Read More
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के अनुसार, आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सेवाओं और संपर्क नंबरों की जानकारी साझा की गई है। सूचीबद्ध अथवा गैर-सूचीबद्ध निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान परेशानी होने पर लाभार्थी मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।... Read More
लालकुआं–हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के मोतीनगर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक 29 वर्षीय युवक की मौत हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ई-साक्ष्य की कार्रवाई की है। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।... Read More
ज्योलिकोट क्षेत्र में जलजनित बीमारी के मामलों के बीच मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने हल्द्वानी के चार चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों के उपचार की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार क्षेत्र में स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड सैंपल और पेयजल नमूने लेने के साथ स्वास्थ्य शिविर, सचल चिकित्सा वाहन और दवा वितरण की कार्रवाई जारी है। उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, पेयजल लाइनों की फ्लैशिंग और क्लोरीनेशन का कार्य भी किया गया।
... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह में पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और सैनिक परिवारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सैनिक कभी पूर्व या भूतपूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है। मुख्यमंत्री ने सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी उल्लेख किया।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 10 सितंबर 2026 को हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और सांसद अजय भट्ट सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 10 सितम्बर 2026 को जनपद नैनीताल भ्रमण के दौरान बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।... Read More



Uttarkashi News: धरासू में टाटा पंच खाई में गिरी, हादसे में एक की मौत
Uttarkashi News: मुख्य सचिव ने चिन्यालीसौड़ में किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन
Nainital News: मुक्तेश्वर से शुरू हुई हिमालयन MTB चैलेंज, 66 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दमखम
Delhi News: पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड के विकास से जुड़े कई बड़े प्रस्ताव रखे
Pauri News: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस