Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित

ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, घर-घर सैंपलिंग, उपचार और स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्था की गई है। 11 सितंबर को विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों में 163 लोगों की जांच की गई, जबकि 65 ब्लड सैंपल लिए गए। वहीं उत्तराखंड जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों में 32 हजार लीटर पेयजल वितरित किया और पेयजल से संबंधित 22 शिकायतों का निस्तारण किया।
Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेते हुए

ज्योलिकोट में जल जनित रोगों की जांच के लिए स्वास्थ्य टीम सैंपल लेते हुए

ख़बर शेयर करें -

घर-घर सैंपलिंग में 65 ब्लड सैंपल लिए, 136 परिवारों को टैंकर से पानी पहुंचाया; पेयजल के 11 नमूने जांच के लिए भेजे

नैनीताल 11 सितंबर 2026। ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग तथा उत्तराखंड जल संस्थान की टीमें लगातार काम कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविरों, घर-घर सर्वे, सैंपलिंग और उपचार की व्यवस्था की जा रही है, जबकि जल संस्थान प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के साथ पेयजल स्रोतों और पाइपलाइनों की सफाई, क्लोरीनेशन तथा मरम्मत के कार्य कर रहा है।
163 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 65 ब्लड सैंपल लिए
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर स्वास्थ्य टीमों ने 11 सितंबर को विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों में 163 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में 98 लोगों की जांच की गई, जबकि आवश्यकता के अनुसार 13 मरीजों को भर्ती किया गया।
जिलाधिकारी के सहयोग से उपलब्ध कराई गई रैपिड किट के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर सैंपलिंग की गई और कुल 65 ब्लड सैंपल लिए गए। पेयजल की गुणवत्ता की जांच के लिए पानी के चार सैंपल भी लिए गए। वहीं सचल चिकित्सा वाहन के माध्यम से 43 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।
जल जनित रोगों से बचाव के लिए लोगों को ओआरएस, जिंक और क्लोरीन की गोलियां वितरित की गईं तथा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श और जागरूकता प्रदान की गई।
ज्योलिकोट पीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी ओपीडी सेवाएं
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर 11 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में साईं हॉस्पिटल हल्द्वानी के विशेषज्ञ चिकित्सक तथा बृजलाल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मुकेश कुमार ने ओपीडी सेवाएं दीं। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जल जनित रोग से ग्रसित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और उपचार प्रदान किया।
12 सितंबर को सिटी नर्सिंग होम एंड रिसर्च सेंटर, हल्द्वानी के वरिष्ठ एमडी फिजीशियन डॉ. जे.सी. भंडारी और उनकी टीम द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में विशेष ओपीडी सेवाएं दी जाएंगी।
चार टैंकरों और पिकअप से 32 हजार लीटर पेयजल वितरित
उत्तराखंड जल संस्थान, नैनीताल की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए चार विभागीय टैंकरों और पिकअप के माध्यम से कुल 32 हजार लीटर पेयजल वितरित किया। बेलुवाखान मल्ला, छीड़ा, ज्योली, ज्योलिकोट बाजार, पेट्रोल पंप और वीरभट्टी क्षेत्र के 136 परिवारों को टैंकर से पेयजल उपलब्ध कराया गया।
पेयजल से संबंधित प्राप्त 22 शिकायतों का निस्तारण किया गया, जबकि सात स्थानों से पेयजल के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला, नैनीताल भेजे गए। छीड़ा तोक की मुख्य पाइपलाइन में भी टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की गई तथा स्थानीय निवासियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया।
कई क्षेत्रों में क्लोरीनेशन, पाइपलाइन और टैंक की सफाई
जल संस्थान की टीम ने अधीक्षण अभियंता के निर्देशन में छीड़ा तोक, ज्योलिकोट बाजार, भल्यूटी और गांजा के मुख्य टैंकों में क्लोरीनेशन किया। सिमलखेत तोक में 30 केएल क्षमता वाले टैंक की सफाई के साथ 50 मीटर पाइपलाइन की मरम्मत और फ्लशिंग का कार्य कर पेयजल आपूर्ति सुचारू की गई।
देवलढूंगा स्रोत से ज्योलिकोट की पाइपलाइन की सफाई कर पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। डांगर, डांक बंगला, ज्योलिकोट बाजार, गांजा क्षेत्र और सेंट एंथनीज स्कूल टैंक से दोबारा पेयजल नमूने एकत्र किए गए। चोपड़ा ग्राम के नौले की सफाई कर क्लोरीनेशन किया गया।
ज्योलिकोट के लिए दुर्गापुर स्थित पेयजल स्रोत की सफाई की गई है और स्रोत की मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 100 मीटर मुख्य सीवर लाइन को बाईपास करने का कार्य भी प्रगति पर है।
गांजा से ज्योलिकोट तक स्वास्थ्य शिविर और निगरानी जारी
स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांजा, वीरभट्टी, बेलवाखान, सरियाताल, ज्योलिकोट और भल्यूटी-चोपड़ा सहित प्रभावित क्षेत्रों में लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य टीमों को घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने, नियमित निगरानी रखने तथा लक्षण पाए जाने पर तत्काल उपचार और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल और बेस चिकित्सालय हल्द्वानी में जल जनित रोग से ग्रसित मरीजों को बेहतर उपचार और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
उत्तराखंड जल संस्थान की ओर से भी ज्योलिकोट बाजार, छीड़ा और वीरभट्टी क्षेत्र में शुद्ध पेयजल के संबंध में जागरूकता के लिए फ्लैक्सी और पंपलेट के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर जानकारी प्रदर्शित की गई है।
— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका, युवाओं को ₹2.5 लाख तक वेतन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #HealthDepartment #Jyolikote #NainitalNews #UttarakhandMorningPost #WaterSupply

Related Stories

देहरादून में डीएम डॉ. आशीष चौहान जिला योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए Dehradun News: जिला योजना की प्रगति की समीक्षा, डीएम ने कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: जिला योजना की प्रगति की समीक्षा, डीएम ने कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
हिमांशु मिश्रा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने Nainital News: हिमांशु बने सेना में लेफ्टिनेंट, विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ पूरा किया बचपन का सपना
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: हिमांशु बने सेना में लेफ्टिनेंट, विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ पूरा किया बचपन का सपना

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने भेंट की Uttarakhand News: नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की भेंट, सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की भेंट, सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी Uttarakhand News: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, ‘विकसित भारत 2047’ से जुड़ेंगे प्रदेशवासी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, ‘विकसित भारत 2047’ से जुड़ेंगे प्रदेशवासी

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: लालकुआं बाईपास और गौला पुल फोरलेन को NHAI की मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: लालकुआं बाईपास और गौला पुल फोरलेन को NHAI की मंजूरी

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इंटर्न स्टाइपेंड 25 हजार; खिलाड़ियों के 245 पदों पर प्रस्ताव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इंटर्न स्टाइपेंड 25 हजार; खिलाड़ियों के 245 पदों पर प्रस्ताव

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में डीएम डॉ. आशीष चौहान जिला योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए Dehradun News: जिला योजना की प्रगति की समीक्षा, डीएम ने कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: जिला योजना की प्रगति की समीक्षा, डीएम ने कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

  • ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेते हुए Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित

  • हिमांशु मिश्रा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने Nainital News: हिमांशु बने सेना में लेफ्टिनेंट, विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ पूरा किया बचपन का सपना
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: हिमांशु बने सेना में लेफ्टिनेंट, विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ पूरा किया बचपन का सपना

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने भेंट की Uttarakhand News: नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की भेंट, सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की भेंट, सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी Uttarakhand News: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, ‘विकसित भारत 2047’ से जुड़ेंगे प्रदेशवासी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, ‘विकसित भारत 2047’ से जुड़ेंगे प्रदेशवासी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (638)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,482)
  • उधमसिंह नगर (1,333)
  • क्राइम (3,509)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (452)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,232)
  • नैनीताल (6,533)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,199)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (412)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (523)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (937)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: जिला योजना की प्रगति की समीक्षा, डीएम ने कार्यों में तेजी के दिए निर्देश Dehradun News: जिला योजना की प्रगति की समीक्षा, डीएम ने कार्यों में तेजी के दिए निर्देश Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित Nainital News: हिमांशु बने सेना में लेफ्टिनेंट, विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ पूरा किया बचपन का सपना Nainital News: हिमांशु बने सेना में लेफ्टिनेंट, विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ पूरा किया बचपन का सपना Uttarakhand News: नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की भेंट, सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं Uttarakhand News: नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की भेंट, सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं Uttarakhand News: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, ‘विकसित भारत 2047’ से जुड़ेंगे प्रदेशवासी Uttarakhand News: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, ‘विकसित भारत 2047’ से जुड़ेंगे प्रदेशवासी