Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: वाल्मीकि जयंती पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ेगा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: वाल्मीकि जयंती पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ेगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून नगर निगम में महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाने की बात कही और इसके लिए शीघ्र बैठक आयोजित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों, रामायण के मानवीय मूल्यों और सामाजिक समरसता के संदेश को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, छात्रावास, आवासीय विद्यालय, निःशुल्क कोचिंग और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया।
Mohan Chandra Joshi October 26, 2026
देहरादून में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

ख़बर शेयर करें -

महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, मानदेय बढ़ाने के लिए जल्द बैठक बुलाने की घोषणा

देहरादून, 26 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगर निगम, देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जल्द ही प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के मानदेय को बढ़ाए जाने की बात कही, उन्होंने कहा इसके लिए यथाशीघ्र बैठक भी आयोजित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपने महाकाव्य रामायण से पूरे विश्व को भगवान श्रीराम के जीवन से परिचित कराया। महर्षि वाल्मीकि का जीवन हमें सिखाता है कि अच्छे विचारों और कर्मों से व्यक्ति, अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है। उन्होंने कहा वाल्मीकि जी के जीवन से संदेश मिलता है कि व्यक्ति की वास्तविक पहचान उसके ज्ञान, कर्म और समाज के प्रति उसके योगदान से होती है। उन्होंने कहा वाल्मीकि जी ने ऐसे समाज के निर्माण की प्रेरणा दी, जहां भेदभाव के लिए कोई स्थान नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा रामायण में सत्य, धर्म, त्याग, कर्तव्य जैसे मानवीय मूल्यों का संदेश है।रामायण हमें धर्म के मार्ग पर चलने के साथ प्रेम, समानता, बंधुत्व और मानवीय गरिमा का सम्मान करना भी सिखाती है। उन्होंने कहा रामायण ने हमें सिखाया है कि व्यक्ति की पहचान उसकी जाति या सामाजिक स्थिति से नहीं, बल्कि उसके विचारों, कर्मों और समर्पण से होती है। उन्होंने कहा सनातन संस्कृति ने हमेशा सम्मान करने और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं समरसता बनाए रखने का संदेश दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश, सांस्कृतिक विरासत के साथ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में अपनी जड़ों से जुड़ने, इतिहास को पहचानने और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का नया वातावरण बना है। उन्हीं के नेतृत्व में अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा श्रीराम मंदिर परिसर में महर्षि वाल्मीकि जी, निषादराज और माता शबरी को स्थान दिया जाना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपरा के स्वरूप को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीबों, वंचितों, अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़े वर्गों को निरंतर मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं से करोड़ों परिवारों को बेहतर जीवन का अवसर मिला है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अधिकारों की रक्षा और अत्याचारों के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों को भी मजबूत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan Accident: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वंचित, शोषित, पीड़ित समाज के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री का स्पष्ट ध्येय है कि सबको समान अवसर और सम्मान देकर ही देश को विकसित और सशक्त बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार भी समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 1 से 12 तक छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। वहीं इन विद्यार्थियों के लिए 15 निःशुल्क छात्रावास, 5 आवासीय विद्यालय और 3 आईटीआई भी संचालित किए जा रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था भी की गई है, ताकि युवा शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा सरकार ने अटल आवास योजना को पुनः प्रारंभ कर आवासहीन अनुसूचित वर्ग के परिवारों को घर बनाने के लिए ₹ 1 लाख 20 हजार की सहायता देने की व्यवस्था भी की है। सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनुसूचित जाति के युवक या युवती से अंतरजातीय विवाह करने पर ₹ 50 हजार की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जा रही है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए भी ₹ 50 हजार की सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा हमारा स्पष्ट ध्येय है कि समाज का कोई भी वर्ग विकास की दौड़ में पीछे न रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि की अस्मिता और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड, ऋषि-मुनियों की तपस्या, देवस्थलों की आस्था और प्राचीन परंपराओं से समृद्ध देवभूमि है। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत भी मजबूत हो, प्राचीन परंपराएं नई पीढ़ी तक पहुंचें और समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से प्रेरणा लेकर हम विकसित उत्तराखंड के निर्माण को अवश्य साकार करेंगे।

