#ValmikiJayanti

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून नगर निगम में महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाने की बात कही और इसके लिए शीघ्र बैठक आयोजित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों, रामायण के मानवीय मूल्यों और सामाजिक समरसता के संदेश को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, छात्रावास, आवासीय विद्यालय, निःशुल्क कोचिंग और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया।... Read More