इस अवसर पर मेयर देहरादून सौरभ थपिलियाल, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना, अध्यक्ष महानगर भाजपा सिद्धार्थ अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, अशोक वर्मा, नगर आयुक्त आलोक पांडे, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CM Dhami #DehradunNews #SafaiKarmchari #UttarakhandNews #ValmikiJayanti

Related Stories

केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में घायल और अस्वस्थ श्रद्धालु की सहायता करती SDRF टीम Uttarakhand News: केदारनाथ-यमुनोत्री में SDRF मुस्तैद, घायल और बीमार श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Uttarakhand News: केदारनाथ-यमुनोत्री में SDRF मुस्तैद, घायल और बीमार श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल

Mohan Chandra Joshi October 26, 2026
विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए भराड़ीसैंण गैरसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गौचर और कर्णप्रयाग में स्वागत Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, भव्य स्वागत; मंगलवार को बजट होगा पेश
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, भव्य स्वागत; मंगलवार को बजट होगा पेश

Mohan Chandra Joshi October 26, 2026
रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ रुपये की पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Rudraprayag News: सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग का निरीक्षण, ट्रायल शुरू
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News: सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग का निरीक्षण, ट्रायल शुरू

Mohan Chandra Joshi October 26, 2026
लालकुआं में कैंटर और स्कूटी की टक्कर से हुए सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य Lalkuan Accident: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan Accident: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर

Mohan Chandra Joshi October 26, 2026
Weekly Horoscope 26 October 2026 सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope: 26 अक्टूबर से किसकी चमकेगी किस्मत? जानें साप्ताहिक राशिफल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope: 26 अक्टूबर से किसकी चमकेगी किस्मत? जानें साप्ताहिक राशिफल

Mohan Chandra Joshi October 26, 2026
हल्द्वानी के कुमाऊं द्वार महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवभूमि की अस्मिता और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

देवभूमि की अस्मिता और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में घायल और अस्वस्थ श्रद्धालु की सहायता करती SDRF टीम Uttarakhand News: केदारनाथ-यमुनोत्री में SDRF मुस्तैद, घायल और बीमार श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Uttarakhand News: केदारनाथ-यमुनोत्री में SDRF मुस्तैद, घायल और बीमार श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल

  • विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए भराड़ीसैंण गैरसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गौचर और कर्णप्रयाग में स्वागत Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, भव्य स्वागत; मंगलवार को बजट होगा पेश
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, भव्य स्वागत; मंगलवार को बजट होगा पेश

  • देहरादून में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Dehradun News: वाल्मीकि जयंती पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ेगा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: वाल्मीकि जयंती पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ेगा

  • रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ रुपये की पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Rudraprayag News: सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग का निरीक्षण, ट्रायल शुरू
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag News: सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग का निरीक्षण, ट्रायल शुरू

  • लालकुआं में कैंटर और स्कूटी की टक्कर से हुए सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य Lalkuan Accident: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan Accident: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,906)
  • उधमसिंह नगर (1,358)
  • क्राइम (3,568)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (459)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (761)
  • देहरादून (11,443)
  • नैनीताल (6,629)
  • पर्यटन (227)
  • पिथौरागढ़ (490)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (989)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,237)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,174)
  • रुद्रप्रयाग (728)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (958)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: केदारनाथ-यमुनोत्री में SDRF मुस्तैद, घायल और बीमार श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल Uttarakhand News: केदारनाथ-यमुनोत्री में SDRF मुस्तैद, घायल और बीमार श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, भव्य स्वागत; मंगलवार को बजट होगा पेश Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, भव्य स्वागत; मंगलवार को बजट होगा पेश Dehradun News: वाल्मीकि जयंती पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ेगा Dehradun News: वाल्मीकि जयंती पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ेगा Rudraprayag News: सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग का निरीक्षण, ट्रायल शुरू Rudraprayag News: सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग का निरीक्षण, ट्रायल शुरू Lalkuan Accident: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर Lalkuan Accident: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर